Weather Forecast
आज का मौसम Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 18 February 2025
Authored By: JP Yadav
Published On: Monday, February 17, 2025
Last Updated On: Monday, April 21, 2025
Weather Update Aaj Ka Mausam 18 February 2025: उत्तर भारत में ठंड की विदाई हो रही है तो दक्षिण के राज्यों में भीषण गर्म की शुरुआत हो गई है. केरल में लू चलने के संकेत IMD ने दिए हैं.
Authored By: JP Yadav
Last Updated On: Monday, April 21, 2025
Aaj Ka Mausam 18 Feb 2025: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, जानिये कहां चलेगी लू और किन राज्यों में होगी बारिश?
Weather Update Aaj Ka Mausam 18 February 2025 : मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच आधा फरवरी बीत चुका है. पहाड़ी राज्यों में शुमार हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश का दौर अभी थमा नहीं है. यही वजह है कि पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के असर से मैदानी इलाकों में हल्की ठंड का दौर जारी है, जबकि कुछ राज्यों में कोहरा भी परेशान कर रहा है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है. ऐसे में सवाल यह है कि क्या फिर से ठंड फिर से लौट सकती है? इस पर मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बारिश के चलते ठंड में हल्की कमी आ सकती है, लेकिन अगले सप्ताह तक दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड गायब होगी और गर्मी की ठीकठाक शुरुआत हो जाएगी.
केरल में लू चलने का अलर्ट
एक ओर उत्तर भारत में ठंड की विदाई धीरे-धीरे हो रही है तो उधर दक्षिण के राज्य केरल में गर्मी का असर बढ़ रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से केरल में बढ़ते तापमान के मद्देनजर चेतावनी जारी की गई है. IMD के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण आने वाले दिनों में लू लोगों को परेशान करेगी. कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. सरकार की ओर से लोगों को तेज धूप से बचने की सलाह दी गई है.
दिल्ली (Delhi) में आज का मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली में क्या होगी बारिश?
दिल्ली में आज का मौसम : दिल्ली में सोमवार को मौसम सुहाना रहा. दिन में तेज धूप निकली तो सुबह, शाम और रात के दौरान हल्की ठंड महसूस हुई. इस बीच पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से देश की राजधानी दिल्ली में आगामी 4 दिन (18, 19, 20 और 22 फरवरी) के दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश का अलर्ट नहीं है. मंगलवार (18 फरवरी) की बात करें तो दिल्ली में सुबह के दौरान बहुत हल्की बारिश हो सकती है. इसके बाद 20 और 21 फरवरी को भी पूरे दिल्ली-NCR में धूप के साथ ही हल्के बादल भी रहेंगे. हल्की हवाएं भी चलेंगी, लेकिन बारिश नहीं होगी. इसके बाद 22 फरवरी से मौसम हल्का साफ होगा. 25 फरवरी से दिल्ली गर्मी में इजाफा होने का पूर्वानुमान है.
Delhi Weather Today
[location-weather id=”20955″]
एनसीआर (National Capital Region) में आज का मौसम कैसा रहेगा?
एनसीआर में आज का मौसम : दिल्ली की तरह एनसीआर के जिलों में भी मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार (18 फरवरी) को नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर के अलावा हरियाणा के सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल में बारिश होने का अलर्ट है. इसके चलते मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा. बारिश के बाद ठंड में इजाफा होने के आसार हैं.
Noida Weather Today
[location-weather id=”20938″]
Ghaziabad Weather Today
[location-weather id=”20956″]
Gurugram Weather Today
[location-weather id=”21078″]
Greater Noida Weather Today
[location-weather id=”21080″]
यूपी (Uttar Pradesh) में आज का मौसम कैसा रहेगा? यूपी में भी क्या होगी बारिश ?
उत्तर प्रदेश में आज का मौसम : उत्तर प्रदेश में न्यूनतम और अधिकत तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है. कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है, लेकिन ज्यादातर जिलों में सुबह, शाम और रात को ठंड पड़ रही है. IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार (19 फरवरी) तक सूबे में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है. 18 और 19 फरवरी को यूपी के आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन 20 फरवरी को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है.
Lucknow Weather Today
[location-weather id=”21103″]
उत्तराखंड (Uttarakhand) में आज का मौसम कैसा रहेगा? क्या उत्तराखंड में भी है बारिश का अलर्ट?
उत्तराखंड में आज का मौसम: पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में लगातार मौसमी बदलाव का दौर जारी है. मंगलवार (18 फरवरी) को राज्य के चमोली, उत्तरकांसी और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का संकेत है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. वहीं, इसके अगले दिन बुधवार (19 फरवरी) को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट है, जबकि पिथौड़ागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, देहरादून, उत्तरकांशी और चमोली जिले में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
Dehradun Weather Today
[location-weather id=”21106″]
हरियाणा (Haryana) में आज का मौसम कैसा रहेगा?
हरियाणा में आज का मौसम : पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा में आगामी 2 दिनों के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार और बुधवार को तेज हवाओं के साथ बादलों की आवाजाही लगी रहेगी. इस दौरान हरियाणा के इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की भी संभावना जताई गई है. मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर ने 18 (मंगलवार) से 20 (गुरुवार) फरवरी तक राज्य के कई हिस्सों में मौसमी संभावनाएं बनने का अलर्ट जारी किया है.
Haryana Weather Today
[location-weather id=”21120″]
हिमाचल (Himachal) में आज का मौसम कैसा रहेगा? क्या हिमाचल में बारिश और बर्फबारी होगी?
हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम : हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी की वजह से न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है. सोमवार (17 फरवरी) को प्रदेश में मौसम साफ रहा, जबकि मौसम विभाग शिमला (Meteorological Department Shimla) के अनुसार, 18 फरवरी से प्रदेश में फिर से मौसम करवट लेने वाला है. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मंगलवार (18 फरवरी) को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इसके अगले दिन बुधवार (19) और गुरुवार (20 फरवरी) को प्रदेश के ऊंचे व मध्य पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी होगी. वहीं,19 और 20 फरवरी को प्रदेश में कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. इससे प्रदेश में ठंड में हल्का इजाफा हो सकता है.
Shimla Weather Today
[location-weather id=”21121″]
पंजाब (Punjab) में आज का मौसम कैसा रहेगा? क्या पंजाब में होगी बारिश?
पंजाब में आज का मौसम : पंजाब में इस सप्ताह मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. IMD के मुताबिक, 18, 19 और 20 फरवरी को राज्य में मौसम में अचानक बदलाव होने की संभावना है. पंजाब के कई जिलों में 18 और 19 फरवरी को भारी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है. इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है.
Chandigarh Weather Today
[location-weather id=”21131″]
राजस्थान (Rajasthan) में आज का मौसम कैसा रहेगा? क्या और बढ़ेगी गर्मी?
राजस्थान में आज का मौसम : राजस्थान के मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है. पिछले 24 से 48 घंटे के दौरान राजस्थान में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है. अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है. 19 और 20 फरवरी को भरतपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर और जोधपुर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इससे गर्मी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. गर्मी का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा.
Rajasthan Weather Today
[location-weather id=”21130″]
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आज का मौसम कैसा रहेगा?
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम : मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 18 फरवरी से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई है. इसके चलते तापमान में और कमी आएगी. इसके प्रभाव से राज्यों में कहीं-कहीं कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है.
Jammu Weather Today
[location-weather id=”21126″]
Srinagar Weather Today
[location-weather id=”21127″]















