रुझानों में एनडीए (NDA) को बहुमत कहां चूकी भाजपा (BJP)

Authored By: Gunjan Shandilya

Published On: Tuesday, June 4, 2024

Categories: Shankhnad 2024

Updated On: Thursday, June 27, 2024

JP Nadda BJP president

लोकसभा चुनावों का रुझान भाजपा के उम्मीदों के विपरीत दिख रहा है। एनडीए में जादुई आंकड़ें को पार कर लिया है लेकिन भाजपा अभी भी बहुमत से काफी दूर है। एनडीए को तीन सौ के करीब सीट मिल रही है। वहीं भाजपा 240 सीटों आसपास बनी हुई है।

अठारहवीं लोकसभा चुनाव (18th Lok Sabha Elections) के आधे से ज्यादा वोटों की गिनती हो गई है। अब तक के रुझानों में एनडीए सरकार बनाती दिख रही है। लेकिन भाजपा अपने दम पर बहुमत तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो पा रही है। एनडीए को तीन सौ के करीब सीट मिल रही है। वहीं इंडी गठबंधन को 225 सीटों के करीब मिलने की संभावना है। भाजपा के बड़े नेता मतगणना में आगे चल रहे हैं। उनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह लाखों वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी अपनी दोनों सीटों पर आगे हैं। अकेले कांग्रेस सौ के आंकड़े के करीब पहुंची दिख रही है।

वाराणसी सीट (Varanasi Seat) से प्रधानमंत्री एक लाख से आगे

उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीट वाराणसी से प्रधानमंत्री आगे हैं। उनकी बढ़त एक लाख वोट से अधिक है। वहीं इस प्रदेश की दो बड़ी हॉट सीट रायबरेली और अमेठी सीटों पर कांग्रेस लगातार आगे बढ़ रही है। रायबरेली सीट पर गांधी 2 लाख वोटों से आगे हैं वहीं अमेठी में भाजपा उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी करीब 20 हजार वोट से पीछे चल रही है। उत्तर प्रदेश में भाजपा को सबसे ज्यादा नुकसान होता दिख रहा है। यहां अयोध्या (फैजाबाद) सीट पर भी भाजपा के उम्मीदवार लल्लू सिंह पीछे हैं। वहीं परदे पर राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल (भाजपा) मेरठ से पीछे हैं।

उत्तर प्रदेश में भाजपा (BJP) करीब 35 सीटों पर आगे चल रही है। करीब इतनी ही सीटों पर अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) भी आगे है। यहां कांग्रेस भी पिछले चुनावों की तुलना में अपने आंकड़े में सुधर किया हैं। कांग्रेस करीब 7 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा को उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों में काफी नुकसान होता दिख रहा है। भाजपा को राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में नुकसान होता देख रहा है।

हरियाणा में जाटों की नाराजगी, भाजपा को नुकसान

उत्तर प्रदेश के बाद सबसे अधिक नुकसान हरियाणा में हो रही है। पिछले आम चुनावों में भाजपा ने सभी दस सीटें जीती थी। लेकिन इस बार भाजपा हरियाणा में आधे सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। भाजपा भाजपा पांच सीटों पर आगे है। वहीं पांच सीटों पर पीछे चल रही है। यहां शेष पांच सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।

About the Author: Gunjan Shandilya
समसामयिक मुद्दों पर गहरी समझ और पटकथा लेखन में दक्षता के साथ 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। विभिन्न मंचों पर विषयों को रोचक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की क्षमता। नई पत्रकारिता शैलियों और प्रौद्योगिकियों के साथ कदम से कदम मिलाने में निपुण।

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

One Comment

  1. […] यह भी पढ़े- रुझानों में एनडीए को बहुमत कहां चूकी भ… […]

Leave A Comment

सम्बंधित खबरें