आज का मौसम Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 29 March 2025

Authored By: JP Yadav

Published On: Friday, March 28, 2025

Categories: Weather

Last Updated On: Monday, April 21, 2025

imd weather update 29-march-2025 aaj ka mausam forecast
imd weather update 29-march-2025 aaj ka mausam forecast

Aaj Ka Mausam 29 March 2025 : यूपी, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के अलावा हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है, लेकिन गर्मी में इजाफा होना जारी रहेगा.

Categories: Weather

Authored By: JP Yadav

Last Updated On: Monday, April 21, 2025

Aaj Ka Mausam 29 March 2025 : दिल्ली में चलने लगे AC, उत्तर भारत में कब से शुरू होगी भीषण गर्मी? Heatwave की चेतावनी ने बढ़ाई लोगों की टेंशन

Aaj Ka Mausam 29 March 2025 : दक्षिण और पश्चिम भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है तो उत्तर भारत में भी तेज धूप और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी से लोगों की दिक्कत में इजाफा होने लगा है. उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में मौसम शुष्क होने से गर्मी और तेज धूप अपना असर दिखाने लगी है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा समेत कई राज्यों में लोगों ने कूलर और पंखे के अलावा एसी का भी सहारा लेना शुरू कर दिया है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के मौसम में बदलाव का अंदेशा जताया है. वहीं दक्षिण और पश्चिम भारत की बात करें तो तमिलनाडु और कर्नाटक में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गई है, जबकि पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और केरल में कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा.

बिहार में गर्मी को लेकर अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार में 29 और 30 मार्च को आसमान साफ एवं मौसम शुष्क रहेगा. दो दिनों तक दक्षिणी बिहार के कुछ जिलों में हॉट-डे की स्थिति बन सकती है. इसे लेकर IMD पटना ने अलर्ट जारी किया है और लोगों से गर्मी से बचने की सलाह दी है. IMD के मुताबिक, बिहार के कई जिलों में अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री अधिक होने का अलर्ट है.

दिल्ली (Delhi) में आज का मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी

दिल्ली में आज का मौसम : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को दिन के समय तेज हवाएं चलीं. इसके साथ ही अगले 10 दिनों तक कोई नया मौसमी सिस्टम आने की उम्मीद नहीं है. इसके चलते दिल्ली में अब तेजी से गर्मी बढ़ेगी. मौसम विज्ञानियों ने लोगों से तेज धूप और गर्मी से बचने की सलाह दी है.

Delhi Weather Today

[location-weather id=”20955″]

एनसीआर (National Capital Region) में आज का मौसम कैसा रहेगा? एनसीआर में भी गर्मी में होगा इजाफा

एनसीआर में आज का मौसम : दिल्ली से सटे एनसीआर के जिलों में भी आने वाले समय में तापमान में तेजी के साथ बढ़ोतरी होगी और लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होगा. गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत एनसीआर के शहरों में पश्चिमी विक्षोभ बेअसर है, जिससे गर्मी लगातार बढ़ेगी.

Noida Weather Today

[location-weather id=”20938″]

Ghaziabad Weather Today

[location-weather id=”20956″]

Gurugram Weather Today

[location-weather id=”21078″]

Greater Noida Weather Today

[location-weather id=”21080″]

यूपी (Uttar Pradesh) में आज का मौसम कैसा रहेगा? यूपी में बदले मौसम के तेवर

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम : उत्तर प्रदेश में तेजी से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में इजाफा हो रहा है. कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. इस बीच IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 29 मार्च को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश हो सकती हैं, जबकि पूर्वी यूपी में बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है. आईएमडी के मुताबिक, यूपी के कई जिलों में धूल भरी आंधी चलने की आशंका है.

Lucknow Weather Today

[location-weather id=”21103″]

उत्तराखंड (Uttarakhand) में आज का मौसम कैसा रहेगा? उत्तराखंड में राहत

उत्तराखंड में आज का मौसम: उत्तराखंड में भी गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में शुमार रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा जैसे जिलों में हल्की बूंदा-बांदी लोगों को राहत महसूस करा सकती है. IMD ने हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश के मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने का अनुमान जताया है.

Dehradun Weather Today

[location-weather id=”21106″]

हरियाणा (Haryana) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हरियाणा में बदलेगा मौसम

हरियाणा में आज का मौसम : दिल्ली से सटे हरियाणा के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, 29 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसके चलते हरियाणा में वातावरण में नमी बढ़ने के साथ ही बादल की आवाजाही होने की संभावना है, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं के बराबर है.

Haryana Weather Today

[location-weather id=”21120″]

हिमाचल (Himachal) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हिमाचल में 2 अप्रैल तक मौसम रहेगा शुष्क

हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम : कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से मौसम में ठंडक थी, लेकिन अब मौसम साफ रहेगा और मैदानी क्षेत्रों में पारा चढ़ने का अनुमान है, इसके चलते गर्मी बढ़ेगी. माैसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Centre Shimla) के अनुसार, 29, 30, 31 मार्च और 1 और 2 अप्रैल को माैसम शुष्क बना रहेगा. इसका मतलब मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं होगा.

Shimla Weather Today

[location-weather id=”21121″]

पंजाब (Punjab) में आज का मौसम कैसा रहेगा? पंजाब में भी एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ

 

पंजाब में आज का मौसम : 29 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा. इससे पंजाब में वातावरण में नमी बढ़ने के साथ ही बादलवाई होने की संभावना है. पंजाब में 2 अप्रैल तक मौसम के खुश्क रहने की संभावना IMD की ओर से जताई गई है. इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना से हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है, इसके चलते विशेषकर दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है.

Chandigarh Weather Today

[location-weather id=”21131″]

राजस्थान (Rajasthan) में आज का मौसम कैसा रहेगा? राजस्थान में एक्टिव है पश्चिमी विक्षोभ

राजस्थान में आज का मौसम : राजस्थान में अब भी पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance in Rajasthan) सक्रिय है. इसके अशर से शनिवार को गर्मी से हल्की राहत की उम्मीद है. IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को राज्य के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी की आशंका है, जबकि अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है.

Rajasthan Weather Today

[location-weather id=”21130″]

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आज का मौसम कैसा रहेगा? जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम ?

जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम : पश्चिमी विक्षोभ के असर से केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है. शुक्रवार को भी ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई. इसका असर मैदानी राज्यों में पड़ रहा है और गर्मी से थोड़ी राहत है. मौसम विभाग ने शनिवार मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं.

Jammu Weather Today

[location-weather id=”21126″]

Srinagar Weather Today

[location-weather id=”21127″]

About the Author: JP Yadav
जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं। अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है। टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है।
Leave A Comment

खास आकर्षण