राज्यवार खबरें (States News)
States News
Last Updated: November 18, 2026
सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love को लेकर महाराष्ट्र में नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। वीर सावरकर पर लिखी बातों से नाराज शिंदे गुट के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किताब के पन्ने फाड़कर विरोध जताया। इस दौरान उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के साथ उनके गठबंधन पर भी सवाल उठाए गए।
States News
Last Updated: November 18, 2026
गुरदासपुर में हेड कांस्टेबल विनोद कुमार की हत्या के बाद तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान का नाम फिर चर्चा में है। पुलिस और एजेंसियां शहज़ाद भट्टी, ISI और युवाओं की भर्ती पर सवाल उठा रही हैं। जानिए अब तक की जानकारी।
Uttar Pradesh News
Last Updated: November 18, 2026
यूपी चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने 181 सीटें मांगी हैं, जबकि सपा इतनी सीटें देने के पक्ष में नहीं दिखती। 17 नवंबर की बैठक टल गई। जानिए अड़चन कहां है और पिछले चुनावों के आंकड़े क्या कहते हैं।
यूपी में चुनाव से पहले नेताओं का नया सियासी मंच, रामकथा से शिवमहापुराण तक क्यों बढ़ रही है दिलचस्पी?
यूपी में चुनाव से पहले नेताओं का नया सियासी मंच, रामकथा से शिवमहापुराण तक क्यों बढ़ रही है दिलचस्पी?
Uttar Pradesh News
Last Updated: November 17, 2026
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले धार्मिक आयोजनों की संख्या और उनमें नेताओं की मौजूदगी चर्चा में है। राजा भैया की रामकथा से लेकर बृजभूषण सिंह और मनोज पांडेय के आयोजनों तक, नेताओं के लिए ये कार्यक्रम सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि जनसंपर्क और अपनी राजनीतिक मौजूदगी दिखाने का भी मंच बनते नजर आ रहे हैं।
Uttar Pradesh News
Last Updated: November 17, 2026
क्या भाजपा में वाकई कुछ गडबड़ है। खासकर उत्तर प्रदेश के संदर्भ में। दरअसल, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने आज जो बयान दिया है, उसके मायने बेहद महत्त्वपूर्ण हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिये बिना चौधरी ने जिस तरह से उन्हें इशारों में नसीहत दी है, वह वाकई अहम है। खासतौर पर चुनाव से महज कुछ महीने पहले संगठन और पार्टी की अहमियत बताते हुए दिए गए इस बयान की टाइमिंग सबसे खास है...
Uttar Pradesh News
Last Updated: November 16, 2026
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत अहम मोड़ पर पहुंचती दिख रही है. कांग्रेस ने 181 सीटों की सूची सपा को सौंपी है. खास बात यह है कि इस सूची में कुछ ऐसी सीटें भी शामिल बताई जा रही हैं, जहां फिलहाल सपा के विधायक हैं. अब सवाल है कि अखिलेश यादव कांग्रेस की इस मांग पर कितना समझौता करेंगे?
Bihar News
Last Updated: November 13, 2026
छठ का समय है। हर घर में खरना की तैयारी चल रही है, लेकिन पटना में इस बार छठ के साथ-साथ एक और चीज पक रही है, वो है सियासत। पटना के हर चौक-चौराहों पर बस एक ही सवाल पूछा जा रहा है कि क्या निशांत कुमार सच में सीएम बनने वाले हैं? डिप्टी नहीं, सीधे सीएम। ऐसी चर्चा सियासी गलियारों में अचानक क्यों तेज हो चली है, और इसके पीछे कौन सबसे ज्यादा एक्टिव है…
Uttar Pradesh News
Last Updated: November 13, 2026
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने हाथ मिला लिया है। दोनों ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाने का ऐलान किया है। इस नए गठबंधन के बीच अखिलेश यादव और शिवपाल यादव की आजम खान से बढ़ती मुलाकातें भी चर्चा में हैं। आखिर इस सियासी हलचल के पीछे क्या है?
Bihar News
Last Updated: November 13, 2026
बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष 20 नवंबर को पूरा हो रहा है। सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में 21 नवंबर यानी सरकार की बरसी के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। कहने को तो प्रधानमंत्री इस दिन बिहार को कई हजार करोड़ की सौगात देंगे, मगर इस कार्यक्रम का एक संदेश एनडीए का शक्ति प्रदर्शन भी है। जद (यू) से हाल के दिनों में उपजी तल्खी को भी कम करने की कवायद होगी। क्या कुछ होगा उस दिन और बिहार की सियासत क्या करवट लेती दिख रही है, जानते हैं इस खास रिपोर्ट में...
Uttar Pradesh News
Last Updated: November 12, 2026
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलकर सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाया है। ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। मोर्चा पिछड़े, दलित और वंचित समुदायों के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है।



