Lifestyle News
देव दीपावली कहें या त्रिपुरारी पूर्णिमा, बेहद पावन है 24 नवंबर का यह दिवस
Authored By: Rajeev Mandal
Published On: Sunday, November 22, 2026
Last Updated On: Sunday, November 22, 2026
इस बार 24 नवंबर की महिमा अपरंपार है। इस पावन दिन को एक साथ 3 बड़े पर्व हैं: 1. कार्तिक पूर्णिमा-इसी को देव दीपावली कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन शिव जी ने त्रिपुरासुर को हराया था और देवताओं ने काशी में दीये जलाए थे। 2. गुरु नानक जयंती- सिखों के पहले गुरु गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व भी इसी दिन है। इसे गुरु पर्व भी कहते हैं। 3. त्रिपुरारी पूर्णिमा-काशी में इसी नाम से मनाते हैं। इसका मुहूर्त, पूर्णिमा तिथि: 23 नवंबर रात 11:42 से 24 नवंबर रात 8:23 तक है। दीपदान का सबसे अच्छा समय 24 नवंबर शाम 5:08 से 7:47 तक है। तो अगर आप काशी नहीं जा पा रहे, तो घर पर शाम को इसी समय 11, 21 या 51 दीये जला सकते हैं।
Authored By: Rajeev Mandal
Last Updated On: Sunday, November 22, 2026
क्या है त्रिपुरारी पूर्णिमा की महिमा
जब काशी में देवताओं ने जलाए थे दीये, काशी में एक कहावत है-दिवाली तो सब मनाते हैं, देवताओं की दिवाली काशी में मनती है। उसी को कहते हैं त्रिपुरारी पूर्णिमा। इस साल ये 24 नवंबर को पड़ रही है।
कार्तिक महीने की पूर्णिमा। शुरु आत कहां से हुई?
कथा बहुत पुरानी है। कहते हैं कि तारकासुर के तीन बेटे थे-तारकाक्ष, कमलाक्ष और विद्युन्माली। तीनों ने ब्राह्मा जी से वरदान मांगा कि उनको कोई हरा न सके। ब्राह्मा ने उनको तीन अलग-अलग नगर दे दिए जो सोने, चांदी और लोहे के बने थे। तीनों भाई उन नगरों में बैठकर तीनों लोकों में उत्पात मचाने लगे। कोई देवता उनको हरा नहीं पा रहा था। तब सब देवता शिव के पास गए। शिव ने एक ही बाण से तीनों पुरों को जला दिया। जिस दिन ये हुआ वो कार्तिक पूर्णिमा की रात थी। देवता इतने खुश हुए कि उन्होंने काशी के घाटों पर लाखों दीये जला दिए। तभी से इस दिन को ‘त्रिपुरारी पूर्णिमा" कहा जाने लगा। त्रिपुर का मतलब है तीन नगर, अरि का मतलब है दुश्मन।
सनातन में क्यों इतना महत्व है?
इस दिन को लेकर 3 मान्यताएं हैं।
- पहली-शिव की जीत का दिन। इसलिए इस दिन शिव की पूजा सबसे ज्यादा फल देती है।
- दूसरी-विष्णु और शिव के मिलन का दिन। कहते हैं कि इस दिन विष्णु जी ने शिव की पूजा की थी। इसीलिए काशी में बैकुंठ चतुर्दशी के बाद ये पर्व मनता है।
- तीसरी-गंगा स्नान का दिन। भर कार्तिक महीने में लोग गंगा में स्नान करते हैं। पूर्णिमा पर उसका सबसे ज्यादा पुण्य मिलता है। काशी के पंडित कहते हैं कि इस एक रात में दीया जलाने से पूरे साल के पाप धुल जाते हैं।
काशी में क्या होता है?
देव दीपावली के नाम से तो अब पूरी दुनिया जानती है, पर ‘त्रिपुरारी पूर्णिमा" उसका असली नाम है। इस दिन सुबह से ही गंगा में भीड़ लग जाती है। लोग स्नान करते हैं, दान करते हैं। शाम होते ही 84 घाटों पर 15 लाख से ज्यादा दीये जलाए जाते हैं। पूरा शहर रोशनी से भर जाता है। गंगा आरती होती है, फिर आतिशबाजी। कहते हैं कि इस रात देवता खुद काशी आते हैं। इसलिए इसको देव दीपावली कहते हैं।
घर पर कैसे मनाएं?
अगर आप काशी नहीं जा सकते तो पर्व को घर पर भी मना सकते हैं। शाम को प्रदोष काल में 11 या 21 दीये जलाएं। एक दीया शिव के नाम का, एक गंगा के नाम का। गंगा जल मिल जाए तो उससे छिड़काव करें। इस दिन दान का बहुत महत्व है। आटा, चावल, दीया दान करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जो इस दिन सच्चे मन से दीया जलाता है, उसके घर में कभी अंधेरा नहीं रहता।














