Ranveer Singh ने खरीदी 4.5 करोड़ की GMC Hummer EV, जानें क्या है खास

Ranveer Singh ने खरीदी 4.5 करोड़ की GMC Hummer EV, जानें क्या है खास

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Saturday, July 12, 2025

Last Updated On: Saturday, July 12, 2025

Ranveer Singh GMC Hummer EV
Ranveer Singh GMC Hummer EV

GMC Hummer EV के जुड़ने से रणवीर की कार कलेक्शन और भी दमदार हो गई है। उनके पास पहले से ही Aston Martin Rapide, Lamborghini Urus, Mercedes-Maybach GLS 600, Toyota Fortuner Legender जैसी कई लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं।

Authored By: संतोष आनंद

Last Updated On: Saturday, July 12, 2025

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ कारों के शौक के लिए भी जाने जाते हैं। अब उन्होंने अपनी कार कलेक्शन में एक खास इलेक्ट्रिक SUV शामिल की है GMC Hummer EV 3X। यह इलेक्ट्रिक SUV भारत में लगभग 4.5 करोड़ रुपये की कीमत पर रणवीर के गैराज में शामिल हुई है, जो खासतौर पर भारत के लिए राइट-हैंड ड्राइव वर्जन में कंवर्ट की गई है। रणवीर सिंह इस मॉडल को भारत में खरीदने वाले पहले अभिनेता बन गए हैं।

रणवीर की पहली इलेक्ट्रिक कार

रणवीर सिंह ने हाल ही में 6 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मनाया था और उसी महीने की शुरुआत में उन्होंने Hummer EV 3X की डिलीवरी ली। यह SUV भारत में आधिकारिक रूप से उपलब्ध नहीं है और इसे प्राइवेट इंपोर्ट कराया गया है। भारत में इसे Friday Night Cars नाम की कंपनी ने इंपोर्ट किया है। इस इलेक्ट्रिक SUV का डिजाइन पुराने Hummer से प्रेरित है, जो 2000 के दशक में बॉलीवुड और हाई-प्रोफाइल ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय थी।

GMC Hummer EV 3X की खासियत

  • GMC Hummer EV 3X में तीन मोटर्स वाले e4WD सिस्टम के साथ कुल 986 bhp की पावर और जबरदस्त 15,592 Nm का टॉर्क मिलता है।
  • यह भारी-भरकम SUV केवल 3.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है, जबकि इसका वजन 4.5 टन से ज्यादा है। इसमें 178 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार फुल चार्ज करने पर लगभग 505 किमी. तक की दूरी तय कर सकता है।
  • SUV में ‘क्रैब वॉक’ जैसे अनोखे फीचर भी मिलते हैं, जिससे यह गाड़ी तिरछी दिशा में भी चल सकती है। यह खासतौर पर ऑफ-रोडिंग के लिए उपयोगी है।
  • इसमें 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 13.4 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट, वेंटिलेटेड सीट्स, Bose साउंड सिस्टम और एडैप्टिव एयर सस्पेंशन जैसे लग्जरी फीचर्स भी शामिल हैं।

रणवीर सिंह की कारों की रॉयल फौज

GMC Hummer EV के जुड़ने से रणवीर की कार कलेक्शन और भी दमदार हो गई है। उनके पास पहले से ही Aston Martin Rapide, Lamborghini Urus, Mercedes-Maybach GLS 600, Toyota Fortuner Legender जैसी कई लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं।

बता दें कि इस साल की शुरुआत में रणवीर सिंह को Skoda Auto India का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया था। वर्क फ्रंट की बात करें, तो रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म ‘धुरंधर’ की तैयारियों में जुटे हैं, जो दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य टेक खबरें