अगस्त 2025 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स, यहां देखें पूरी लिस्ट

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Monday, July 28, 2025

Last Updated On: Monday, July 28, 2025

google pixel 10 series
google pixel 10 series

अगर आप अगस्त में नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन ऑप्शनों में से अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सही फोन का चुनाव कर सकते हैं।

Authored By: संतोष आनंद

Last Updated On: Monday, July 28, 2025

मानसून के इस मौसम में जहां एक तरफ बारिश राहत लेकर आती है, वहीं स्मार्टफोन ब्रांड्स भी नई डिवाइसेज़ के साथ मार्केट में हलचल मचाने को तैयार हैं। मोटोरोला, गूगल, वीवो और ओप्पो जैसी कंपनियां अगस्त 2025 में कई दमदार स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से डिवाइस अगस्त महीने आने वाले हैं और उनमें क्या खासियत होगी।

मोटोरोला G86 पावर

मोटोरोला G86 पावर मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत ₹20,000 से कम रखी जा सकती है। इसमें 6.67 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर होगा, जो भारत में Dimensity 7300 का रीब्रांडेड वर्जन है। इसमें 6,720mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने का भरोसा देती है। फोन के कैमरा सेक्शन में 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी सेंसर और 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा, IP68 वाटरप्रूफ और MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन भी शामिल हैं। मोटोरोला G86 पावर की लॉन्चिंग 30 जुलाई को होगी और इसकी बिक्री अगस्त में शुरू होने की उम्मीद है। इसकी कीमत ₹19,999 के आसपास हो सकती है।

गूगल पिक्सल 10 सीरीज

गूगल 20 अगस्त को अपनी फ्लैगशिप सीरीज पिक्सल 10 को लॉन्च करेगा। इस सीरीज में Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold शामिल होंगे। बेस वेरिएंट Pixel 10 में 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले, Tensor G5 चिपसेट, 12GB रैम और 4,970mAh की बैटरी होगी। कैमरे की बात करें, तो इसमें 50MP मेन सेंसर, 12MP अल्ट्रावाइड और 10.8MP पेरिस्कोप लेंस मिलेगा।

Pro और Pro XL वेरिएंट्स में 16GB RAM और 50MP + 48MP + 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। Fold मॉडल में 6.4 इंच की आउटर स्क्रीन, 5,015mAh बैटरी और IP68 रेटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स होंगे। इनकी कीमतें इस प्रकार हो सकती हैं – Pixel 10 की कीमत ₹79,999, Pro ₹90,600, Pro XL ₹1,17,700 और Pixel 10 Pro Fold ₹1,79,999।

वीवो V60

vivo V60 को भारत में 12 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन चीन के vivo S30 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। इसमें 6.67 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। यह Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और 6,500mAh की बैटरी के साथ आएगा, जिसमें 90W फास्ट चार्जिंग मिलेगी। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड और 50MP का 3X पेरिस्कोप लेंस होगा। इस फोन की कीमत ₹37,000 से ₹40,000 के बीच रहने की संभावना है।

वीवो T4R

vivo T4R की लॉन्चिंग 31 जुलाई को होगी और इसकी बिक्री अगस्त में शुरू होगी। इस फोन में 7.39mm पतला क्वाड-कर्व डिजाइन मिलेगा। इसमें Dimensity 7400 प्रोसेसर और पंच-होल AMOLED डिस्प्ले के साथ IP68/IP69 सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। वीवो T4R की कीमत ₹15,000 से ₹20,000 के बीच रखी जा सकती है, जिससे यह बजट सेगमेंट में एक अच्छा विकल्प बन सकता है।

वीवो Y400 5G

vivo Y400 5G को बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस फोन में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर और 5,500mAh की बैटरी दी जाएगी। कैमरा सेक्शन में 50MP का प्राइमरी सेंसर मिलेगा। फोन कम से कम दो कलर ऑलिव ग्रीन और ग्लैम व्हाइट में आएगा। इसकी कीमत ₹20,000 से कम हो सकती है और इसे अगस्त के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा।

ओप्पो K13 टर्बो और K13 टर्बो प्रो

ओप्पो K13 टर्बो सीरीज को अगस्त के पहले सप्ताह में पेश किया जाएगा। K13 टर्बो में Dimensity 8450 चिपसेट और K13 टर्बो प्रो में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा। दोनों फोनों में 120Hz फ्लैट OLED डिस्प्ले, 7,000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और RGB लाइटिंग वाला इंटरनल कूलिंग फैन मिलेगा।

कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी और 2MP का सेकेंडरी सेंसर होगा, जबकि फ्रंट कैमरा 16MP का रहेगा। इन फोनों को IPX6/IPX8/IPX9 रेटिंग भी दी गई है। चीन में इनकी कीमत K13 Turbo के लिए ₹21,600 और Turbo Pro के लिए ₹24,000 के आसपास है।

अगर आप अगस्त में नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन ऑप्शनों में से अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सही फोन का चुनाव कर सकते हैं।

तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य टेक खबरें