Weather Forecast
आज का मौसम Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 7 March 2025
Authored By: JP Yadav
Published On: Thursday, March 6, 2025
Last Updated On: Monday, April 21, 2025
IMD Weather Update Friday 7 March 2025: पहाड़ी राज्यों में जारी बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तेज गति से हवाएं बह रही हैं.
Authored By: JP Yadav
Last Updated On: Monday, April 21, 2025
Aaj Ka Mausam 07 March 2025: उत्तर भारत में हल्की ठंड तो दक्षिण में गर्मी का अलर्ट, अपने यहां का हाल जानने के लिए पढ़ें मौसम का लेटेस्ट अपटेड
IMD Weather Update Friday 7 March 2025: पर्वतीय राज्यों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है, जिसके चलते मैदानी इलाकों में हल्की ठंड हो रही है. ऊपर से तेज हवाओं ने लगातार पांचवें दिन गुरुवार को भी लोगों को परेशान किया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक, रविवार (9 मार्च) को एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. इसके चलते मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24-48 घंटे के दौरान दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है. वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में आगामी 24 घंटे के दौरान उत्तर-पश्चिमी दिशा से तेज़ हवाएं चलेंगी, लेकिन बाद में इसकी गति कम हो जाएगी.
दिल्ली (Delhi) में आज का मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
दिल्ली में आज का मौसम : दिल्ली में तेज हवाओं के चलने का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा. स्काईमेट वेदर के ताजा पूर्वानुमान में सामने आया है कि शुक्रवार (7 मार्च, 2025) से हवा की गति कम हो जाएगी और न्यूनतम और अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो जाएगा. शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.
Delhi Weather Today
[location-weather id=”20955″]
एनसीआर (National Capital Region) में आज का मौसम कैसा रहेगा? एनसीआर में कब कम होगी ठंड?
एनसीआर में आज का मौसम : दिल्ली की तरह एनसीआर के जिलों में भी पश्चिमी विक्षोभ और उत्तरी भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने तापमान में कमी की है. इसकी वजह से ठंडी हवाओं ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है. इसके चलते आगरा, बरेली, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ और नोएडा समेत कई जिलों में ठंडी हवाओं की वजह से सर्दी का अहसास बढ़ गया है. ठंड का यह सिलसिला नोएडा, गाजियाबाद, नारनौल, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम और फरीदाबाद में धीरे-धीरे कम होगा. दो दिन तक इसी तरह स्थिति बनी रहेगी.
Noida Weather Today
[location-weather id=”20938″]
Ghaziabad Weather Today
[location-weather id=”20956″]
Gurugram Weather Today
[location-weather id=”21078″]
Greater Noida Weather Today
[location-weather id=”21080″]
यूपी (Uttar Pradesh) में आज का मौसम कैसा रहेगा? यूपी में होगी बारिश या बढ़ेगी गर्मी ?
उत्तर प्रदेश में आज का मौसम : उत्तर प्रदेश में उत्तरी भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. इसकी वजह से ठंडी हवाओं ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है. ऐसा लग रहा है कि यूपी में ठंड की वापसी हो गई है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर जैसे शहरों में भी सुबह और रात के समय ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे रह सकता है. इसके बपाद अगले 3-4 दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है. इससे ठंड से पूरी तरह से राहत मिल सकती है.
Lucknow Weather Today
[location-weather id=”21103″]
उत्तराखंड (Uttarakhand) में आज का मौसम कैसा रहेगा? उत्तराखंड में हो सकती है बारिश
उत्तराखंड में आज का मौसम: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदला हुआ है. पहाड़ी इलाके कुमाऊं–गढ़वाल, चौखम्बा, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, गंगोत्री, रुद्रप्रयाग, पंतनगर समेत अन्य कुछ इलाकों में शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी होने का अलर्ट है. इसके अलावा, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, अल्मोड़ा, हल्दवानी जैसे मैदानी इलाकों में मौसम साफ होने के आसार हैं.
Dehradun Weather Today
[location-weather id=”21106″]
हरियाणा (Haryana) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हरियाणा में कब बढ़ेगी गर्मी ?
हरियाणा में आज का मौसम : पिछले दिनों चंडीगढ़ में दोपहर का मौसम उत्तर भारत के कई शहरों में गर्म हो चुका था, लेकिन 3 मार्च के पश्चिमी विक्षोभ के साथ हवाओं का पैट्रन बदलने से रातों में ठंड लौटी है. हरियाणा के दिल्ली से सटे शहरों में ठंड में हल्का इजाफा हुआ है. शुक्रवार (7 मार्च) को महेन्द्रगढ़, रोहतक, गुरुग्राम, ऐलानाबाद, फरीदाबाद, उकलाना, आदमपुर, झज्जर, कलायत जैसे इलाको में मौसम साफ रहेगा. आने वाले दो दिनों के दौरान ठंड होती रहेगी, लेकिन इसके बाद गर्मी में इजाफा होगा.
Haryana Weather Today
[location-weather id=”21120″]
हिमाचल (Himachal) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हिमाचल में भी बदलेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम : हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ और शुष्क बना रहा. हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. IMD के अनुसार, अगले 2 दिनों तक यानी 8 मार्च तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा. इसके बाद 9 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है जिससे राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. 10 मार्च के लिए येलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 11 और 12 मार्च को भी मैदानी और मध्यवर्ती इलाकों में आंशिक बारिश की संभावना है.
Shimla Weather Today
[location-weather id=”21121″]
पंजाब (Punjab) में आज का मौसम कैसा रहेगा? पंजाब में मौसम का बदलाव
पंजाब में आज का मौसम : हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से सटे पंजाब में मौसम का मिजाज बदल गया है. राज्य में पिछले 2 दिनों से तेज हवाएं चल रही हैं. पिछले दिनों हुई बारिश के कारण राज्य में ठंड बढ़ गई है. आलम यह है कि लोगों ने ठंड के कारण कपड़े तक निकाल लिए हैं. मौसम विभाग के अनुसार, मार्च का महीना भी गर्म रहेगा. पंजाब में 7 और 14 मार्च तक तापमान अधिक रहेगा.
Chandigarh Weather Today
[location-weather id=”21131″]
राजस्थान (Rajasthan) में आज का मौसम कैसा रहेगा? राजस्थान में बढ़ेगा तापमान
राजस्थान में आज का मौसम : पिछले एक सप्ताह के दौरान तेज उत्तरी हवाओं से कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड का एहसास भी हो रहा है. सीकर के फतेहपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में 7-8 मार्च से तापमान में फिर बढ़ोतरी होने का अनुमान है.
Rajasthan Weather Today
[location-weather id=”21130″]
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आज का मौसम कैसा रहेगा? जम्मू कश्मीरम बर्फबारी का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम : जम्मू-कश्मीर फरवरी और मार्च के महीनों में बर्फबारी के बाद उम्मीद है कि थोड़ा तापमान गिरेगा और दिन में कोल्ड डे जैसी स्थिति रहेगी, जिससे लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास होगा. जम्मू कश्मीर और लद्दाख में 9-12 मार्च के बीच बारिश होगी. इसके अलावा, इन इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है.
Jammu Weather Today
[location-weather id=”21126″]
Srinagar Weather Today
[location-weather id=”21127″]














