Weather Update 10 May 2025: कैसा रहेगा आज का मौसम? कहां चलेगी हीटवेव और कहां होगी बारिश?

Authored By: JP Yadav

Published On: Friday, May 9, 2025

Categories: Weather

Last Updated On: Friday, May 9, 2025

Kaisa Rahega 10 May 2025 ka Mausam Weather Update Today
Kaisa Rahega 10 May 2025 ka Mausam Weather Update Today

Weather Update 10 May 2025 : पूरे भारत के मौसम के मिजाज में बदलाव आया है. कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने से मौसम बदला है तो जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. उधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, बारिश का ये दौर जल्द खत्म होने वाला है. अगले सप्ताह से गर्मी में इजाफा हो सकता है.

Categories: Weather

Authored By: JP Yadav

Last Updated On: Friday, May 9, 2025

Weather Update 09 May 2025: बिहार में लू का अलर्ट जारी तो अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हालय़ IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

Weather Update 10 May 2025 : पूरे भारत के मौसम के मिजाज में बदलाव आया है. कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने से मौसम बदला है तो जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. उधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, बारिश का ये दौर जल्द खत्म होने वाला है. अगले सप्ताह से गर्मी में इजाफा हो सकता है.

कहां-कहां होगी बारिश?

जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट है. वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में शुमार अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं.

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में गर्मी से राहत का दौर खत्म हो चुका है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना (Meteorological Centre Patna) के अनुसार, पछुआ हवा के कारण बिहार में मौसम शुष्क होने के साथ 24-48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी के आसार हैं. यानी गर्मी में इजाफा होगा. शनिवार (10 मई) को प्रदेश के उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य एवं दक्षिण पूर्व जिलों में गर्म व शुष्क दिन रहने की संभावना है.

दिल्ली (Delhi) में आज का मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली में अभी नहीं थमेगा बारिश का दौर

दिल्ली में आज का मौसम : देश की राजधानी दिल्ली में 10 मई को भी बारिश होगी, जिसके लिए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है. कुल मिलाकर अगले कुछ दिनों तक दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी.

Delhi Weather Today

[location-weather id=”20955″]

एनसीआर (National Capital Region) में आज का मौसम कैसा रहेगा? एनसीआर में गर्मी से राहत

एनसीआर में आज का मौसम : दिल्ली की ही तरह एनसीआर के शहरों नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है. 10 मई को नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. 11 से 14 मई तक दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और तापमान में कोई खास बढ़ोतरी देखने को नहीं मिलेगी.

Noida Weather Today

[location-weather id=”20938″]

Ghaziabad Weather Today

[location-weather id=”20956″]

Gurugram Weather Today

[location-weather id=”21078″]

Greater Noida Weather Today

[location-weather id=”21080″]

यूपी (Uttar Pradesh) में आज का मौसम कैसा रहेगा? यूपी में बारिश का अलर्ट जारी

उतर प्रदेश में आज का मौसम: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से मौसम विभाग ने 10, 11 और 12 मई के दौरान यूपी में लगातार बारिश आंधी- तूफान और कुछ इलाकों में वज्रपात होने का अलर्ट जारी किया है. IMD ने प्रदेश में खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है.

Lucknow Weather Today

[location-weather id=”21103″]

उत्तराखंड (Uttarakhand) में आज का मौसम कैसा रहेगा? उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में आज का मौसम: पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में बारिश जारी रहेगा. इसके लिए IMD की ओर से येलो अलर्ट 11 मई तक जारी है. कुछ जिलों में बारिश के साथ-साथ 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है.

Dehradun Weather Today

[location-weather id=”21106″]

हरियाणा (Haryana) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हरियाणा में 2 दिन बारिश की चेतावनी

हरियाणा में आज का मौसम : हरियाणा में 10 और 11 मई को बारिश की संभावना है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी. दिल्ली से सटे जिलों में हवाएं भी चल सकती हैं.

Haryana Weather Today

[location-weather id=”21120″]

हिमाचल (Himachal) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हिमाचल प्रदेश में कैसे रहेगा मौसम का हाल?

हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम :मौसम विभाग ने राज्य के ज्यादातर जिलों में 10 मई के लिए आंधी-तूफान के साथ कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. अगले 3 दिनों तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा. इस दौरान गरज के साथ तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावनाएं जताई गई हैं.

Shimla Weather Today

[location-weather id=”21121″]

पंजाब (Punjab) में आज का मौसम कैसा रहेगा? पंजाब में कैसा रहेगा मौसम?

पंजाब में आज का मौसम : IMD के अनुसार, एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता शनिवार (10 मई) से अपना असर दिखाएगी. इसके चलते दो दिन बारिश का दौर जारी रहेगा. नवांशहर, मोहाली, रोपड़, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर, बरनाला, होशियारपुर, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, गुरदासपुर और आसपास के जिलों में तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी है.

Chandigarh Weather Today

[location-weather id=”21131″]

राजस्थान (Rajasthan) में आज का मौसम कैसा रहेगा? राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान में आज का मौसम : मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 10 मई को भी राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला रहेगा. राज्य के जैसलमेर, सिरोही, पाली, उदयपुर, प्रतापगढ़, डुंगरपुर, बंसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बारां, झालावाड़, कोटा, बूंदी, टोंक, अजमेर, राजसमंद और भीलवाड़ा में आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Rajasthan Weather Today

[location-weather id=”21130″]

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आज का मौसम कैसा रहेगा? जम्मू-कश्मीर में बारिश की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम : केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में बारिश का असर है. रामबन जिले में भारी बारिश के कारण हुए कई भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने के जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है. IMD ने जम्मू और कश्मीर में 12 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है

Jammu Weather Today

[location-weather id=”21126″]

Srinagar Weather Today

[location-weather id=”21127″]

About the Author: JP Yadav
जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं। अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है। टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है।
Leave A Comment

खास आकर्षण