भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, SCO के साझा बयान में पहलगाम हमले की निंदा

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Monday, September 1, 2025

Last Updated On: Monday, September 1, 2025

SCO Pahalgam Attack Condemnation में भारत की जीत.
SCO Pahalgam Attack Condemnation में भारत की जीत.

चीन के तियानजिन में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ एकजुट लड़ाई का आह्वान किया. बैठक में भारत की पहल और नई दिल्ली में हुए एससीओ फोरम्स के योगदान को भी सराहा गया.

Authored By: Ranjan Gupta

Last Updated On: Monday, September 1, 2025

SCO Pahalgam Attack Condemnation: शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भारत को बड़ी कूटनीतिक सफलता मिली है. तियानजिन में आयोजित इस बैठक में सदस्य देशों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और आतंकवाद, अलगाववाद तथा उग्रवाद के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. 

इस दौरान भारत की ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ की थीम को समर्थन मिला, साथ ही नई दिल्ली में आयोजित स्टार्टअप और थिंक टैंक फोरम की सराहना की गई. यह भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका और कूटनीतिक सक्रियता का स्पष्ट संकेत है.

आतंकवाद और कट्टरपंथ की निंदा 

उन्होंने साफ किया कि इन खतरों का निजी फायदा उठाने या स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सदस्य देशों ने यह भी माना कि आतंकवाद और कट्टरपंथ से निपटने में स्वतंत्र देशों और उनकी मजबूत संस्थाओं की मुख्य भूमिका होती है.

बैठक में यह दोहराया गया कि सदस्य देश हर तरह के आतंकवाद की सख्त निंदा करते हैं. उनका कहना था कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में किसी भी तरह का दोहरा रवैया स्वीकार्य नहीं होगा. साथ ही, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि सभी मिलकर आतंकवाद के खिलाफ कदम उठाएं, जिसमें सीमा पार आतंकियों की गतिविधियों पर रोक भी शामिल है.

भारत की भूमिका को विशेष मान्यता

इस बैठक में भारत की भूमिका और पहल को विशेष मान्यता मिली. साझा बयान में ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ की थीम को समर्थन दिया गया. इसके साथ ही, 3 से 5 अप्रैल 2025 को नई दिल्ली में हुए 5वें एससीओ स्टार्टअप फोरम के सकारात्मक नतीजों का स्वागत किया गया. इस मंच को विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का अहम जरिया बताया गया.

इसके अलावा, 21 और 22 मई 2025 को नई दिल्ली में आयोजित 20वें एससीओ थिंक टैंक फोरम की सफलता को भी सराहा गया. वहीं, भारतीय विश्व मामलों की परिषद (ICWA) में स्थापित एससीओ अध्ययन केंद्र के योगदान की तारीफ की गई, जिसने सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक और मानवीय आदान-प्रदान को और मजबूत किया है.

सात साल बाद चीन पहुंचे पीएम मोदी 

बता दें कि एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी इस साल चीन कर रहा है. इस समूह में आठ सदस्य देश शामिल हैं और इसका फोकस यूरेशियाई क्षेत्र में राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा सहयोग पर केंद्रित है. यह पहला मौका है, जब प्रधानमंत्री मोदी सात साल बाद चीन पहुंचे हैं, जो भारत और चीन के बीच 2020 के सीमा विवाद के बाद जटिल द्विपक्षीय संबंधों के बीच विशेष रूप से महत्वपूर्ण है.

यह भी पढ़ें :- चीन के तियानजिन पहुंचे पीएम मोदी, एससीओ समिट में होंगे शामिल

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.
Leave A Comment

अन्य खबरें