लोकसभा में सुस्ती पर विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में भाजपा (BJP) की बम बम

Authored By: विशेष संवाददाता, गलगोटियाज टाइम्स

Published On: Friday, June 7, 2024

Categories: Shankhnad 2024

Updated On: Thursday, June 27, 2024

performance of bjp in assembly elections 2024

लोकसभा चुनावों के साथ चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी हुए थे। इसमें अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh)और ओडिशा (Odisha) में भाजपा को अकेले भारी बहुमत मिला है। वहीं आंध्र प्रदेश में एनडीए गठबंधन (टीडीपी, जनसेना पार्टी और भाजपा) को जबरदस्त बहुमत मिला। लेकिन लोकसभा चुनावों में एनडीए (NDA) को दो-तिहाई बहुमत आया पर भाजपा 2014 और 2019 जैसा अकेले बहुमत के आंकड़ें को नहीं छू पाई।

लोकसभा चुनावों के साथ ही चार राज्यों अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh), सिक्किम (Sikkim), आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) और ओडिशा (Odisha) के विधानसभा का भी चुनाव हुआ। जिसमें अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम का परिणाम रविवार 2 जून को ही आ गया था। जिसका परिणाम कोई विशेष उलटफेर वाला न होकर सामान्य रहा। दोनों ही पूर्वोत्तर राज्यों सत्तारूढ़ दलों ने अपनी कुर्सी पहले से ज्यादा मजबूत कर लिया। क्योंकि अरुणाचल की 60 सीटों वाले विधानसभा में 46 सीटें भाजपा ने अकेले जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बना रही है। यहां एनडीए में शामिल एनपीपी (NPP) को पांच सीट मिली है। इस तरह अरुणाचल प्रदेश में एनडीए को 60 सीटों में से 51 पर बड़ी जीत मिली है।

वहीं, सिक्किम में सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (Sikkim Revolutionary Front)32 में से 31 सीट जीतकर फिर सत्तासीन हो रही है। यहाँ ध्यान दें कि सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा भी एनडीए का हिस्सा थी। भाजपा और मोर्चा ने यह चुनाव अलग होकर लड़ा था। अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल को पहले चरण में वोटिंग हुई थी। हालांकि अरुणाचल विधानसभा के नतीजे ने भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत दिया है। इस जीत के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके प्रदेश की जनता को धन्यवाद किया।

अरुणाचल प्रदेश

पार्टी  सीट
भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party)  46
नेशनल पीपुल्स पार्टी (National People’s Party)  5
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party)  3
पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (People’s Party of Arunachal)  2
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress)  1
निर्दलीय (Independent)  3
कुल  60

सिक्किम

पार्टी  सीट
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (Sikkim Revolutionary Front)  31
सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (Sikkim Democratic Front)  1
कुल  32

चार जून को आंध्र प्रदेश और ओडिशा का चुनाव परिणाम भी भाजपा के लिए मंगलकारी रहा है। इसी दिन दोनों राज्यों का चुनाव परिणाम आया। दोनों ही राज्यों में इस बार सत्ता परिवर्तन हुआ। आंध्र प्रदेश में भाजपा (BJP), तेलुगू देशम पार्टी (TDP) और जनसेना पार्टी (Janasena Party)के गठबंधन को जनता का भारी समर्थन मिला। यही वजह रही कि सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी (YSRCP) को हार का सामना करना पड़ा। राज्य में टीडीपी ने सबसे अधिक 135 सीटें जीती हैं।

वहीं सत्तारूढ़ दल वाईएसआर कांग्रेस (YSR Congress) को केवल 11 सीटों से संतोष करना पड़ा है। जबकि वर्ष 2019 में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने 151 सीटें जीती थी। इस बार आंध्र प्रदेश की जनता ने भाजपा, टीडीपी और जनसेना पार्टी के गठबंधन पर विश्वास जताते हुए भारी बहुमत दिया। बता दें कि इससे पहले भी साल 2014 में तेलुगु देशम पार्टी ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और चंद्रबाबू नायडू मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन 2019 में वे आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर भाजपा (BJP) से अलग हो गए थे।

आंध्र प्रदेश

पार्टी  सीट
तेलुगु देशम पार्टी (TDP)  135
जनसेना पार्टी (Janasena Party)  21
युवजन श्रमिक रायथु कांग्रेस पार्टी (YSR Congress Party) 11
भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) 8
कुल 175

विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ा उलटफेर ओडिशा (Odisha) में देखने को मिला है। क्योंकि साल 2000 से सत्तासीन बीजू जनता दल सत्ता से बाहर हो गई है। इससे लगातार पांच बार के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) से कुर्सी छिन गयी है। साथ ही ओडिशा विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ है। अब भाजपा राज्य में पहली बार स्वयं के बलबूते सरकार बनाएगी। भाजपा को 147 में से 78 सीटों पर जीत मिली है। वहीं बीजू जनता दल को महज 51 सीटों से संतोष करना पड़ा है।

ओडिशा

पार्टी  सीट
भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party)  78
बीजू जनता दल (Biju Janata Dal)  51
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress)  14
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (Communist Party of India)  1
निर्दलीय (Independent)  3
कुल  147

इस तरह भाजपा के लिए विधानसभा चुनाव परिणाम (Assembly Election Results) न केवल उत्साह बढ़ाने वाला है बल्कि तमाम तरह की चर्चाओं पर विराम भी लगा रहा है। क्योंकि चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में से दो राज्यों में भाजपा स्वयं के बलबूते और एक राज्य में गठबंधन के साथ सत्ता में भागीदार है।

गलगोटियाज टाइम्स एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां आप पढ़ सकेंगे देश दुनिया की खबरों का तटस्थ व रोचक विश्लेषण... साथ ही मिलेंगी सफलता की सच्ची और प्रेरक कहानियां व असाधारण कार्य कर रहे व्यक्तित्वों के साक्षात्कार...

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

One Comment

  1. […] यह भी पढ़े- लोकसभा में सुस्ती पर विधानसभा चुनाव (Ass… […]

Leave A Comment

सम्बंधित खबरें