Mahindra XUV 3XO RevX सीरीज भारत में लॉन्च, कीमत ₹8.94 लाख से शुरू

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Tuesday, July 8, 2025

Last Updated On: Tuesday, July 8, 2025

Mahindra XUV 3XO RevX Series
Mahindra XUV 3XO RevX Series

नई RevX सीरीज के साथ महिंद्रा ने XUV 3XO को किफायती ग्राहकों के लिए और भी आकर्षक बना दिया है। इस सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, किया सॉनेट, मारुति ब्रेजा, स्कोडा Klyaq और किया Syros जैसी गाड़ियों से है।

Authored By: संतोष आनंद

Last Updated On: Tuesday, July 8, 2025

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV 3XO की रेंज में एक नई RevX सीरीज लॉन्च की है। इस नई सीरीज के तहत दो ट्रिम वेरिएंट M और A पेश किए गए हैं, जो अब पहले से ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन बनकर सामने आए हैं। RevX M ट्रिम की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹8.94 लाख है, जबकि M (O) वेरिएंट की कीमत ₹9.44 लाख है। यह ट्रिम मौजूदा MX2 वेरिएंट पर बेस्ड है और इसे MX1 और MX3 के बीच पोजिशन किया गया है। इसमें कई प्रीमियम फीचर्स जोड़े गए हैं, जैसे- बॉडी-कलर्ड फ्रंट ग्रिल, ड्यूल-टोन रूफ, 16-इंच स्टील व्हील्स पर ब्लैक कवर और C-पिलर व टेलगेट पर RevX बैजिंग।

XUV 3XO RevX M और M (O) इंटीरियर

इंटीरियर की बात करें, तो इसमें ब्लैक लेदरेट सीट्स दी गई हैं, जो अब तक बेस वेरिएंट में नहीं मिलती थीं। साथ ही, इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, चार स्पीकर, स्टेयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, कीलेस एंट्री, फॉलो-मी-होम हेडलाइट्स और हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, ड्राइवर साइड पर वन-टच विंडो, रियर एसी वेंट और यूएसबी पोर्ट, 60:40 स्प्लिट रियर सीट्स और इलेक्ट्रिक ORVM जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। M (O) वेरिएंट में इन सबके अलावा इलेक्ट्रिक सनरूफ भी मिलती है।

इंजन और परफॉर्मेंस (RevX M/MO)

RevX M और M (O) में 1.2-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 110 बीएचपी पावर और 200 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इसमें सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

XUV 3XO RevX A वेरिएंट कीमत और फीचर्स

RevX A वेरिएंट की कीमत मैनुअल ट्रांसमिशन के लिए ₹11.79 लाख और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के लिए ₹12.99 लाख है। यह ट्रिम मौजूदा AX5 वेरिएंट पर आधारित है, लेकिन इसमें कुछ नए फीचर्स और स्टाइलिंग अपग्रेड्स शामिल किए गए हैं। बाहर से देखने पर इसमें बॉडी-कलर्ड ग्रिल, ड्यूल-टोन रूफ, पियानो ब्लैक अलॉय व्हील्स और RevX बैजिंग दी गई है। अंदर की तरफ ब्लैक लेदरेट सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं।

इसके अलावा, इसमें 10.25-इंच का डिजिटल कंसोल और टचस्क्रीन, एड्रेनॉक्स ओएस, एलेक्सा सपोर्ट, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, टीपीएमएस, ऑटो हेडलाइट्स और वाइपर, रियर डिफॉगर, रूफ रेल्स और लेदर स्टेयरिंग व गियर नॉब जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं। हालांकि इस वेरिएंट में कुछ टॉप फीचर्स नहीं मिलते हैं, जैसे- ADAS, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, कूल्ड ग्लवबॉक्स और 360 डिग्री कैमरा।

इंजन और परफॉर्मेंस (RevX A)

RevX A वेरिएंट में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल T-GDI इंजन दिया गया है, जो 130 बीएचपी पावर और 230 एनएम टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों का ऑप्शन मौजूद है।

किससे होगा मुकाबला

नई RevX सीरीज के साथ महिंद्रा ने XUV 3XO को किफायती ग्राहकों के लिए और भी आकर्षक बना दिया है। इस सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, किया सॉनेट, मारुति ब्रेजा, स्कोडा Klyaq और किया Syros जैसी गाड़ियों से है।

तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।
Leave A Comment

अन्य टेक खबरें