झारखंड न्यूज़ (Jharkhand News)
Jharkhand News
Last Updated: August 20, 2026
झारखंड सरकार ने JPSC और JSSC की 22 प्रतियोगी परीक्षाएं अनियमितताओं और कथित प्रश्नपत्र लीक के चलते रद्द कर दी हैं. इससे 2,394 नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रभावित हुए हैं. पुरानी 23 परीक्षाओं की भी CID जांच शुरू हुई है. हाईकोर्ट के फैसले और सुधार समिति की रिपोर्ट से हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य तय होगा.
Jharkhand News
Last Updated: August 19, 2026
Ranchi Student Protest: रांची में 25 जुलाई से चल रहा छात्रों का आंदोलन फिलहाल दो महीने के लिए स्थगित हो गया है. आंदोलनकारियों ने झारखंड सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम दिया है. 22 परीक्षाएं रद्द और 6 स्थगित होने के बावजूद छात्र कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग पर कायम हैं.
Jharkhand News
Last Updated: August 4, 2026
Student Protests Jharkhand: झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है. छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो तीसरे दिन भी आमरण अनशन पर डटे हैं. दूसरी ओर, CID ने 18 ठिकानों पर छापेमारी की और पूर्व JPSC अध्यक्ष से सात घंटे तक पूछताछ कर जांच तेज कर दी है.
Jharkhand News
Last Updated: August 4, 2025
झारखंड की राजनीति में आदिवासी चेतना की सबसे प्रखर आवाज रहे ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन का निधन एक युग के अंत जैसा है. आज़ादी के बाद जिन चंद नेताओं ने ज़मीन से उठकर सत्ता की ऊंचाइयों तक संघर्ष से रास्ता बनाया, शिबू सोरेन उनमें अग्रणी थे. आइए जानते हैं उनका राजनीतिक सफर.
Jharkhand News
Last Updated: August 4, 2025
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक नेता शिबू सोरेन (Shibu Soren) का सोमवार को निधन हो गया. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह पिछले करीब एक महीने से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. शिबू सोरेन तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे. वे न केवल राज्य की राजनीति के दिग्गज नेता थे, बल्कि आदिवासी समाज की आवाज़ और संघर्ष के प्रतीक भी थे.
Jharkhand News
Last Updated: July 26, 2025
झारखंड की राजनीति में अब 'विकास' के नाम पर 'नामकरण' की जंग ने तूल पकड़ लिया है. राज्य में बने ‘अटल मोहल्ला क्लीनिक’ का नाम बदलकर अब ‘मदर टेरेसा एडवांस्ड हेल्थ क्लीनिक’ कर दिया गया है. इस निर्णय के बाद भाजपा ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला है और इसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अपमान के रूप में देखा जा रहा है.
Jharkhand New
Last Updated: July 16, 2025
झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र के जागेश्वर विहार अंतर्गत बिरहोरडेरा जंगल में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और भाकपा माओवादी उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में 25 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली कुंवर मांझी सहित दो नक्सली ढेर कर दिए गए, जबकि कोबरा 209 बटालियन का एक जवान शहीद हो गया.
Jharkhand News
Last Updated: June 13, 2025
नाम तो सुना ही होगा. मधु कोड़ा (Madhu Koda). झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री (CM of Jharkhand) रहे हैं. एक निर्दलीय विधायक होकर राज्य का मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है. उसके बाद सीएम के रूप में भ्रष्टाचार किया और वर्षों तक जेल में रहे. हाईकोर्ट कई मामले में सुनवाई कर रही है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand Highcourt) से एक बार फिर झटका लगा है. राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में गड़बड़ी के मामले में आरोप गठन को चुनौती देने वाली याचिका पर बार-बार समय मांगने को लेकर अदालत ने नाराजगी जताई और चौथी बार ₹8000 का जुर्माना लगाया है. इससे पहले भी कोर्ट मधु कोड़ा (Madhu Koda) द्वारा लगातार समय मांगने पर तीन बार जुर्माना लगा चुका है.
Jharkhand News
Last Updated: April 22, 2025
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) से पहले पलायन (Migration) का मुद्दा राजनीतिक गर्मी बढ़ा रहा है. कांग्रेस (Congress) ने नीतीश सरकार को इस मसले पर घेरना शुरू कर दिया है. कांग्रेस के सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने हाल ही में अपनी पदयात्रा के दौरान पलायन और बेरोजगारी को केंद्र में रखकर राज्य सरकार पर सवाल खड़े किए.
Jharkhand News
Last Updated: March 15, 2025
झारखंड की सत्ता से दूर भाजपा अब संगठन को पहले से अधिक मजबूत बनाने के लिए काम कर रही है. नियमित प्रक्रिया के तहत प्रदेश का अध्यक्ष बनाया जाना है. वर्तमान में यह पद बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) के पास है, जिन्हें झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बना दिया गया. इसके बाद से ही रांची से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर जारी है. संघ (RSS) और भाजपा (BJP) संगठन के बीच विमर्श जारी है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास (Raghuwar Das), पूर्व शिक्षा मंत्री नीरा यादव (Neera Yadav), पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह (Sunil Kumar Singh) सहित कई अन्य नामों पर भी गुणा-भाग बिठाया जा रहा है.





