जुलाई 2025 में लॉन्च होने वाले टॉप स्मार्टफोन्स, Nothing, Samsung, Motorola, OnePlus

जुलाई 2025 में लॉन्च होने वाले टॉप स्मार्टफोन्स, Nothing, Samsung, Motorola, OnePlus

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Friday, June 27, 2025

Last Updated On: Friday, June 27, 2025

OnePlus Nord 5 and Nord CE 5
OnePlus Nord 5 and Nord CE 5

जुलाई का महीना स्मार्टफोन मार्केट के लिए बेहद रोमांचक रहने वाला है और अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इन डिवाइसेज पर नजर बनाए रखें।

Authored By: संतोष आनंद

Last Updated On: Friday, June 27, 2025

स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए जुलाई 2025 बेहद खास होने वाला है। इस महीने बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक कई बड़े स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। चाहे वह Nothing Phone 3 हो या Samsung की नई Z Fold सीरीज, हर ब्रांड कुछ नया लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं जुलाई में आने वाले सबसे चर्चित स्मार्टफोन्स के बारे में।

Moto G96

मोटोरोलो जुलाई में अपनी G सीरीज की एक नई डिवाइस लॉन्च कर सकता है, जो शायद Moto G96 होगी। यह फोन Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर के साथ आएगा, जिसमें 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिल सकता है। फोन में 6.67-इंच की pOLED डिस्प्ले होगी, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT-700C प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस होगा। यह Android 15 पर आधारित Hello UI पर चलेगा और कंपनी 3 साल तक OS अपडेट देने का वादा कर सकती है। फोन चार रंगों में आ सकता है- Ashleigh Blue, Cattleya Orchid, Dresden Blue और Greener Pasture। इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹22,000 हो सकती है, हालांकि यह बदल भी सकती है।

Nothing Phone (3)

Nothing का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone (3) 1 जुलाई को लॉन्च होने जा रहा है। इस बार कंपनी अपनी पहचान बन चुकी Glyph लाइटिंग को हटा सकती है और बैक पैनल पर डॉट मैट्रिक्स डिस्प्ले दे सकती है। यह फोन Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ आएगा, जिसमें 6.77 इंच की 120Hz AMOLED स्क्रीन, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज हो सकता है। कैमरा सेक्शन में 50MP का प्राइमरी लेंस होगा, जबकि अन्य दो लेंस के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। Nothing का दावा है कि यह फोन प्रीमियम मैटेरियल से बना होगा और इसमें एकदम नया और बेहतरीन सॉफ्टवेयर अनुभव मिलेगा। इसकी कीमत करीब 800 पाउंड यानी ₹90,000 के आसपास हो सकती है।

OnePlus Nord 5

वनप्लस नोर्ड 5 5जी फोन 8 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। इसकी कीमत 30 हजार रुपये की रेंज में रखा जा सकता है। सामने आई जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन को 12GB RAM और Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर पर लाया जाएगा। इस मोबाइल में 16MP Selfie कैमरा के साथ 50MP OIS डुअल ​रियर कैमरा मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए नोर्ड 5 5जी फोन को 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ ही तगड़ी 6,650mAh बैटरी से भी लैस किया जा सकता है।

OnePlus Nord CE 5

8 जुलाई को वनप्लस नोर्ड 5जी के साथ वनप्लस नोर्ड सीई5 5जी फोन भी इंडिया में लॉन्च होगा। चर्चा है कि इस मोबाइल का प्राइस 25 हजार से 30 हजार रुपये के बीच मिल सकता है। वहीं स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन को 8GB RAM पर पेश किया जा सकता है जिसके साथ MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल फ्रंट और 50 मेगापिक्सल बैक कैमरा दिया जा सकता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 5,200mAh Battery मिल सकती है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7

Samsung 9 जुलाई को न्यूयॉर्क में एक इवेंट करने जा रहा है, जिसमें Z Fold 7 और Z Flip 7 पेश किए जा सकते हैं। Galaxy Z Fold 7 में इस बार 8.2 इंच की बड़ी इनर डिस्प्ले दी जा सकती है, जो इसे अब तक का सबसे बड़ा Samsung फोल्डेबल बना सकती है। इसमें Snapdragon 8 Elite या नया Exynos 2500 प्रोसेसर दिया जा सकता है। कैमरे में 200MP प्राइमरी सेंसर होने की उम्मीद है। वहीं Z Flip 7 में Motorola Razr Ultra जैसी बड़ी कवर स्क्रीन और 6.8 इंच का फुल स्क्रीन डिजाइन मिल सकता है। इसमें 50MP प्राइमरी और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा, One UI 8 (Android 16 आधारित) और 4000mAh बैटरी मिल सकती है।

Oppo Reno 14 

Oppo 3 जुलाई को भारत में अपनी Reno 14 सीरीज लॉन्च करने वाला है, जो Amazon और Flipkart पर उपलब्ध होगी। भारतीय वर्जन में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट हो सकता है। Reno 14 Pro में 6.83 इंच और रेगुलर वर्जन में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले हो सकती है। Reno 14 में 50MP Sony IMX882 सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस हो सकता है। Reno 14 Pro में ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप मिल सकता है। बैटरी की बात करें तो Reno 14 में 6000mAh और Pro वर्जन में 6200mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है।

Vivo X200 FE

Vivo का नया कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप X200 FE हाल ही में ताइवान में पेश किया गया है और अब यह भारत में भी जल्द लॉन्च होगा। इसमें MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर हो सकता है, साथ ही यह IP68/IP69 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस के साथ आएगा। फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। रियर में Zeiss ब्रांडेड 50MP प्राइमरी, 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा सेटअप होगा। सबसे खास बात यह है कि Vivo इसमें FunTouch OS की जगह नया OriginOS दे सकता है, जो ज्यादा आकर्षक और फीचर-पैक्ड होगा।

जुलाई का महीना स्मार्टफोन मार्केट के लिए बेहद रोमांचक रहने वाला है और अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इन डिवाइसेज पर नजर बनाए रखें।

तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य टेक खबरें