बादाम एक सुपरफूड है जो दिमाग, दिल और त्वचा की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. जानिए गर्मियों में इसे खाने का सही तरीका और फायदे.

Image Credit: Google

बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन E, मैग्नीशियम, प्रोटीन और फाइबर होता है, जो दिमागी सेहत सुधारने, हड्डियों को मजबूत बनाने और त्वचा को निखारने में मदद करता है.

गर्मियों में बादाम की तासीर भले ही गर्म हो, लेकिन अगर इन्हें भिगोकर सही तरीके से खाया जाए तो ये सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं.

भीगे हुए बादाम गर्मियों में सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. रातभर पानी में भिगोकर सुबह इन्हें खाने से पाचन आसान होता है और शरीर को ज़रूरी पोषण भी मिलता है.

गर्मियों में सेहत का रखें खास ख्याल! दिन में 20-23 भीगे हुए बादाम खाना फायदेमंद होता है, लेकिन ज़रूरत से ज़्यादा सेवन सेहत पर उल्टा असर डाल सकता है. संयम से खाएं और स्वस्थ रहें.

Fill in some text

यह जानकारी सामान्य ज्ञान व आयुर्वेद पर आधारित है. GalgotiasTimes चिकित्सकीय दावा नहीं करता. उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें.