दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति को क्यों पूरे देश से मांगनी पड़ी माफी !

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति को क्यों पूरे देश से मांगनी पड़ी माफी !

Authored By: सतीश झा

Published On: Saturday, December 7, 2024

Last Updated On: Sunday, April 27, 2025

south korea president yoon suk yeol
south korea president yoon suk yeol

मॉर्शल लॉ की घोषणा करना दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल को भारी पड़ा। वहां की संसद ने जब उन पर महाभियोग का प्रस्ताव रखा और सदस्यों ने उस पर मतदान की व्यवस्था कर ली, तो येओल को अपनी गलती का एहसास हुआ। उन्होंने मतदान से ठीक पहले मार्शल लॉ घोषणा के लिए देशवासियों से माफी मांगी।

Authored By: सतीश झा

Last Updated On: Sunday, April 27, 2025

ताजा घटनाक्रम में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल (President Yoon Suk Yeol) ने पिछले दिनों की गई अपनी मार्शल लॉ (martial law) की घोषणा के लिए जनता से हाथ जोड़कर माफी मांग ली है। हालांकि उन्होंने इस्तीफे की पेशकश नहीं की। यून को आज नेशनल असेंबली के पूर्ण सत्र में विपक्ष के महाभियोग प्रस्ताव का सामना करना है। सत्तारूढ़ दल पहले ही राष्ट्रपति येओल का साथ न देने की घोषणा कर चुका है।

द कोरिया टाइम्स समाचार पत्र के अनुसार, राष्ट्रपति यून सुक येओल ने आज सुबह 10 बजे (दक्षिण कोरिया के समयानुसार) अपने कार्यालय से राष्ट्र को टेलीविजन पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वह अपनी राजनीतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी से नहीं बचेंगे। न ही बचना चाहते हैं। वह सब कुछ सत्तारूढ़ दल को सौंप देंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि वह देश से ईमानदारी से माफी मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह आश्वस्त कर रहे हैं कि अब कभी भी दूसरा मार्शल लॉ नहीं होगा। वह अपना सब कुछ सत्तारूढ़ पीपुल्स पावर पार्टी (पीपीपी) को सौंप देंगे।

येओल ने कहा कि देश में राजनीतिक स्थिरता जरूरी है। पीपीपी (पीपुल्स पावर पार्टी ) देश को स्थिरता देगी। पीपीपी और सरकार संयुक्त रूप से इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। राष्ट्रपति यून सुक येओल ने (सिर झुकाते हुए) कहा, ’’मैं इस स्थिति के लिए जनता से माफी मांगता हूं।’’ उन्होंने जनता को नमन करते हुए अपना संबोधन समाप्त किया।

(हिन्दुस्थान समाचार एजेंसी के इनपुट के साथ)

About the Author: सतीश झा
सतीश झा की लेखनी में समाज की जमीनी सच्चाई और प्रगतिशील दृष्टिकोण का मेल दिखाई देता है। बीते 20 वर्षों में राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों के साथ-साथ राज्यों की खबरों पर व्यापक और गहन लेखन किया है। उनकी विशेषता समसामयिक विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना और पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाना है। राजनीति से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक, उनकी गहन पकड़ और निष्पक्षता ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खबरें