Lifestyle News
International Overdose Awareness Day 2025: बिना जरूरत के अधिक मात्रा में दवा लेने से बचें
Authored By: स्मिता
Published On: Thursday, August 28, 2025
Last Updated On: Thursday, August 28, 2025
International Overdose Awareness Day 2025: अधिक मात्रा में दवा लेना जानलेवा हो सकता है. इससे दवा का ओवरडोज भी हो सकता है. दवाओं की ओवरडोज के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर वर्ष 31 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय ओवरडोज जागरूकता दिवस मनाया जाता है.
Authored By: स्मिता
Last Updated On: Thursday, August 28, 2025
International Overdose Awareness Day2025: किसी दवा या अन्य पदार्थ का अनुशंसित मात्रा से कहीं अधिक मात्रा में सेवन या प्रयोग कर लिया जाता है, तो वह ड्रग ओवरडोज है. आमतौर पर यह शब्द उन मामलों में प्रयोग किया जाता है जहां स्वास्थ्य को खतरा होने की संभावना हो. ओवरडोज के परिणामस्वरूप टॉक्सिक अवस्था (toxic state या मृत्यु (death) हो सकती है. ओवरडोज के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय ओवरडोज जागरूकता दिवस (International Overdose Awareness Day) मनाया जाता है.
कब है अंतर्राष्ट्रीय ओवरडोज जागरूकता दिवस 2025 (International Overdose Awareness Day 2025)
अंतर्राष्ट्रीय ओवरडोज जागरूकता दिवस 2025 विश्व भर में 31 अगस्त को मनाया जा रहा है. ओवरडोज सभी को प्रभावित करता है. ओवरडोज से मरने वाले लोगों के परिवारों से लेकर पहली बार इसके शिकार होने वाले लोगों को भी यह बुरी तरह से प्रभावित करता है. इसके प्रभाव दूरगामी होते हैं.
क्या है थीम (International Overdose Awareness Day 2025 Theme)
31 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय ओवरडोज जागरूकता दिवस (IOAD) वैश्विक समुदाय को ओवरडोज के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए एक साथ लाता है. इस अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित करें, संदेश फैलायें.
अंतर्राष्ट्रीय ओवरडोज जागरूकता दिवस 2025 थीम है (IOAD 2025 Theme): हम सभी एक बड़ा परिवार हैं, आशा सबसे बड़ी चीज़ है (‘One big family, driven by hope).
बैंगनी रिबन है प्रतीक
ओवरडोज रोकथाम और बढ़ती महामारी की ओर तत्काल ध्यान आकर्षित करने के लिए बैंगनी रिबन का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है. जीवन बचाने और ओवरडोज को रोकने के लिए सभी लोगों को इस प्रतीक को अपनाना चाहिए. कौन सा देश है ओवरडोज से सबसे अधिक प्रभावित.
- IOAD की संस्था के अनुसार, अमेरिका ओवरडोज से सबसे अधिक प्रभावित देश है.
- IOAD संस्था के 2022 के नवीनतम मृत्यु दर आंकड़ों का उपयोग करते हुए अमेरिका में ओवरडोज के बारे में बताते हैं- प्रति 10 लाख लोगों पर 324 मौतें. दुनिया भर के दर्जनों देशों से तुलना करने पर अमेरिका में ओवरडोज से होने वाली मौतों की दर दुनिया में सबसे ज्यादा पाया गया.
ओवरडोज से बचने के लिए ये कदम उठाये जा सकते हैं
- हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग के अनुसार, ओवरडोज से बचने के लिए लाइफगार्ड ऐप डाउनलोड कर लेना चाहिए. यह तेज, आसान है. यह आपकी या किसी और की जान बचाने के लिए दवा की ओवरडोज लेने पर चेतावनी दे सकता है.
- किसी दवा का बिना जरूरत इस्तेमाल करने से बचने की कोशिश करें.
- अपने शरीर की जरूरत, कार्यशैली और सहनशीलता जानने की कोशिश करें.
- दवाओं को आपस में मिलाकर नहीं रखें.
- दवाओं की गुणवत्ता जानें.
- अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करें. साधारण सर्दी -खांसी होने पर दवाओं की ओवरडोज नहीं लें.
- जटिल दवाओं के लेने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें.
यह भी पढ़ें :- Heart Attack Cause: स्टॉकिंग से महिलाओं में बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा














