Weather Forecast
Kaisa Rahega Aaj Ka Mausam 17 July 2025: अगले 7 दिन तक के लिए मौसम का अलर्ट जारी, यहां जानें कश्मीर से दिल्ली तक बारिश का हाल
Authored By: JP Yadav
Published On: Wednesday, July 16, 2025
Last Updated On: Wednesday, July 16, 2025
Aaj Ka Mausam Thursday 17 July 2025: दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है.
Authored By: JP Yadav
Last Updated On: Wednesday, July 16, 2025
Weather Forecast Thursday 17 july 2025 : पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदान इलाकों में मॉनसून का कहर जारी है. अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर आंधी, बिजली के साथ कई स्थानों पर हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है. उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 7 जुलाई को कहीं धीमी कहीं पर तेज बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है. बारिश के चलते जम्मू-कश्मीर के लिए इस हफ़्ते के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं.
बिहार: तापमान में भी गिरावट आने के आसार
बिहार में पिछले कुछ दिनों से मॉनसून की सक्रियता कम हुआ है. वहीं, गुरुवार यानी 17 जुलाई से पूरे राज्य में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. इससे तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं और लोगों को उमस से कुछ राहत मिल सकती है. कुछ जगहों पर बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है. इसके अलावा कुछ जगहों पर बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है. सुपौल, मधुबनी, किशनगंज, कुछ जगहों पर बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है. अररिया, कटिहार और पूर्णिया में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.
दिल्ली (Delhi) में आज का मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली: 6-7 दिनों तक नहीं होगी झमाझम बारिश
दिल्ली में आज का मौसम : दिल्ली में मॉनसून को दस्तक दिए एक पखवाड़े से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन अब तक लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार है. रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते दिल्ली में फिर उमस भरी गर्मी का अहसास हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली अगले 6-7 दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा. आसमान में दिनभर बादल छाए रहेंगे. इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है.
Delhi Weather Today
[location-weather id=”20955″]
एनसीआर (National Capital Region) में आज का मौसम कैसा रहेगा? एनसीआर : होगी हल्की बारिश
एनसीआर में आज का मौसम: मौसम विभाग के अनुसार, 17 जुलाई को एनसीआर के जिलों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. मानसून के सक्रिय रहने और बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिलेगी. इस दौरान 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं.
Noida Weather Today
[location-weather id=”20938″]
Ghaziabad Weather Today
[location-weather id=”20956″]
Gurugram Weather Today
[location-weather id=”21078″]
Greater Noida Weather Today
[location-weather id=”21080″]
यूपी (Uttar Pradesh) में आज का मौसम कैसा रहेगा? बीच-बीच में होगी बारिश
उतर प्रदेश में आज का मौसम: मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी झारखंड के आसपास सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र के रूप में संकेन्द्रित हो रहा है. इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिमी दिशा में उत्तर प्रदेश की ओर आगे बढ़ने के संकेत हैं. इसके प्रभाव से आगामी 3-4 दिनों के दौरान मॉनसूनी गतिविधियों में इजाफा होगा. इसके बाद यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है. 17 जुलाई को पूर्वांचल के दक्षिणी भाग में 1-2 स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं, मौसम विभाग की मानें तो 17 जुलाई से 21 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है वहीं 19 जुलाई को भारी बारिश होने का अलर्ट नहीं है.
Lucknow Weather Today
[location-weather id=”21103″]
उत्तराखंड (Uttarakhand) में आज का मौसम कैसा रहेगा? उत्तराखंड: उत्तराखंड में तेज बारिश का अनुमान
उत्तराखंड में आज का मौसम: मॉनसून की बारिश उत्तराखंड में लगातार जारी है. मॉनसून की एंट्री यानी 20 जून से ही रोजाना बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 17 जुलाई को भी उत्तराखंड में बारिश होने का अनुमान लगाया है. इसके साथ ही राज्य के 3 जिलों में बारिश का विशेष अलर्ट जारी किया गया है. 17 जुलाई को राज्य के सभी जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश का अलर्ट है. 18 जुलाई को भी सभी जिलों में बारिश होगी.
Dehradun Weather Today
[location-weather id=”21106″]
हरियाणा (Haryana) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हरियाणा : 20 जुलाई तक बारिश की चेतावनी
हरियाणा में आज का मौसम: IMD के अनुसार, मॉनसून टर्फ लाइन इस समय राजस्थान और उससे लगे हरियाणा के क्षेत्रों पर बनी हुई है. इससे हरियाणा के कुछ जिलों में 17 जुलाई को रुक-रुककर वर्षा की संभावना बनी हुई है. इसके अगले दिन यानी शुक्रवार यानी 18 जुलाई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे 18 से 20 जुलाई तक कई जिलों में तेज़ हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है.
Haryana Weather Today
[location-weather id=”21120″]
हिमाचल (Himachal) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हिमाचल प्रदेश : बारिश के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम: हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. मौसम विभाग ने राज्य 2 से 9 जिलों में इस सप्ताह भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया, जबकि राज्य के अन्य जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है. बारिश के बाढ़ और भूस्खलन के चलते हिमाचल प्रदेश में बारिश के बाद कुल 199 सड़कें बंद हैं.
Shimla Weather Today
[location-weather id=”21121″]
पंजाब (Punjab) में आज का मौसम कैसा रहेगा? पंजाब: तीन दिन तक बारिश का अलर्ट
पंजाब में आज का मौसम : पंजाब में IMD ने आने वाले दिनों के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इसके मुताबिक, 17, 18 और 19 जुलाई तक पंजाब के अधिकतक हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है. नवांशहर, रूपनगर, होशियारपुर, मानसा और कपूरथला में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश की संभावना है. 17 जुलाई को गुरदासपुर, पठानकोट, फरीदकोट, होशियारपुर, लुधियाना, पटियाला, बरनाला,मोगा और मानसा में बारिश के आसार हैं. इसके बाद 18 और 19 जुलाई को भी बारिश का अलर्ट है.
Chandigarh Weather Today
[location-weather id=”21131″]
राजस्थान (Rajasthan) में आज का मौसम कैसा रहेगा? राजस्थान: धीमी होगी बारिश की रफ्तार
राजस्थान में आज का मौसम : राजस्थान में मॉनसून की सक्रियता के चलते लगातार बारिश हो रही है. बुधवार (16 जुलाई) को जोधपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग में फिर से भारी बारिश हुई. वहीं, कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश भी हुई है. इसके चलते जलभराव की समस्या पैदा हो गई है. वहीं, IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में 17 जुलाई से और पश्चिमी राजस्थान में 18 जुलाई से बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना जताई गई है.
Rajasthan Weather Today
[location-weather id=”21130″]
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आज का मौसम कैसा रहेगा? J&K :जारी रहेगा बारिश का दौर
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम :मौसम विभाग श्रीनगर ने गुरुवार के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है. इसमें कहा गया है कि 17 जुलाई को भी कश्मीर के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान है. इसके चलते लोगों को सलाह दी गई है कि इस बीच वह नदी-नालों के समीप न जाएं.
Jammu Weather Today
[location-weather id=”21126″]
Srinagar Weather Today
[location-weather id=”21127″]














