Special Coverage News
विश्व की खबरें (World News)
World News
Last Updated: November 18, 2026
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह 22 और 23 नवंबर को भारत के पहले द्विपक्षीय दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात में आर्थिक पैकेज, हवाई रास्तों और बिजली व्यापार पर बात की उम्मीद है। जानिए एजेंडा और पृष्ठभूमि।
World News
Last Updated: November 14, 2026
अमेरिका में शुक्रवार को संचार प्रणाली की खराबी के बाद FAA ने सभी उड़ानों पर चार घंटे से ज़्यादा रोक लगाई. रात में रोक हटा ली गई, पर चार हज़ार से ज़्यादा फ्लाइट्स रद्द हुईं. कारण पर अब भी सवाल हैं.
World News
Last Updated: November 13, 2026
अमेरिका की टेक्नोलॉजी कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग तो छुपे रुस्तम निकले। उनके अफेयर की लिस्ट थमने का नाम नहीं ले रही है। इसके साथ ही उनकी मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। अभी तक हुआंग कथित चीनी जासूस एलिस हुआंग के साथ अफेयर की वजह से चर्चाओं में थे, लेकिन अब उन पर दूसरे अफेयर के भी आरोप लग गए हैं। कौन है वो महिला और उनसे जेनसन का कैसा है रिश्ता, जानते हैं….
World News
Last Updated: November 12, 2026
दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनियों में शुमार एनवीडिया के सीईओ और सह-संस्थापक जेन्सेन हुआंग के चीन की कथित जासूस से संपर्क में आने को लेकर रोज नई-नई और हैरतअंगेज जाननाकरियां सामने आ रही हैं। मगर इन सब खबरों में सबसे खास है राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जेन्सेन हुआंग पर आंख मूंदकर भरोसा जताना। आखिर जासूसी प्रकरण का खुलासा होने और रिपार्ट सार्वजनिक होने के बावजूद ट्रंप जेन्सेन हुआंग पर न तो आक्रामक हैं और न उनके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई के समर्थन में। आखिर ट्रंप की इस सदाश्यता का राज क्या है....
World News
Last Updated: November 12, 2026
नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग ने दावा किया है कि हैदराबाद के भारत समिट में आने से कुछ देर पहले उनका भारतीय वीज़ा रद्द हो गया। सरकार का जवाब अभी नहीं आया है। जानिए पूरा मामला और मई के ओस्लो विवाद की पृष्ठभूमि।
World News
Last Updated: November 10, 2026
एआई को चलाने वाली तकनीक के खिलाफ यूरोप में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। आयरलैंड की राजधानी डबलिन से लेकर फिनलैंड के हेलसिंकी तक प्रदर्शन हुए। अमेरिका में भी एआई के खिलाफ कई जगहों पर महीनों से प्रोटेस्ट चल रहा है। नीदरलैंड के एम्सटर्डम में तो प्रदर्शनकारी माइक्रोसॉफ्ट के एक डेटा सेंटर की निर्माण साइट में घुस गए।
World News
Last Updated: November 9, 2026
शेख हसीना ने ढाका लौटने के लिए नया पासपोर्ट मांगा है। 2024 में सत्ता जाने के बाद वे भारत आई थीं और उन्हें मौत की सज़ा सुनाई जा चुकी है। जानिए पूरा मामला: क्या हुआ, भारत ने पनाह क्यों दी और किसने विरोध किया।
World News
Last Updated: November 9, 2026
हिंदुओ के खिलाफ आंदोलन, प्रदर्शन और नस्लवादी टिप्पणी एक समय पाकिस्तान, बांग्लादेश और खाड़ी के कुछ देशों में होता था. मगर अमेरिका में हिंदू समुदाय के प्रति घृणा की घटना पहली बार सामने आई है. वो भी दीपावली जैसे पावन त्योहार में. ये वाकई भारत के लिए चिंता का सबब है.
Last Updated: November 6, 2026
अमेरिका में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी ने चुनाव से पहले क्षेत्रों के नक्शे अपने हिसाब से खींचे, पर नतीजों ने दिखा दिया कि यह दांव हर बार नहीं चलता. भारत में परिसीमन की चर्चा गर्म है, तो क्या बीजेपी के लिए इसमें कोई सबक छिपा है?
Last Updated: November 5, 2026
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स की जीत का असर अब इजराइल में भी दिखाई देने लगा है. वहां इस बात पर चर्चा हो रही है कि ट्रंप के साथ नेतन्याहू की नजदीकी और अमेरिकी मदद पर इसका क्या असर पड़ेगा. अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी को बड़ा झटका लगा है. डेमोक्रेट्स ने सीनेट और प्रतिनिधि सभा, दोनों में जीत दर्ज की है. चुनाव के नतीजों के बाद इजराइल में भी इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है. इजराइली मीडिया में सवाल उठ रहे हैं कि क्या अमेरिका में सत्ता का यह नया समीकरण प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है? सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि इजराइल को मिलने वाली अमेरिकी सैन्य मदद और राजनीतिक समर्थन का भविष्य क्या होगा.


