प्रधानमंत्री मोदी: हिन्दू समाज (Hindu Society) को अब सोचना होगा, यह संयोग है या प्रयोग

Authored By: Gunjan Shandilya

Published On: Tuesday, July 2, 2024

Categories: National, Politics

Updated On: Tuesday, July 2, 2024

speech of prime minister narendra modi in lok sabha

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर रखे गए धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने एनडीए सरकार (NDA Government) की उपलब्धियां और भविष्य की योजनाओं के साथ-साथ राहुल गांधी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोल।

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर रखे गए धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) द्वारा सरकार की गिनाई उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर आंकड़ों के साथ अपनी बात कही। लेकिन आज पूरा देश उनकी उपलब्धियों की नहीं बल्कि कल लोकसभा में हुए राहुल गांधी के भाषण पर जवाब सुनने को बेताब था। प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उनके सभी आरोपों का जवाब भी दिया।

दो घंटा से ज्यादा लंबा भाषण

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लंबा भाषण दिया। लोकसभा में करीब 2 घंटे 15 मिनट तक उन्होंने भाषण दिया। उनके पूरे भाषण के दौरान विपक्ष वेल में आकर हंगामा करता रहा। इस दौरान उन्हें दो बार अपना भाषण रोकना पड़ा। लेकिन प्रधानमंत्री का लय बरकरार रहा। आज प्रधानमंत्री मोदी जब सदन में आए तो एनडीए के सांसदों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए।

डिजिटल भारत (Digital India) दुनिया में उदाहरण

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने पिछले 10 सालों से विकास को अपना संकल्प बनाया है। इस संकल्प का ही परिणाम हुआ है कि भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी। अब हमारी सरकार ने भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया है। देश में डिजिटल पेमेंट व्यवस्था को देखकर पूरी दुनिया आश्चर्यचकित है। जी20 के देश भी जब भारत आए थे तो उन्होंने डिजिटल पेमेंट व्यवस्था को देखकर हैरान हुए। विश्व में भारत की ताकत बढ़ रही है।

भारत ग्रीन हाइड्रोजन हब बनेगा

उन्होंने कहा, ‘ये युग हरित युग है। पूरे विश्व का भविष्य ग्रीन हाइड्रोजन से जुड़ा है। यह दुनिया की मांग है। हमने और हमारी सरकार ने सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के साथ-साथ भारत को ग्रीन हाइड्रोजन का हब बनाने का भी संकल्प लिया है। इससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। मानवता भी बचेगी। भारत इसमें अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार है।

इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी भूमिका

एनडीए के दस साल के शासन में इंफ्रास्ट्रक्चर पर जितना काम हुआ है, उतना 70 सालों में नहीं हुआ है। 21 सदी भारत की सदी होगी। इसमें इन्फ्रास्ट्रक्चर की बड़ी भूमिका होगी। देश में जितना निवेश इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए हुआ है, उतना कभी नहीं हुआ। इससे देश में बड़े पैमाने पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बन रहे हैं। स्किल डेवलपमेंट हो और नौजवानों का भविष्य संवरे, इसके लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है।

देश के सामने चुनौतियां भी हैं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘जैसे-जैसे देश आगे बढ़ रहा है, चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। कुछ लोग भारत की डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी और डायवर्सिटी पर हमला कर रहे हैं। इस पर सिर्फ मेरी चिंता नहीं बढ़ रही। इस पर उच्चतम न्यायालय चिंतित है। जनता भी चिंतित है। उच्चतम न्यायालय ने अपने एक फैसले में कहा है कि ऐसा लगता है, इस महान देश की प्रगति कम करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

कांग्रेस परजीवी पार्टी बनी

कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस इस साल से परजीवी पार्टी के रूप में जानी जाएगी। कांग्रेस जिसके साथ रहती है, उसी के वोट खा जाती है। मैं ऐसा आंकड़ों के आधार पर कह रहा हूं।

हिंदुओं के खिलाफ षड्यन्त्र

राहुल गांधी के भाषण पर बिना उनका नाम लिए प्रधानमंत्री ने जबरदस्त हमला बोल। उन्होंने कहा कि ये गंभीर बात है कि हिंदुओं पर आरोप लगाने का झूठा षड्यंत्र हो रहा है। क्या हिंदू हिंसक होते हैं? देश इन्हें माफ नहीं करेगा। अब हिंदू समाज को सोचना पड़ेगा कि क्या ये अपमान कोई संयोग है या बड़े प्रयोग की तैयारी है। इसके पहले कभी हिंदुओं को आतंकवादी कहा जाता है तो काभी कुछ और।

सेना को कमजोर करने की कोशिश

राहुल गांधी के सेना भर्ती पर भी प्रधानमंत्री ने बोला। उन्होंने कहा, ‘सेना में भर्ती को लेकर सरासर झूठ फैलाया जा रहा है। यह इसलिए ताकि लोग देश की रक्षा करने के लिए सेना में न जाएं। कांग्रेस और उनके नेता आखिर किसके लिए भारतीय सेनाओं को कमजोर करना चाहती है। देश में इंदिरा गांधी जी ने ‘वन रैंक, वन पेंशन’ की व्यवस्था की थी। कांग्रेस की सरकार ने दशकों तक इसे लागू नहीं किया। हमारी एनडीए की सरकार ने 1 लाख 20 हजार करोड़ ‘वन रैंक, वन पेंशन’ के लिए दिए हैं।

पेपर लीक रोकने को सरकार गंभीर

प्रधानमंत्री ने नीट पेपर लीक पर भी बोला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जी, ने नीट पेपर लीक पर चिंता जताई थी। सरकार पेपर लीक को रोकने के लिए अत्यंत गंभीर है। इसे रोकने के लिए एक के बाद एक कदम उठा रहे हैं। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हमारी सरकार युवाओं के लिए हमेशा सोचती रहती है। पेपर लीक में जो भी संलिप्त पाए जाएंगे, उन पर सख्त कार्रवाई होगी।

संविधान पर कांग्रेस का झूठ

चुनाव के दौरान और नतीजे आने के बाद भी विपक्ष संविधान बदलने की बात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आज इस पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान को लेकर हमेशा झूठ बोला है। मैं नम्रतापूर्वक सच्चाई रखना चाहता हूं। आपातकाल का ये 50वां साल है। सत्ता के लोभ के खातिर, तामसिक मानसिकता के चलते इमरजेंसी थोपी गई। इसमें कांग्रेस क्रूरता की सभी हदें पार कर गई। सरकारें गिराना, मीडिया को दबाना, हर काम में संविधान की धारा, भावना और हर शब्द के खिलाफ काम किया।

दलितों-पिछड़ों पर कांग्रेस का अन्याय

प्रधानमंत्री ने दलित और पिछड़ों को लेकर भी कांग्रेस पर हमला किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन्होंने देश के दलितों-पिछड़ों के साथ अन्याय किया है। इसी कारण बाबा साहेब अंबेडकर ने दलितविरोधी, पिछड़ाविरोधी मानसिकता के चलते नेहरू जी के कैबिनेट से इस्तीफा दिया। अंबेडकर के इस्तीफे के बाद नेहरू जी ने उनका राजनीतिक जीवन खत्म करने के लिए पूरी ताकत लगा दी। अंबेडकर जी को चुनाव हरवाया गया। नेहरू जी ने बाबा साहेब अंबेडकर की हार का जश्न मनाया। बाबा साहेब की तरह ही बाबू जगजीवन राम को भी उनका हक नहीं दिया गया। इमरजेंसी के बाद उनके प्रधानमंत्री बनने की संभावना थी। लेकिन कांग्रेस ने कहा कि जगजीवन राम किसी भी कीमत पर प्रधानमंत्री नहीं बनने चाहिए। अगर वे पीएम बन गए तो कभी नहीं हटेंगे।

कांग्रेस अराजकता फैला रही

कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि देश की जनता ने विकसित भारत के सपने को सच करने का मन बना लिया है। वहीं कांग्रेस अराजकता फैलाने में लगी है। ये दक्षिण में जाकर उत्तर के खिलाफ बोलते हैं। इन्होंने भाषा के नाम पर बांटने की कोशिश की है। कांग्रेस पार्टी खुलेआम एक जाति को दूसरी के खिलाफ लड़ाने के लिए नरेटिव गढ़ रही है। अफवाहें फैला रही है। देश के एक हिस्से को हीन बताने के लिए कांग्रेस के लोग बढ़ावा दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के तीन किस्से

About the Author: Gunjan Shandilya
समसामयिक मुद्दों पर गहरी समझ और पटकथा लेखन में दक्षता के साथ 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। विभिन्न मंचों पर विषयों को रोचक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की क्षमता। नई पत्रकारिता शैलियों और प्रौद्योगिकियों के साथ कदम से कदम मिलाने में निपुण।

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

Leave A Comment

सम्बंधित खबरें