Weather Forecast
Weather Update 14 April 2025: कैसा रहेगा आज का मौसम? कहाँ चलेगी हीटवेव और कहाँ होगी बारिश?
Authored By: JP Yadav
Published On: Sunday, April 13, 2025
Last Updated On: Sunday, April 13, 2025
Aaj Ka Mausam Monday 14 April 2025 : दक्षिण और पूर्वी भारत में बारिश के आसार हैं, जबकि उत्तर भारत के कुछ राज्यों में अगले सप्ताह से हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. 🌦️ जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम? ☀️🌧️ कहां होगी बारिश, कहां चलेगी हीटवेव? इस लेख में हम उत्तर भारत के 8 राज्यों और उनके प्रमुख शहरों के मौसम की जानकारी और पूर्वानुमान का विश्लेषण करेंगे.🔎 साथ ही जानेंगे प्रमुख सिटीज के एयर क्वालिटी इंडेक्स के बारे में.
Authored By: JP Yadav
Last Updated On: Sunday, April 13, 2025
Weather update 14 April 2025: भीषण गर्मी के लिए तैयार हो जाएं उत्तर भारत के करोड़ों लोग, IMD ने जारी किया हीटवेव का Alert
Weather update 14 April 2025: पिछले कई दिनों की राहत के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. दक्षिण और पश्चिमी भारत के कई राज्यों भीषण गर्मी के बीच लू भी चल रही है, जिससे जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है. मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने से तटीय और पूर्वी क्षेत्रों में मौसमी हलचल तेज होगी. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने सोमवार (14 अप्रैल, 2025) लिए बारिश, लू और भीषण गर्मी का पूर्वानुमान जारी किया है. इसके मुताबिक, 14 अप्रैल को उत्तर-पश्चिमी भारत में Heatwave की तीव्रता में हल्की कमी आएगी. वहीं, पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में बारिश होने का अनुमान है.
बिहार में बारिश का अलर्ट
बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पिछले कुछ दिनों से बारिश के चलते गर्मी से राहत है. इस बीच पटना मौसम विज्ञान केंद्र (Patna Meteorological Centre) ने राज्य के सभी जिलों में 14 अप्रैल को बारिश की संभावना जताई है. बिहार के 17 जिलों में ऑरेंज और 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी है.
दिल्ली (Delhi) में आज का मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली में गर्म रहेगा मौसम
दिल्ली में आज का मौसम : देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार (14 अप्रैल, 2025) से फिर मौसम गर्म रहेगा. सोमवार को न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सोमवार को दिन के दौरान हल्के बादल छा सकते हैं. गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं.
Delhi Weather Today
[location-weather id=”20955″]
एनसीआर (National Capital Region) में आज का मौसम कैसा रहेगा? एनसीआर में भी सताएगी गर्मी
एनसीआर में आज का मौसम : एनसीआर के जिलों में भी गर्मी बढ़ने जा रही है. उत्तर प्रदेश के नोएडा-ग्रेटर, नोएडा और गाजियाबाद के कई क्षेत्रो में एक बार फिर मौसम करवट लेगा. सोमवार से गर्मी में इजाफा होगा. गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और सोनीपत में भी गर्मी देखने को मिलेगी.
Noida Weather Today
[location-weather id=”20938″]
Ghaziabad Weather Today
[location-weather id=”20956″]
Gurugram Weather Today
[location-weather id=”21078″]
Greater Noida Weather Today
[location-weather id=”21080″]
यूपी (Uttar Pradesh) में आज का मौसम कैसा रहेगा? यूपी में बढ़ेगी गर्मी
जनसंख्या के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में रविवार को मौसम साफ रहा और सोमवार से पारा चढ़ने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार, 14 अप्रैल से मौसम के शुष्क रहने की संभावना है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह के बीच प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश ने कहर बरपाया. इस दौरान हुए हादसों में कई लोगों की मौत हो गई.
Lucknow Weather Today
[location-weather id=”21103″]
उत्तराखंड (Uttarakhand) में आज का मौसम कैसा रहेगा? उत्तराखंड में 17 से शुरू होगी बारिश
उत्तराखंड में आज का मौसम: उत्तराखंड में अप्रैल के महीने में बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया है. उत्तराखंड में मौसम सुहाना बना हुआ है. इस बीच IMD के पूर्वानुमान की बात मानें तो उत्तराखंड में 17 अप्रैल से फिर से बारिश का तेज दौर शुरू हो सकता है. हालांकि, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में रविवार को कुछ जगह हल्की बारिश हुई.
Dehradun Weather Today
[location-weather id=”21106″]
हरियाणा (Haryana) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हरियाणा में मौसम रहेगा शुष्क
हरियाणा में आज का मौसम : दिल्ली में जहां गर्मी बढ़ेगी, जबकि पड़ोसी राज्य हरियाणा में गर्मी का प्रभाव कम होगा, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा. सोमवार को न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. सोमवार को हरियाणा के कुछ इलाकों में धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है.
Haryana Weather Today
[location-weather id=”21120″]
हिमाचल (Himachal) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम : हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में फिर मौसम बदलेगा। शिमला और मनाली में कल मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9-11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
Shimla Weather Today
[location-weather id=”21121″]
पंजाब (Punjab) में आज का मौसम कैसा रहेगा? पंजाब में बढ़ेगी गर्मी
पंजाब में आज का मौसम : पंजाब में भी गर्मी का दौर तेज होने वाला है. सोमवार से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. 14 और 15 अप्रैल के बाद एक बार फिर से एनसीआर में गर्मी का सितम देखने को मिल सकता है. अगले कुछ दिनों में पंजाब में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है.
Chandigarh Weather Today
[location-weather id=”21131″]
राजस्थान (Rajasthan) में आज का मौसम कैसा रहेगा? राजस्थान में शुरू होगा हीटवेव का दौर
राजस्थान में आज का मौसम : पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होते ही राजस्थान में बादल बारिश का दौर थम गया है. सोमवार को राज्य में हीट वेव का अगला दौर शुरू होने का अनुमान है, इस दौरान तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मौसम के बदलते ही रविवार को अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और तापमान में 3 से 5 डिग्री की वृद्धि हुई. वहीं, 17-18 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में मेघगर्जन के साथ आंधी चलने की संभावना जताई गई है.
Rajasthan Weather Today
[location-weather id=”21130″]
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आज का मौसम कैसा रहेगा? जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम : जम्मू-कश्मीर में फिलहाल मौसम शुष्क चल रहा है. जम्मू में सोमवार को भी मौसम गर्म और शुष्क रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. श्रीनगर में हल्की बारिश होने की संभावना है, तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
Jammu Weather Today
[location-weather id=”21126″]
Srinagar Weather Today
[location-weather id=”21127″]















