कांग्रेस के बल्ले-बल्ले के क्या रहे कारण, राहुल गांधी ने बताया

Authored By: Gunjan Shandilya

Published On: Tuesday, June 4, 2024

Categories: Shankhnad 2024

Updated On: Thursday, June 27, 2024

rahul gandhi inc leader

यह चुनाव इंडिया गठबंधन और कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ, संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ लड़ा है। लड़ाई संविधान को बचाने की थी। हमें विश्वास था कि हिंदुस्तान की जनता खुद इनके खिलाफ उठ खड़ा होंगी- राहुल गांधी

आम चुनावों का अभी भी फाइनल रिजल्ट नहीं आए हैं लेकिन रुझानों से स्पष्ट है कि भाजपा को अपने दम पर बहुमत नहीं मिल रहा है। वहीं कांग्रेस को दस साल बाद लोकसभा में खुशियों वाला आंकड़ा मिल रहा है। कांग्रेस अकेले सौ के आंकड़ें को छू रही है। इसलिए कांग्रेस दो कारणों से खुश है। खासकर राहुल गांधी और गांधी परिवार इससे खुश हैं कि उन्होंने भाजपा को बहुमत तक पहुंचने से रोक दिया है। वहीं वे अपने प्रदर्शन खुश हैं।

रुझानों के बीच में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे में कहा कि आज का रुझान और नतीजे जनता की जीत है। यह जनता का रिजल्ट है। साथ ही इसे हम लोकतंत्र की जीत मानते हैं। उन्होंने कहा कि हमने और हमारे गठबंधन ने बेहद प्रतिकूल माहौल में चुनाव लड़ा है। सरकार ने हमारी अकाउंट को फ्रीज़ कर दिया था। ऐसा भारत के इतिहास में कभी नहीं हुआ था। हमने मजदूरों, युवाओं के मुद्दे उठाये। साथ ही संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग आदि को भी मजबूती से उठाया। उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की दोनों यात्रा, हमारे इस नतीजों का आधार बना। भाजपा नेतृत्व की अहंकार को हमने चुनौती दिया।

खड़गे ने आगे यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने गैरकानूनी ढंग से संवैधानिक संस्थाओं इस्तेमाल किया। चाहे ईडी हो, सीबीआई, चुनाव आयोग हो सबको मोदी जी अपने ढंग से चलाया। इसे हमने लोगों तक पहुंचाया। देश की जनता को भी हमारी बात समझ में आई। उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं को डराया। जो नहीं डरे उन्हें जेल में डाल दिया। खड़गे कहते हैं, ‘हम संविधान की रक्षा के लिए लड़े हैं और लड़ते रहेंगे, वह भी बिना डरे।’

रायबरेली और वायनाड से चुनाव जीत चूके कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी भाजपा पर हमला बोल है। राहुल गांधी ने कहा कि यह चुनाव इंडिया गठबंधन और कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ, संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ लड़ा है। लड़ाई संविधान को बचाने की थी। हमें विश्वास था कि हिंदुस्तान की जनता खुद इनके खिलाफ उठ खड़ा होंगे। राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन पर कहा कि हमने गठबंधन का सम्मान किया। हम एक साथ होकर चुनाव लड़े। यह नतीजा हमारी एकजुटता का ही प्रतिफल है। चुनाव के दौरान हमने हिंदुस्तान को स्पष्ट विजन दिया है। देश ने संदेश दे दिया कि उन्होंने मोदी को नकार दिया है। देश के संविधान को गरीब, आदिवासी लोगों ने बचाया है। चुनाव के दौरान हमने जो वादे किये हैं, चाहे जाति जनगणना हो या महालक्ष्मी योजना, हम इसे पूरा करेंगे।

जिस प्रकार से ये लोग मुख्यमंत्रियों को जेल में डाल रहे थे। पार्टियों को तोड़ रहे थे। मुझे पूरा विश्वास था कि देश की जनता उठेगी। घरों से निकलेगी और वह मोदी की अहंकार को तोड़ेगी। कांग्रेस सरकार बनाएगी या विपक्ष में रहेगी इस पर राहुल गांधी ने कहा कि हम इंडिया गठबंधन में चुनाव लड़े हैं, इसलिए कल इंडिया गठबंधन की कल बैठक होगी। उस बैठक में इंडिया गठबंधन के नेता बैठक पर इस पर निर्णय लेंगे।

About the Author: Gunjan Shandilya
समसामयिक मुद्दों पर गहरी समझ और पटकथा लेखन में दक्षता के साथ 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। विभिन्न मंचों पर विषयों को रोचक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की क्षमता। नई पत्रकारिता शैलियों और प्रौद्योगिकियों के साथ कदम से कदम मिलाने में निपुण।

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

One Comment

  1. […] यह भी पढ़े- कांग्रेस के बल्ले-बल्ले के क्या रहे का… […]

Leave A Comment

सम्बंधित खबरें