इस हफ्ते (9 May) OTT प्लेटफॉर्म पर आने वालीनई फिल्में और वेब सीरीज
'द रॉयल्स' एक आधुनिक प्रेम कहानी है, जिसमें भूमि पेडनेकर और ईशान खट्टर मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह सीरीज़ 9 मई से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी और एक सीईओ और एक राजकुमार के बीच के रिश्ते को दर्शाती है.
'द रॉयल्स
'ग्राम चिकित्सालय' एक प्रेरणादायक सीरीज़ है, जिसमें एक शहर के डॉक्टर को एक ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र को पुनर्जीवित करने की जिम्मेदारी दी जाती है. यह सीरीज़ 9 मई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.
ग्राम चिकित्सालय
अजीत कुमार की नई फिल्म 'गुड बैड अगली' 8 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो रही है।. यह फिल्म एक पूर्व गैंगस्टर की कहानी है, जो अपने बेटे के अपहरण के बाद अपने अतीत से फिर से जुड़ता है.
गुड बैड अगली
जॉन अब्राहम अभिनीत 'द डिप्लोमैट' एक राजनीतिक थ्रिलर है, जो 9 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इस फिल्म में एक राजनयिक के रूप में जॉन की भूमिका दर्शकों को एक अंतरराष्ट्रीय साजिश की गहराइयों में ले जाती है.