RCB ने 3 जून 2025 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर पहली बार IPL ट्रॉफी जीती.

Image Credit: Google

IPL इतिहास में RCB तीन बार (2009, 2011, 2016) फाइनल तक पहुंची, मगर खिताब नहीं जीत सकी. 2025 में आखिरकार टूटी ये बदकिस्मती और बनी चैंपियन!

अब RCB के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से विक्ट्री परेड का ऐलान हो चुका है, जो 4 जून को आयोजित की जाएगी. फैन्स के लिए ये जश्न किसी त्योहार से कम नहीं होगा!

हालांकि तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन विक्ट्री परेड का रूट RCB की ओर से साझा किया गया है, जिससे फैंस में उत्साह और बढ़ गया है.

RCB की विक्ट्री परेड की शुरुआत बेंगलुरु के विधान सौधा से होगी और इसका भव्य समापन एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया जाएगा. फैंस के लिए ये ऐतिहासिक पल होगा.

RCB टीम के बेंगलुरु पहुंचने का समय दोपहर 1:30 बजे तय किया गया है. स्थान: HAL एयरपोर्ट, बेंगलुरु – जहां से टीम विक्ट्री परेड की शुरुआत करेगी.

RCB टीम की कर्नाटक के मुख्यमंत्री से मुलाकात शाम 4 बजे से 5 बजे तक होगी.  स्थान: विधान सौधा, बेंगलुरु. इससे पहले टीम दोपहर 1:30 बजे HAL एयरपोर्ट पर पहुंचेगी.

RCB टीम शाम 6 बजे से बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में फैंस के साथ जीत का जश्न मनाएगी. 📍 स्थान: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम,       बेंगलुरु 🕕 समय: शाम 6 बजे से 🎥 मीडिया के लिए विशेष जगह और कवरेज       की व्यवस्था की गई है.