इंडियन आर्मी शायरी, कोट्स, कैप्शन इन हिंदी – इन जोशीले संदेशों से वीर जवानों को दें सम्मान की सलामी
Authored By: अनुराग श्रीवास्तव
Published On: Monday, January 13, 2025
Updated On: Friday, December 26, 2025
Indian National Army Quotes, Wishes, Messages : इस लेख में हम भारतीय सेना के जज्बे को व्यक्त करने वाले प्रेरणादायक और दिल छू लेने वाले कोट्स और संदेशों को साझा कर रहे हैं। इन कोट्स को पढ़ें, और अपने सोशल मीडिया पर शेयर करके हमारे वीर जवानों के शौर्य को सलाम करें।
Authored By: अनुराग श्रीवास्तव
Updated On: Friday, December 26, 2025
Indian Army Shayri in Hindi – वीरों के जज़्बात और शौर्य की गाथा
भारतीय सेना देश की शान और सुरक्षा की सबसे बड़ी ताकत है. उनके अदम्य साहस और देशभक्ति को शब्दों में व्यक्त करना आसान नहीं, लेकिन Indian army shayri in hindi के माध्यम से हम उनके जज़्बात, वीरता और त्याग को महसूस कर सकते हैं. ये शायरी हमें याद दिलाती हैं कि हमारी मातृभूमि की रक्षा के लिए जो वीर सेना के जवान दिन-रात खड़े हैं, उनका सम्मान और अभिमान हमेशा हमारे दिल में रहेगा.

- शौर्य और साहस में है इनकी पहचान,
भारतीय सेना के जवान हैं देश की जान.⚔️🔥 - देश की मिट्टी की खातिर, जवान हमारा खड़ा है,
हौंसले से भरा, कभी झुका नहीं, कभी हारा नहीं.🎯💂♂️ - जहां डर का नामोनिशान नहीं, वहां सैनिक चलते है,
हर मुश्किल में हिम्मत का झंडा ऊंचा रखते है.🦁🏅 - उनके बलिदान को शब्दों में बयां नहीं कर सकते,
लेकिन दिल से हर वीर को सलाम कर सकते.⛰️💪 - वो जवान जो रात-दिन हमारी रक्षा करते हैं,
देशभक्ति में जिनका कोई जवाब नहीं है.🎖️🙏 - कभी ठंड में ठिठुर कर देख लेना 💂♂️
कभी तपती धूप में जल के देख लेना🦁
कैसे होती हैं हिफ़ाजत मुल्क की,🏅
कभी सरहद पर चल के देख लेना🎯 - सरहद पर एक फौजी अपना वादा निभा रहा हैं,💪
वो धरती माँ की मोहब्बत का कर्ज चुका रहा हैं.🙏
जय हिन्द
Indian Army Motto in Hindi – वीरता और कर्तव्य की पहचान
भारतीय सेना की ताकत सिर्फ उनके हथियारों में नहीं, बल्कि उनके कर्तव्य, अनुशासन और देशभक्ति के अदम्य जज़्बात में है. उनके आदर्श और मूल मंत्र हमें सीख देते हैं कि कठिनाइयों के बावजूद हमेशा आगे बढ़ना और देश की रक्षा करना सबसे बड़ा धर्म है. Indian army motto in hindi के जरिए हम उनके सिद्धांतों और वीरता को समझ सकते हैं, जो हर सैनिक की पहचान और प्रेरणा है.

- “सेवा परमो धर्म” – देश की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है.⚔️🔥
- “बलिदान ही वीरता है” – देश के लिए हर कठिनाई सहना वीरता है.🎯💂♂️
- “कर्तव्य निष्ठा” – हर सैनिक का कर्तव्य ही उनका सर्वोच्च लक्ष्य है.🦁🏅
- “साहस और सम्मान” – डर को परास्त कर सम्मान की रक्षा करना.⛰️💪
- “धैर्य और दृढ़ता” – कठिन परिस्थितियों में भी संयम और साहस बनाए रखना.🛡️❤️
- “वीरता ही पहचान है” – भारतीय सेना का हर जवान देशभक्ति का प्रतीक.🎖️🙏
- “रक्षा में समर्पण” – मातृभूमि की रक्षा में खुद को समर्पित करना.🎯💂♂️
Patriotic Quotes on Kargil Vijay Diwas in Hindi: कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की भावना

हर साल 26 जुलाई को पूरे देश में Kargil Vijay Diwas गर्व और सम्मान के साथ मनाया जाता है. यह दिन 1999 की उस ऐतिहासिक जीत की याद दिलाता है, जब हमारे वीर जवानों (Indian Army) ने कारगिल की पहाड़ियों पर कब्जा जमाए दुश्मनों को परास्त कर भारत का परचम लहराया था. इस मौके पर लोग Patriotic Quotes on Kargil Vijay Diwas in Hindi सोशल मीडिया और सभाओं में साझा करते हैं, जो देश के लिए शहीद हुए जवानों की वीरता को सलाम करते हैं. ऐसे विचार युवाओं में देशप्रेम को और मज़बूत करते हैं और शहीदों के बलिदान को हमेशा जीवित रखते हैं.
- “वो लौटकर घर नहीं आए,
मां ने बस तस्वीर को गले से लगाए.
जो मिट गए देश की आन के लिए,
ऐसे वीरों को सारा देश सर झुकाए.”
कारगिल विजय दिवस की बधाई🪖🎖️🙏 - “बर्फीली चोटियों पर जलता रहा जोश,
हर सिपाही था अपने वचन का भरोसेमंद होश.
जिनके कारण आज हम आज़ाद हैं,
उन शहीदों को सौ-सौ बार प्रणाम है.”
कारगिल विजय दिवस की बधाई🪖🎖️🙏 - ” किसी ने भाई खोया, किसी ने बेटा,
पर मां भारती ने पाया सच्चा सपूत बेटा.
जो मिट गए वतन के वास्ते,
उनकी अमर गाथा हर दिल में बसते.”
कारगिल विजय दिवस की बधाई🪖🎖️🙏 - “ना सोचा था कभी लौटेंगे ना वो,
पर देश की खातिर सब कुछ दे गए वो.
उनकी कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी,
हर दिल में उनकी यादें बस जाएंगी.”
कारगिल विजय दिवस की बधाई🪖🎖️🙏 - “सीमा की रखवाली करते रहे,
अपने लहू से मिट्टी को सींचते रहे.
आओ झुककर नमन करें उन्हें,
जो देश के लिए सदा अमर बने.”
कारगिल विजय दिवस की बधाई🪖🎖️🙏 - ” तोपें गरजी, दुश्मन हारा,
भारत मां का वीर सपूत सबसे प्यारा.”
कारगिल विजय दिवस की बधाई🪖🎖️🙏
Best Captions for INDIAN ARMY in Hindi: भारतीय सेना के लिए दिल से निकले गर्व भरे शब्द

भारतीय सेना के शौर्य और समर्पण को समर्पित है हमारा अगला खंड – “Best Captions for ARMY“. इन कैप्शन्स के माध्यम से हम अपने जज़्बात, गर्व और कृतज्ञता को शब्दों का रूप देते हैं. चाहे वह Instagram पोस्ट हो या Facebook स्टोरी, ये कैप्शन्स आपकी देशभक्ति को सबके सामने लाने का एक सशक्त माध्यम हैं. इन पंक्तियों में छिपा है वो भाव, जो हर भारतीय के दिल में सेना के लिए धड़कता है. इन बेहतरीन कैप्शन्स को पढ़ें, शेयर करें और सेना के प्रति अपने सम्मान को और मज़बूती से व्यक्त करें – क्योंकि हर शब्द में छिपा है एक सैल्यूट उन जवानों के नाम, जो देश की रक्षा के लिए हर पल तत्पर हैं.
- “भारतीय सेना सच्चे मायनों में साहस का प्रतीक है,
हर दशा-हर दिशा में जिसकी होती केवल जीत है…
जय हिन्द 🇮🇳🪖🔥” - “जहाँ कहीं खड़ा हो जाता है भारत का वीर सिपाही,
दुश्मन के खेमे में तब मचने लगती है तबाही.
जय हिन्द 🇮🇳💪⚔️” - “हम चैन से सो पाए इसलिए ही वो सो गया,
वो भारतीय फौजी ही था जो आज शहीद हो गया.
जय हिन्द 🇮🇳🕯️🎖️” - “सीमा नहीं बना करतीं हैं काग़ज़ खींची लकीरों से,
ये घटती-बढ़ती रहती हैं वीरों की शमशीरों से.
जय हिन्द 🇮🇳🗺️🗡️” - “हर पल हम सच्चे भारतीय बनकर देश के प्रति अपना फर्ज निभायेंगे.
जरूरत पड़ी तो लहू का एक-एक कतरा देकर इस धरती का कर्ज चुकायेंगे.
जय हिन्द 🇮🇳❤️🩸” - “सरहद पर एक फौजी अपना वादा निभा रहा हैं,
वो धरती माँ की मोहब्बत का कर्ज चुका रहा हैं.
जय हिन्द 🇮🇳🌍🤝” - वर्दी में लिपटा हर सिपाही
देश की शान होता है।
उसका हर बलिदान
भारत का अभिमान होता है। 🪖❤️ - ना डर, ना समझौता,
ना पीछे हटने का नाम।
भारतीय सेना है,
भारत की शान और पहचान। 🇮🇳⚔️
वीरता की असली आवाज़, सैनिकों की अपनी जुबानी

जब सैनिक खुद अपनी वीरता की कहानी सुनाते हैं, तो हर शब्द एक मिसाल बन जाता है. यह सिर्फ बयान नहीं, वो अनुभव हैं जो रणभूमि की धूल, गोलियों की गरज और कर्तव्य के संकल्प से जन्मे हैं. इन वीर जवानों के मुंह से निकले शब्द ना तो दिखावे के होते हैं और ना ही प्रचार के, बल्कि ये सच्चे जज़्बात होते हैं, जो दिल से निकलकर सीधे दिलों तक पहुंचते हैं. इन कहानियों को सुनकर हम न केवल गर्व महसूस करते हैं, बल्कि समझ पाते हैं कि देशभक्ति सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि हर दिन जिया जाने वाला एक तप है.
- “या तो मैं तिरंगा फहराकर वापस आऊंगा, या तिरंगे में लिपटा हुआ वापस आऊंगा, लेकिन मैं वापस जरूर आऊंगा.” – कैप्टन विक्रम बत्रा
- “हर सैनिक इसलिए नहीं लड़ता कि वह अपने सामने की चीज़ों से नफरत करता है, बल्कि इसलिए लड़ता है कि वह अपने पीछे की चीज़ों से प्यार करता है.” – सुभाष चंद्र बोस
- “अगर मेरे खून का सबूत देने से पहले मौत आ जाए, तो मैं कसम खाता हूं कि मैं मौत को मार डालूंगा.” – कैप्टन मनोज कुमार पांडे
- “दुश्मन हमसे केवल 50 गज की दूरी पर हैं. उनकी संख्या बहुत ज़्यादा है. हम विनाशकारी गोलाबारी के बीच हैं. मैं एक इंच भी पीछे नहीं हटूंगा, बल्कि अपनी आखिरी सांस और आखिरी गोली तक लड़ूंगा.” – मेजर सोमनाथ शर्मा
- “जब तक आप लगभग मर नहीं जाते, तब तक आप कभी जीवित नहीं रहे, और जो लोग लड़ने का विकल्प चुनते हैं, उनके लिए जीवन का एक विशेष स्वाद होता है, जिसे संरक्षित लोग कभी नहीं जान पाएंगे.” – कैप्टन आर. सुब्रमण्यम, वीर चक्र विजेता.
Top 5 Indian Army Quotes in Hindi | टॉप 5 इंडियन आर्मी कोट्स इन हिंदी
हम भारतीय सेना के वीर जवानों की बहादुरी, शौर्य और समर्पण को सलाम करने के लिए कुछ प्रेरणादायक उद्धरणों का संग्रह लेकर आए हैं। ये Top 5 National Army Quotes in Hindi हमारे सैनिकों के अद्वितीय साहस को सलाम करते हैं। आइये इन उद्धरणों को पढ़ें और सोशल मीडिया पर साझा करके अपने सैनिकों को नमन करें।
“हम जियेंगे और मरेंगे ऐ वतन तेरे लिए,
दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए”
“जय हिंद || जयजवान || वन्देमातरम“
“सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में हैं,
देखना हैं जोर कितन बाजू-ए-कातिल में हैं,
वक्त आने दे बता देंगे तुझे ए आसमां,
हम अभी से क्या बताएं क्या हमारे दिल में हैं।
जय हिंद !”
“ये बात हवाओं को बताए रखना,
रोशनी होगी, बस चिरागों को जलाए रखना,
लहू देकर जिसकी हिफाजत देश के सैनिकों ने की,
ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाए रखना,
इंडियन आर्मी!“
“आओ सेना और वीर जवानों का सम्मान करें,
शहीदों की कुर्बानी और शहादत को याद करें,
जो मर मिटे देश पर, उन्हें सर झुकाकर सलाम करें,
वन्देमातरम!”
“कभी ठंड में ठिठुर कर देख लेना,
कभी तपती धूप में जल के देख लेना,
कैसे होती है हिफाजत मुल्क की,
कभी सरहद पर चलकर देख लेना,
असीम साहस और निस्वार्थ भाव से देश की रक्षा और सेवा करने वाले बहादुर जवानों को सलाम.
जय हिंद !”
Best 10 Indian Army Wishes in Hindi | बेस्ट 10 इंडियन आर्मी विशेज

भारतीय सेना के वीर जवानों को सलाम करते हुए हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं Best 10 Indian Army Wishes in Hindi. हमारे दिलों में देशभक्ति और गर्व की भावना को जागृत करने वाले इन शुभकामनाओं को पढ़ें और अपने दोस्तों, परिवार और सोशल मीडिया पर शेयर करें ताकि हम सभी एकजुट होकर भारतीय सेना के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर सकें।
- “एक राष्ट्र की असली ताकत उसके सैनिकों के समर्पण में होती है.
इंडियन आर्मी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई.” - “भारतीय सेना हमें लचीलापन, साहस और देशभक्ति सिखाती है. हमारी रक्षा करने वाले जवानों पर हम सबको गर्व है. जय हिंद!”
- “असीम साहस और निस्वार्थ भाव से देश की रक्षा और सेवा करने वाले बहादुर जवानों को सलाम. इंडियन आर्मी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं!”
- “इस सेना दिवस पर आइए, उन वीरों को सलाम करें जो अदम्य साहस के साथ हमारी आज़ादी की रक्षा करते हैं। जय हिंद!”
- “हमारे बहादुर सैनिकों को सलाम, जो देश की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। भारतीय सेना दिवस की शुभकामनाएं!”
- “अपने अदम्य साहस से माँ भारती की रक्षा करने वाले देश के वीर सैनिको को पर सादर नमन!”
- “शौर्य, वीरता, पराक्रम, अदम्य साहस और बलिदान के प्रतीक भारतीय सेना के सभी वीरों को नमन।”
- “हम देशभक्ति और बहादुरी की भावना का जश्न मना रहे हैं. जय हिंद!”
- “देशवासी सैनिकों के वीरतापूर्ण प्रयासों को हमेशा याद रखें. वन्देमातरम!”
- “देश को सुरक्षित रखने के लिए निडरता से लड़ने वाले बहादुर जवानों को सलाम. जय हिंद!”
- आपकी बहादुरी से हम सुरक्षित हैं, आपके साहस पर पूरे भारत को गर्व है, Happy Army Day 🇮🇳💪
- आपका जज्बा, आपका साहस, और आपका बलिदान देश की सबसे बड़ी ताकत है. Army Day की शुभकामनाएं 🇮🇳🔥
राष्ट्र की आन-बान-शान इंडियन आर्मी इमेजेज – Image Gallery of Indian Army Wishes
इस Image Gallery में हम भारतीय सेना के वीर जवानों की बहादुरी और उनकी निस्वार्थ सेवा को सलाम करने के लिए कुछ प्रेरणादायक तस्वीरें साझा कर रहे हैं। इन इमेजेज के माध्यम से हम उनके शौर्य, साहस और देशभक्ति का सम्मान करते हैं। इन इमेजेज को डाउनलोड करें और सोशल मीडिया पर शेयर करके हमारे वीर जवानों को सलाम करें।
इंडियन आर्मी के लिए प्रमुख हस्तियों के उद्धरण – Indian Army Quotes by Prominent Figures in Hindi

इस सेक्शन में हम इंडियन आर्मी की वीरता पर प्रमुख हस्तियों के उद्धरण प्रस्तुत कर रहे हैं। आइए, इन उद्धरणों को पढ़ें और अपने दिलों में देशभक्ति की भावना को प्रज्वलित करें।
-
- “जो आपके लिए जीवन भर का साहसिक अनुभव है, वह हमारे लिए रोज़ का रूटीन है।” – फील्ड मार्शल सम मानेकशॉ
- “स्वयं से पहले सेवा केवल एक आदर्श नहीं है; यह हमारे सैनिकों का जीवन जीने का तरीका है।” – महात्मा गांधी
- “जो आप शांति में पसीना बहाते हैं, वही युद्ध में खून की कमी को कम करता है।” – सरदार वल्लभभाई पटेल
- “हमारा ध्वज इसलिए नहीं उड़ता क्योंकि हवा उसे उड़ा रही है; वह हर सैनिक की आखिरी सांस के साथ उड़ता है, जिसने उसे बचाने के लिए अपनी जान दी।” – डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
- “जब तुम घर वापस जाओ, तो उन्हें हमारा संदेश दो और कहो, ‘तुम्हारे कल के लिए, हमने अपना आज दिया।” – डॉ. राजेंद्र प्रसाद
- “जो राष्ट्र अपने रक्षकों को भूल जाता है, वही राष्ट्र खुद भी भुला दिया जाता है।” – बी.आर. अंबेडकर
- “सैनिक ही सेना है। कोई भी सेना अपने सैनिकों से बेहतर नहीं हो सकती।” – अटल बिहारी वाजपेयी
- “एक राष्ट्र का सम्मान उसके सैनिकों के गर्व में है।” – पंडित जवाहरलाल नेहरू
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।
[newsletter_form]



















