दिल्ली न्यूज़ (Delhi News)
Delhi News
Last Updated: October 22, 2026
दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है. इस स्थिति को देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) ने बुधवार को इस सीजन में पहली बार ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) का पहला चरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया. दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मंगलवार को 179 था, जो बुधवार को दोपहर 2 बजे बढ़कर 244 पहुंच गया. पराली जलाने की बढ़ती घटना ने हालात को और ज्यादा संजीदा बना दिया है.
Delhi News
Last Updated: October 5, 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों और 2019 की जामिया हिंसा की स्वतंत्र SIT जांच की मांग वाली सभी याचिकाएं खारिज कर दी हैं. इन याचिकाओं में कपिल मिश्रा और प्रवेश वर्मा समेत कई नेताओं पर कथित भड़काऊ भाषण को लेकर FIR दर्ज करने की भी मांग की गई थी.
Last Updated: September 8, 2026
दिल्ली के सत्य निकेतन PG हादसे में सात लोगों की मौत के बाद हाईकोर्ट ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है. अदालत ने सिर्फ मालिक ही नहीं, MCD और DU की भूमिका पर भी सवाल उठाए. दिल्ली के PG और हॉस्टल की सुरक्षा जांच के साथ अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए हैं.
Delhi News
Last Updated: September 7, 2026
Satya Niketan Building Collapse: दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से छह लोगों की मौत और 11 लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने उसकी तलाश में दिल्ली-एनसीआर और गुरुग्राम में छापेमारी तेज कर दी है. रेनोवेशन और सुरक्षा नियमों पर भी सवाल हैं.
Delhi News
Last Updated: August 21, 2026
दिल्ली-NCR में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में पिछले साल की तुलना में करीब छह गुना बढ़ोतरी हुई है. इस साल अब तक 1,349 मामले सामने आए हैं. बदलते मौसम के बीच डॉक्टरों के संक्रमित होने से चिंता बढ़ी है. बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
Delhi News
Last Updated: August 14, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले में होने वाले समारोह को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है. 13 और 15 अगस्त को कई प्रमुख सड़कें बंद रहेंगी, बसों के रूट डायवर्ट होंगे और भारी वाहनों पर रोक रहेगी. यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने और घर से समय से निकलने की सलाह दी गई है.
Delhi News
Last Updated: August 10, 2026
Delhi Govt Jobs: दिल्ली सरकार नई ड्रोन नीति के जरिए तकनीक, रिसर्च, ट्रेनिंग और कारोबार को बढ़ावा देने की तैयारी में है. पांच साल की इस नीति के लिए 85 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है. सरकार को उम्मीद है कि ड्रोन उद्योग के विस्तार, स्टार्टअप समर्थन और सरकारी इस्तेमाल से 1,000 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे.
Delhi News
Last Updated: August 1, 2026
Delhi Laxmi Yojana: दिल्ली सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू की है. इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सहायता मिलेगी. ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं. योजना में पात्रता, भुगतान के दो विकल्प और स्पष्ट नियम तय किए गए हैं, जिससे महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा.
Delhi News
Last Updated: July 28, 2026
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहावना हुआ, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं. नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा भी प्रभावित रहे. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.
Delhi News
Last Updated: July 24, 2026
DDA Flats: दिल्ली विकास प्राधिकरण की 'कर्मजीवी आवास योजना 2026' के तहत नरेला में 1,200 से अधिक रेडी-टू-मूव फ्लैट 25% छूट पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. 24 जुलाई से पंजीकरण और 15 अगस्त से बुकिंग शुरू होगी. फ्लैट 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर आवंटित किए जाएंगे.





