शनि जयंती पर शनि देव को प्रसन्न करना चाहते हैं? तो इन 7 आदतों से अभी दूरी बनाएं, वरना भुगतना पड़ सकता है शनि का प्रकोप!

Image Credit: Google

27 मई 2025 को है शनि देव का जन्मदिन – कर्मों के देवता का यह दिन आपकी किस्मत बदल सकता है. सही तरीके से पूजा करें और पाएं शनि देव की विशेष कृपा.

अगर आप भी दूसरों का अपमान करते हैं, तो संभल जाइए! शनि देव को ये आदत बिल्कुल पसंद नहीं - विनम्र रहें, वरना उनके प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है.

शनि देव को प्रसन्न करना है तो झूठ बोलने की आदत छोड़ दें. वे सत्य और न्याय के देवता हैं - झूठ आपके जीवन में रुकावटें और समस्याएं ला सकता है.

शनि जयंती पर शनि देव को प्रसन्न करना है तो बुजुर्गों की सेवा और ज़रूरतमंदों की मदद ज़रूर करें.

शनि देव मेहनत करने वालों पर कृपा बरसाते हैं, लेकिन जो लोग आलस्य करते हैं, उनके जीवन में परेशानियां आना तय है.

नशे की आदत न सिर्फ आपके शरीर को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि आत्मा को भी दूषित करती है. शनि देव ऐसे व्यवहार से नाराज़ हो सकते हैं, सावधान रहें.

1. शनिदेव को तेल चढ़ाएं 2. हनुमान चालीसा का पाठ करें 3. काली चीजों का दान करें

शनि देव को प्रसन्न करने  के उपाय