Weather Forecast
आज का मौसम Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 27 March 2025
Authored By: JP Yadav
Published On: Wednesday, March 26, 2025
Last Updated On: Monday, April 21, 2025
Aaj Ka Mausam 27 March 2025: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं, जबकि ओडिशा में लू चलने का अलर्ट जारी है.
Authored By: JP Yadav
Last Updated On: Monday, April 21, 2025
Aaj Ka Mausam 27 March 2025: दक्षिण से लेकर उत्तर भारत तक भीषण गर्मी के संकेत, IMD की ओर से लू का अलर्ट जारी; किन राज्यों के लोग होंगे परेशान
Aaj Ka Mausam 27 March 2025: कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसम के तेवर अलग-अलग नजर आ रहे हैं. दक्षिण और पश्चिमी भारत के बाद उत्तर भारत में भी भीषण गर्मी का दौर भी शुरू होने वाला है. इसकी आहट भी मिलनी शुरू हो गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक, अगले कुछ दिनों के दौरान राजधानी दिल्ली और एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, बिहार और राजस्थान समेत मध्य भारत में तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं, जिससे लू का खतरा बढ़ जाएगा.
बिहार में कैसा रहेगा मौसम ?
मार्च का अंतिम सप्ताह शुरू हो चुका है. मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में मौसम बदल सकता है. अब तापमान बढ़ने से गर्मी का एहसास होगा. IMD ने आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है. कयास लगाए जा रहे हैं अप्रैल की शुरुआत से ही चिलचिलाती धूप और लू परेशान करेगी. इससे पहले ही धीरे-धीरे गर्मी में बढ़ोतरी शुरू हो गई है.
दिल्ली (Delhi) में आज का मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली में लू चलने का अलर्ट
दिल्ली में आज का मौसम : देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को आसमान साफ रहा. तेज धूप ने लोगों को परेशान किया. इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहा. दिल्ली में आने वाले दिनों में तेज गर्म हवाएं यानी लू चलेगी.
Delhi Weather Today
[location-weather id=”20955″]
एनसीआर (National Capital Region) में आज का मौसम कैसा रहेगा? एनसीआर में भी बढ़ेगी गर्मी
एनसीआर में आज का मौसम : दिल्ली ही नहीं, इससे सटे एनसीआर के शहरों नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, मेवात, नारनौल और महेंद्रगढ़ समेत एनसीआर के अधिकतर जिलों में गर्मी में तेजी से इजाफा होगा. मौसम शुष्क रहने से अगले सप्ताह एनसीआर के कई जिलों में गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगीं.
Noida Weather Today
[location-weather id=”20938″]
Ghaziabad Weather Today
[location-weather id=”20956″]
Gurugram Weather Today
[location-weather id=”21078″]
Greater Noida Weather Today
[location-weather id=”21080″]
यूपी (Uttar Pradesh) में आज का मौसम कैसा रहेगा? यूपी में राहत के संकेत
उत्तर प्रदेश में आज का मौसम : उत्तर प्रदेश में गर्मी का दौर शुरू हो चुका है. IMD के मुताबिक, बृहस्पतिवार के लिए मौसम विभाग की ओर से प्रयागराज, वाराणसी समेत प्रदेश के 13 जिलों में मौसम के शुष्क रहने की चेतावनी जारी की गई है. यह अलग बात है कि 27 मार्च से अगले दो-तीन दिन तेज रफ्तार पछुआ हवाएं चलेंगी और तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट से गर्मी से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन जल्द ही गर्मी में इजाफा होगा. वहीं, इससे पहले उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से और बुंदेलखंड के इलाकों समेत बुधवार को गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा.
Lucknow Weather Today
[location-weather id=”21103″]
उत्तराखंड (Uttarakhand) में आज का मौसम कैसा रहेगा? उत्तराखंड में मौसम की चेतावनी
उत्तराखंड में आज का मौसम: उत्तराखंड में एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. 27 और 28 मार्च को प्रदेश के तीन पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश के आसार है. देहरादून में अधिकतम तापमान करीब 31 एवं न्यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री तक पहुंच रहा है वहीं,
27 और 28 मार्च को राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.
Dehradun Weather Today
[location-weather id=”21106″]
हरियाणा (Haryana) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हरियाणा में बढ़ेगी गर्मी
हरियाणा में आज का मौसम : राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा में गुरुवार (27 मार्च 2025) को मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 36.77 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.46 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आसमान साफ रहने की संभावना है, जिससे तेज धूप से लोगों को दिक्कत होगी. आने वाले दिनों में राज्य में गर्मी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं.
Haryana Weather Today
[location-weather id=”21120″]
हिमाचल (Himachal) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हिमाचल में बारिश की संभावना
हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम : पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में 27 और 28 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी है, जबकि कुछ इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. इसके चलते मौसम में थोड़ी ठंडक आएगी. वहीं, निचले इलाकों में गर्मी में लगातार इजाफा होगा.
Shimla Weather Today
[location-weather id=”21121″]
पंजाब (Punjab) में आज का मौसम कैसा रहेगा? पंजाब में बारिश का अलर्ट
पंजाब में आज का मौसम : पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने का असर पंजाब में नजर आने लगा है. गुरुवार (27 मार्च) को इसके असर से कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है.
Chandigarh Weather Today
[location-weather id=”21131″]
राजस्थान (Rajasthan) में आज का मौसम कैसा रहेगा? राजस्थान में गिरेगा तापमान
राजस्थान में आज का मौसम : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर तेज हवाएं चलेंगीं, जिससे इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है. उधर, मौसम केंद्र, जयपुर (Meteorological Centre Jaipur) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आगामी 48 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. 27-28 मार्च के दौरान उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.
Rajasthan Weather Today
[location-weather id=”21130″]
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आज का मौसम कैसा रहेगा? J&K में बर्फबारी की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम : जम्मू-कश्मीर में गर्मी अभी दूर है. इसी अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की संभावना IMD की ओर से जताई गई है. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. इस दौरान यानी गुरुवार को दिन में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा, जिससे कोल्ड वाली फीलिंग आएगी.
Jammu Weather Today
[location-weather id=”21126″]
Srinagar Weather Today
[location-weather id=”21127″]















