बिहार न्यूज़ (Bihar News)
Bihar News
Last Updated: November 13, 2026
छठ का समय है। हर घर में खरना की तैयारी चल रही है, लेकिन पटना में इस बार छठ के साथ-साथ एक और चीज पक रही है, वो है सियासत। पटना के हर चौक-चौराहों पर बस एक ही सवाल पूछा जा रहा है कि क्या निशांत कुमार सच में सीएम बनने वाले हैं? डिप्टी नहीं, सीधे सीएम। ऐसी चर्चा सियासी गलियारों में अचानक क्यों तेज हो चली है, और इसके पीछे कौन सबसे ज्यादा एक्टिव है…
Bihar News
Last Updated: November 13, 2026
बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष 20 नवंबर को पूरा हो रहा है। सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में 21 नवंबर यानी सरकार की बरसी के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। कहने को तो प्रधानमंत्री इस दिन बिहार को कई हजार करोड़ की सौगात देंगे, मगर इस कार्यक्रम का एक संदेश एनडीए का शक्ति प्रदर्शन भी है। जद (यू) से हाल के दिनों में उपजी तल्खी को भी कम करने की कवायद होगी। क्या कुछ होगा उस दिन और बिहार की सियासत क्या करवट लेती दिख रही है, जानते हैं इस खास रिपोर्ट में...
Bihar News
Last Updated: November 10, 2026
125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को लेकर बिहार सरकार अब नया अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत 1 दिसंबर से बिजली उपभोक्ताओं के मोबाइल पर SMS भेजे जाएंगे। मैसेज के जरिए संपन्न परिवारों से स्वेच्छा से मुफ्त बिजली योजना का लाभ छोड़ने की अपील की जाएगी। इसके लिए ऊर्जा विभाग एक नया पोर्टल भी शुरू करने की तैयारी में है, जहां उपभोक्ता अपनी इच्छा से योजना से बाहर निकल सकेंगे।
Bihar News
Last Updated: November 10, 2026
मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को है. लालू-नीतीश समेत कई नेताओं को न्योता भेजा जा रहा है. दूसरी तरफ़ सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 दिसंबर तक सरेंडर करने को कहा है.
Bihar News
Last Updated: November 9, 2026
जनता दल यूनाइटेड के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को लेकर चर्चाएं तेज हैं कि उनका पार्टी से रिश्ता लगभग समाप्ति पर है। जिस तरह से उनकी अनदेखी पार्टी में हो रही है, उससे ये बात तो साफ हो चली है कि आने वाले दिनों में बिहार की सियासत में कुछ बड़ा हो सकता है।
Bihar News
Last Updated: November 5, 2026
दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा के विधायक अनंत सिंह की सरेंडर करने की समयसीमा बढ़ाकर 4 दिसंबर कर दी गई है.पहले सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का निर्देश दिया था.बेटी की शादी के चलते अतिरिक्त समय मांगे जाने की बात सामने आई है.जानिए सुप्रीम कोर्ट के पिछले आदेश से लेकर पूरे मामले की कहानी.
Bihar News
Last Updated: November 1, 2026
बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के भीतर अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच शुरू हुआ विवाद अब पार्टी की अंदरूनी राजनीति का बड़ा मुद्दा बन गया है. इस पूरे घटनाक्रम में ललन सिंह की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं. वहीं संजय झा के बयान और नीतीश कुमार की सीमित राजनीतिक सक्रियता ने पार्टी के भविष्य और नेतृत्व को लेकर नई चर्चाएं शुरू कर दी हैं.
Bihar News
Last Updated: November 1, 2026
मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह के ‘9 लोगों की हत्या करवाने' वाले बयान पर बिहार की सियासत गरम है। बवाल बढ़ा तो उन्होंने सफाई दी कि उनके नौ लोग लालू राज में मारे गए थे। जेडीयू ने कहा है कि बयान और सफाई, दोनों पार्टी के संज्ञान में हैं।
Bihar News
Last Updated: November 1, 2026
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत की पुष्टि से इलाके में मातम पसरा है. हादसे के बाद लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. आखिर कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा? जानें पूरी खबर.
Bihar News
Last Updated: November 1, 2026
करीब 11 महीने बाद रोहिणी आचार्य सिंगापुर से पटना लौट आई हैं. उनके बिहार पहुंचते ही राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं. आखिर उनकी वापसी के पीछे क्या है वजह?



