आज का मौसम 13 जनवरी 2026: शीतलहर और घने कोहरे का कहर, कई राज्यों में IMD का रेड अलर्ट

Authored By: Nishant Singh

Published On: Monday, January 12, 2026

Categories: Weather

Last Updated On: Monday, January 12, 2026

kaisa rahega 13 january 2026 ka mausam weather update today
kaisa rahega 13 january 2026 ka mausam weather update today

Aaj Ka Mausam 13 January 2026 in Hindi : जनवरी के मध्य में ठंड ने पूरे उत्तर भारत को अपनी चपेट में ले रखा है. 13 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम रह सकती है. ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते शीतलहर का असर और तेज होगा. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. वहीं हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे पहाड़ी इलाकों में ठंड और ज्यादा बढ़ेगी. IMD ने कई राज्यों के लिए कोल्ड वेव और सीवियर कोल्ड वेव की चेतावनी दी है. आइए जानते हैं 13 जनवरी 2026 को देशभर में मौसम का पूरा हाल.

Categories: Weather

Authored By: Nishant Singh

Last Updated On: Monday, January 12, 2026

Aaj ka Mausam Tuesday 13 January 2026: 13 January 2026: 13 जनवरी की सुबह देश के बड़े हिस्से में कंपकंपा देने वाली ठंड और घने कोहरे के साथ शुरू होगी. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रखा है. सुबह के समय कोहरे की मोटी परत सड़क, रेल और हवाई यातायात के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है. दिन में कुछ जगहों पर हल्की धूप निकलने की संभावना है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण तापमान में कोई खास बढ़ोतरी नहीं होगी. शाम ढलते ही ठंड और तेज हो जाएगी और कई इलाकों में शीतलहर से लेकर अत्यधिक शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश से मैदानी इलाकों में ठंड का असर और गहरा हो सकता है. कुल मिलाकर, 13 जनवरी सतर्कता और सावधानी बरतने का दिन रहने वाला है.

बिहार (Bihar) में आज का मौसम कैसा रहेगा?

13 जनवरी को बिहार में ठंड और कोहरे का असर और तेज हो सकता है. पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है. IMD के अनुसार, राज्य के कई जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री तक सीमित रहेगा. दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

Aaj ka Mausam 13 Jan: इन शहरों में कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 14°C 03°C
पटना 12°C 03°C
लखनऊ 13°C 04°C
जयपुर 14°C 03°C
भोपाल 16°C 06°C
कोलकाता 21°C 12°C
मुंबई 28°C 21°C
चेन्नई 29°C 22°C
शिमला 04°C -05°C
मनाली -04°C -14°C

दिल्ली-एनसीआर (National Capital Region) में आज का मौसम कैसा रहेगा?

एनसीआर में आज का मौसम: दिल्ली-एनसीआर में 13 जनवरी को ठंड अपने चरम पर रह सकती है. राजधानी में न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच जा सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री तक सीमित रहेगा. सुबह के समय हल्का से घना कोहरा देखने को मिल सकता है और ठंडी पश्चिमी हवाएं चलेंगी. कोहरे और सर्द हवाओं के चलते AQI खराब से बेहद खराब श्रेणी में बना रह सकता है. IMD ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

Noida Weather Today

[location-weather id=”20938″]

Ghaziabad Weather Today

[location-weather id=”20956″]

Gurugram Weather Today

[location-weather id=”21078″]

Greater Noida Weather Today

[location-weather id=”21080″]

यूपी (Uttar Pradesh) में आज का मौसम कैसा रहेगा?

उतर प्रदेश में आज का मौसम: उत्तर प्रदेश में 13 जनवरी को भीषण शीतलहर का असर देखने को मिलेगा. लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी, मेरठ, आगरा, मथुरा और गाजियाबाद में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है. IMD के मुताबिक 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड और चुभने वाली महसूस होगी. लखनऊ में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

Lucknow Weather Today

[location-weather id=”21103″]

उत्तराखंड (Uttarakhand) में आज का मौसम कैसा रहेगा?

उत्तराखंड में आज का मौसम: उत्तराखंड में ठंड का असर और बढ़ने वाला है. नैनीताल, मसूरी, उत्तरकाशी और चमोली में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं, जबकि देहरादून और हरिद्वार में सुबह हल्का कोहरा और ठंडी हवाएं चल सकती हैं.

Dehradun Weather Today

[location-weather id=”21106″]

 हरियाणा (Haryana) में आज का मौसम कैसा रहेगा?

हरियाणा में आज का मौसम: हरियाणा में 11 जनवरी को शीतलहर का असर जारी रहने की संभावना है. अंबाला, करनाल, हिसार और रोहतक में सुबह कड़ाके की ठंड महसूस होगी. न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. दिन में भी सर्द हवाओं के कारण ठंड बनी रहेगी.

Haryana Weather Today

[location-weather id=”21120″]

हिमाचल (Himachal) में आज का मौसम कैसा रहेगा?

हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम: हिमाचल प्रदेश में 13 जनवरी के बाद मौसम और खराब हो सकता है. मनाली, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है. मनाली में न्यूनतम तापमान माइनस 12 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहेगा.

Shimla Weather Today

[location-weather id=”21121″]

पंजाब (Punjab) में आज का मौसम कैसा रहेगा?

पंजाब में आज का मौसम: पंजाब में ठंड का असर और तेज होने वाला है. अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और बठिंडा में सुबह घना कोहरा छाने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. कई इलाकों में अत्यधिक शीतलहर और शीत दिवस जैसी स्थिति बन सकती है.

Chandigarh Weather Today

[location-weather id=”21131″]

राजस्थान (Rajasthan) में आज का मौसम कैसा रहेगा?

राजस्थान में आज का मौसम: राजस्थान में 13 जनवरी को कड़ाके की सर्दी जारी रहेगी. सीकर, फतेहपुर, चूरू, नागौर, जैसलमेर और करौली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे जा सकता है. जयपुर, अजमेर और उदयपुर में सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है.

Rajasthan Weather Today

[location-weather id=”21130″]

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आज का मौसम कैसा रहेगा?

जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम: कश्मीर घाटी में सर्दी का सितम जारी है. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2 से माइनस 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. डल झील और कई जलाशयों में पानी जम गया है. लद्दाख में शुक्रवार से रविवार तक भारी बर्फबारी की संभावना है और न्यूनतम तापमान माइनस 11 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

Jammu Weather Today

[location-weather id=”21126″]

Srinagar Weather Today

[location-weather id=”21127″]

AQI अपडेट 10 जनवरी 2026: हवा कितनी साफ?

क्षेत्र AQI की स्थिति
दिल्ली-एनसीआर खराब से बेहद खराब
पश्चिमी यूपी खराब
हरियाणा (मैदानी इलाके) खराब
पंजाब (औद्योगिक क्षेत्र) मध्यम से खराब
बिहार के प्रमुख शहर मध्यम से खराब

10  जनवरी के लिए जरूरी सावधानियां

  • सुबह और देर रात कोहरे में अनावश्यक यात्रा से बचें
  • वाहन चलाते समय फॉग लाइट का उपयोग करें और गति नियंत्रित रखें
  • बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड से बचाकर रखें
  • AQI खराब होने पर बाहर ज्यादा देर तक न रुकें

यह भी पढ़ें :- दिल्ली में आज का मौसम 13 जनवरी 2026: कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और खराब हवा, जानें AQI और आने वाले दिनों का हाल

FAQ

हां, उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में सुबह घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है.

IMD के अनुसार कई राज्यों में कोल्ड वेव और सीवियर कोल्ड वेव की स्थिति बन सकती है.

हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं.

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

कोहरे में सुरक्षित ड्राइविंग, ठंड से बचाव और प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहना जरूरी है.

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।

खास आकर्षण