मोदी 3.0: सात सीएम की सरकार

मोदी 3.0: सात सीएम की सरकार

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Published On: Tuesday, June 11, 2024

Government of 7 CMs (सात सीएम की सरकार)
Government of 7 CMs (सात सीएम की सरकार)

नरेन्द्र मोदी की 72 सदस्यीय मंत्रिमंडल की सबसे खास बात यह है कि इसमें सात पूर्व मुख्यमंत्रियों को जगह मिली है। इनमें स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, सर्बानंद सोनोवाल, एचडी कुमारस्वामी और जीतन राम मांझी शामिल हैं।

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Last Updated On: Thursday, June 27, 2024

मोदी मंत्रिमंडल 3.0

  • सात पूर्व मुख्यमंत्रियों में से पांच भाजपा के हैं।

  • दो अन्य पूर्व मुख्यमंत्रियों में जेडीएस और हम पार्टी के एक-एक हैं।

  • गृह, रक्षा, विदेश, वित्त, सड़क परिवहन एवं रेल मंत्री नहीं बदले गए।

  • पूर्व मुख्यमंत्री को प्रशासनिक अनुभवों को देखते हुए मिले अहम मंत्रालय।

पांच भाजपा के तो दो गठबंधन दलों के पूर्व मुख्यमंत्री

पूर्व मुख्यमंत्रियों में पांच भाजपा के और एक जेडीएस तथा एक हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा के हैं। भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्रियों में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं। वे तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मोदी सरकार 3.0 की एक और एक खास बात यह है कि कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) मंत्रालयों में यथास्थिति रखी गई है। CCS यानी केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा संबंधी समिति में गृह, रक्षा, वित्त और विदेश मंत्रालय शामिल होते हैं। यह सुरक्षा संबंधी मामलों पर फैसला लेने वाली देश की सर्वोच्च समिति होती है।

पूर्व मुख्यमंत्रियों को अहम विभाग

बहरहाल, मोदी कैबिनेट में शामिल अन्य पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी उनके प्रशासनिक अनुभवों को देखते हुए अहम मंत्रालय आवंटित किये गये हैं। शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय एवं किसान ग्रामीण विकास मंत्रालय दिया गया है। जीतन राम मांझी को लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रम (MSME) मंत्रालय सौंपा गया है। मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा मंत्रालय और शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। सर्बानंद सोनोवाल को पोर्ट और शिपिंग का पुराना मंत्रालय दिया गया है। एचडी कुमारस्वामी को उद्योग मंत्रालय एवं स्टिल डेवलपमेंट मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

मोदी कैबिनेट में बड़े पदों पर पुराने चेहरे

मोदी सरकार की तीसरी पारी में अधिकतर प्रमुख मंत्रालयों को उन्हीं के पास बरकरार रखा गया है, जिनका प्रभार पिछली सरकार में भी था। मसलन, इस कार्यकाल में भी गृह मंत्रालय का कार्यभार अमित शाह संभालेंगे। इनके अलावा राजनाथ सिंह ही रक्षा मंत्री रहेंगे और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर को उनके पिछले मंत्रालय में बरकरार रखा गया है। इसी तरह रेल मंत्रालय व सड़क परिवहन मंत्रालयों में भी यथास्थिति बरकरार है। नितिन गडकरी इस बार भी सड़क परिवहन मंत्रालय संभालेंगे और अश्विनी वैष्णव रेल को गति प्रदान करेंगे।

अरुण श्रीवास्तव पिछले करीब 34 वर्ष से हिंदी पत्रकारिता की मुख्य धारा में सक्रिय हैं। लगभग 20 वर्ष तक देश के नंबर वन हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण में फीचर संपादक के पद पर कार्य करने का अनुभव। इस दौरान जागरण के फीचर को जीवंत (Live) बनाने में प्रमुख योगदान दिया। दैनिक जागरण में करीब 15 वर्ष तक अनवरत करियर काउंसलर का कॉलम प्रकाशित। इसके तहत 30,000 से अधिक युवाओं को मार्गदर्शन। दैनिक जागरण से पहले सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल (हिंदी), चाणक्य सिविल सर्विसेज टुडे और कॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यू के संपादक रहे। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, करियर, मोटिवेशनल विषयों पर लेखन में रुचि। 1000 से अधिक आलेख प्रकाशित।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खबरें