दुनिया की पहली वर्टिकल उड़ान भरने वाली कार, कीमत 2.62 करोड़ रुपये

दुनिया की पहली वर्टिकल उड़ान भरने वाली कार, कीमत 2.62 करोड़ रुपये

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Friday, March 7, 2025

दुनिया की पहली वर्टिकल उड़ान भरने वाली कार
दुनिया की पहली वर्टिकल उड़ान भरने वाली कार

Model Zero इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग व्हीकल (eVTOL) है, जिसका मतलब है कि यह एक ड्रोन की तरह सीधा ऊपर उठ सकता है और उड़ सकता है।

Authored By: संतोष आनंद

Updated On: Friday, March 7, 2025

world first flying car: हॉलीवुड की साइंस फिक्शन फिल्मों जैसा दृश्य साकार करते हुए अमेरिका स्थित Alef Aeronautics ने अपनी फ्लाइंग कार के वर्टिकल टेकऑफ (खड़े होकर उड़ान भरने) का पहला वीडियो जारी किया है। जहां अधिकतर फ्लाइंग कारें हेलीकॉप्टर जैसी दिखती हैं या उसी तरह उड़ती हैं, Alef की यह नई कार Flubber और Spaceballs जैसी फिल्मों की याद दिलाती है। इसका प्रोटोटाइप पूरी तरह एक रियल कार की तरह डिजाइन किया गया है।

Model Zero क्या है?

Model Zero इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग व्हीकल (eVTOL) है, जिसका मतलब है कि यह एक ड्रोन की तरह सीधा ऊपर उठ सकता है और उड़ सकता है। यह पारंपरिक विमानों से अलग है, जिन्हें उड़ान भरने के लिए लंबे रनवे की जरूरत होती है। कैलिफोर्निया स्थित इस स्टार्टअप ने अपने Model Zero प्रोटोटाइप का फुटेज जारी किया है। वीडियो में दिखाया गया है कि यह दुनिया की पहली फ्लाइंग कार है, जो सार्वजनिक सड़कों से वर्टिकल टेकऑफ करने में सक्षम है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह इलेक्ट्रिक कार पहले सड़क पर चला, फिर हवा में उठा और एक खड़ी कार के ऊपर मंडराने लगा, जिससे शहरी परिवहन के भविष्य में एक नया अध्याय जुड़ गया है।

कैसे काम करता है Model Zero?

San Mateo, California में किए गए परीक्षण के दौरान Model Zero ने दिखाया कि यह आसानी से सड़क से उड़ान मोड में बदल सकता है। यह वाहन कहीं से भी खड़े होकर उड़ान भर सकता है, जो इसे पारंपरिक विमानों से अलग बनाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह टेकऑफ आठ छुपे हुए रोटर्स की मदद से होता है-चार आगे और चार पीछे। ये रोटर्स इसके जालीदार (mesh-like) बॉडी के भीतर छिपे होते हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Alef ने हल्के वजन के Model Zero का परीक्षण बंद सड़कों पर किया। कंपनी का दावा है कि यह पहली बार है जब किसी कार ने सार्वजनिक सड़क पर चलने के बाद सीधा ऊपर उड़ान भरी है।

Model Zero की क्षमता

फिलहाल, Model Zero को एक लो-स्पीड व्हीकल के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जिसकी अधिकतम स्पीड सिर्फ 25 मील प्रति घंटा (40 किमी/घंटा) है। Alef Aeronautics के CEO, जिम डुखोवनी ने इस उपलब्धि की तुलना राइट ब्रदर्स की किट्टी हॉक में पहली उड़ान से की है। इस कार की उड़ान सीमा 160 किमी. और ड्राइविंग सीमा 320 किमी. बताई जा रही है।

Model Zero का डिजाइन

Model Zero का डिजाइन पारंपरिक वाहनों से बिल्कुल अलग है, क्योंकि यह eVTOL तकनीक पर आधारित है। इसमें अनोखी जालीदार बाहरी संरचना है, जिसके नीचे इलेक्ट्रिक मोटर्स लगे हैं। इसका बॉडी स्ट्रक्चर हवा में 90 डिग्री घूम सकता है, जिससे इसका छत वाला हिस्सा पंख के रूप में काम करता है। यह डिजाइन इसे सड़क पर एक सामान्य कार जैसा बनाए रखता है, जबकि हवा में यह पूरी तरह फ्लाइंग मोड में चला जाता है। इसके अलावा, इसमें सुरक्षा के लिए एक प्रोटेक्टिव ग्रिल कवर भी दिया गया है। हालांकि फिलहाल यह वाहन केवल एक व्यक्ति को ही बैठाने में सक्षम है।

भविष्य की योजनाएं और उत्पादन

Alef Aeronautics अब Model Zero को प्रोटोटाइप से उत्पादन स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रही है। कंपनी को अब तक 3,330 प्री-ऑर्डर मिल चुके हैं और इसकी कीमत $299,999 (लगभग 2.62 करोड़ रुपये) रखी गई है। उत्पादन अगले साल शुरू होने की उम्मीद है, जिसे एविएशन-ग्रेड पार्ट्स के लिए किए गए विनिर्माण समझौते का समर्थन मिलेगा। कंपनी 2035 तक Model Z नामक एक चार-सीटर फ्लाइंग सेडान भी लॉन्च करने की योजना बना रही है। हालांकि विशेषज्ञ अभी भी इस तकनीक की व्यवहारिकता और सरकारी नियमों को लेकर संशय में हैं।

तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य टेक खबरें