उत्तर प्रदेश न्यूज़ (Uttar Pradesh News)
Uttar Pradesh News
Last Updated: November 18, 2026
यूपी चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने 181 सीटें मांगी हैं, जबकि सपा इतनी सीटें देने के पक्ष में नहीं दिखती। 17 नवंबर की बैठक टल गई। जानिए अड़चन कहां है और पिछले चुनावों के आंकड़े क्या कहते हैं।
यूपी में चुनाव से पहले नेताओं का नया सियासी मंच, रामकथा से शिवमहापुराण तक क्यों बढ़ रही है दिलचस्पी?
यूपी में चुनाव से पहले नेताओं का नया सियासी मंच, रामकथा से शिवमहापुराण तक क्यों बढ़ रही है दिलचस्पी?
Uttar Pradesh News
Last Updated: November 17, 2026
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले धार्मिक आयोजनों की संख्या और उनमें नेताओं की मौजूदगी चर्चा में है। राजा भैया की रामकथा से लेकर बृजभूषण सिंह और मनोज पांडेय के आयोजनों तक, नेताओं के लिए ये कार्यक्रम सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि जनसंपर्क और अपनी राजनीतिक मौजूदगी दिखाने का भी मंच बनते नजर आ रहे हैं।
Uttar Pradesh News
Last Updated: November 17, 2026
क्या भाजपा में वाकई कुछ गडबड़ है। खासकर उत्तर प्रदेश के संदर्भ में। दरअसल, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने आज जो बयान दिया है, उसके मायने बेहद महत्त्वपूर्ण हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिये बिना चौधरी ने जिस तरह से उन्हें इशारों में नसीहत दी है, वह वाकई अहम है। खासतौर पर चुनाव से महज कुछ महीने पहले संगठन और पार्टी की अहमियत बताते हुए दिए गए इस बयान की टाइमिंग सबसे खास है...
Uttar Pradesh News
Last Updated: November 16, 2026
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत अहम मोड़ पर पहुंचती दिख रही है. कांग्रेस ने 181 सीटों की सूची सपा को सौंपी है. खास बात यह है कि इस सूची में कुछ ऐसी सीटें भी शामिल बताई जा रही हैं, जहां फिलहाल सपा के विधायक हैं. अब सवाल है कि अखिलेश यादव कांग्रेस की इस मांग पर कितना समझौता करेंगे?
Uttar Pradesh News
Last Updated: November 13, 2026
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने हाथ मिला लिया है। दोनों ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाने का ऐलान किया है। इस नए गठबंधन के बीच अखिलेश यादव और शिवपाल यादव की आजम खान से बढ़ती मुलाकातें भी चर्चा में हैं। आखिर इस सियासी हलचल के पीछे क्या है?
Uttar Pradesh News
Last Updated: November 12, 2026
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलकर सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाया है। ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। मोर्चा पिछड़े, दलित और वंचित समुदायों के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है।
Uttar Pradesh News
Last Updated: November 11, 2026
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की जोड़ी नई राजनीतिक चुनौती पेश कर सकती है. दोनों नेताओं के संभावित गठबंधन से दलित और मुस्लिम वोटों का नया समीकरण बन सकता है. लेकिन क्या यह मोर्चा अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को चुनौती दे पाएगा या फिर बीजेपी को इसका फायदा मिलेगा.
Uttar Pradesh News
Last Updated: November 9, 2026
सपा प्रमुख अखिलेश यादव 12 दिसंबर को परिवार समेत अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे। जनवरी 2024 में प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह उनका पहला दौरा होगा। इस पर बीजेपी ने तंज कसा, जबकि कांग्रेस समेत कुछ दलों ने बचाव किया।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ (Uttar Pradesh News)
Last Updated: November 7, 2026
गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार रात हुए धमाके में एक डिलीवरी बॉय घायल हुआ. पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में विस्फोटक के निशान नहीं मिले, सोशल मीडिया दावे की जांच जारी है.
Uttar Pradesh News
Last Updated: November 6, 2026
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य के पात्र कर्मचारियों को 30 दिन का तदर्थ बोनस देने का शासनादेश जारी किया है। करीब 14.82 लाख कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सकता है। अधिकतम बोनस 6,908 रुपये तय किया गया है, लेकिन इसकी 75 फीसदी रकम बचत खाते या भविष्य निधि में जमा होगी।



