वट सावित्री व्रत 26 मई 2025, सोमवार को मनाया जाएगा. इस दिन वट वृक्ष की पूजा से पति की दीर्घायु और सुखी जीवन की कामना की जाती है.

Image Credit: Google

वट सावित्री व्रत पर किए गए खास उपाय पति की लंबी उम्र के साथ-साथ आर्थिक समृद्धि और वैवाहिक जीवन में खुशहाली भी लाते हैं.

वट वृक्ष के नीचे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें. इसके बाद घर में घी का दीपक जलाएं. यह उपाय जीवन में प्रेम और समृद्धि बढ़ाता है.

पति-पत्नी मिलकर वट वृक्ष की 11 बार परिक्रमा करें. मान्यता है कि इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है.

मां लक्ष्मी को 11 पीली कौड़ियां अर्पित करें और उन्हें लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन स्थान में रखें. इससे धन आगमन के योग बनते हैं.

सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार सामग्री उपहार में दें. ऐसा करने से रिश्तों में मिठास बनी रहती है और दांपत्य जीवन मजबूत होता है.

26 मई को सोमवती अमावस्या का दुर्लभ संगम है, जो शुभ अवसर लेकर आता है. इस दिन विशेष पूजा और व्रत से मिलता है जीवन में खुशहाली और समृद्धि.