Tech News
Hero Glamour X vs TVS Raider: कौन-सी 125cc बाइक है आपके लिए बेहतर?
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Friday, August 22, 2025
Last Updated On: Friday, August 22, 2025
अगर आप टेक-लवर्स हैं और एडवांस फीचर्स चाहते हैं, जैसे- क्रूज कंट्रोल और हाई-टेक डिस्प्ले, तो Hero Glamour X आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। लेकिन अगर आप वैरायटी, बजट और ज्यादा कंफर्ट चाहते हैं, तो TVS Raider बेहतर पैकेज साबित होती है।
Authored By: संतोष आनंद
Last Updated On: Friday, August 22, 2025
Hero MotoCorp ने हाल ही में अपनी नई Hero Glamour X लॉन्च की है, जिसे कंपनी अब तक का सबसे एडवांस्ड और फीचर-लोडेड 125cc बाइक बता रही है। यह सीधा मुकाबला करती है TVS Raider से है, जो पहले से ही इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा फीचर्स वाली बाइक मानी जाती है। आइए देखते हैं दोनों बाइक्स में क्या खास है और आपके लिए कौन बेहतर साबित हो सकती है।
फीचर्स की तुलना
Hero Glamour X अब तक की सबसे हाई-टेक Glamour बाइक है। इसमें क्रूज कंट्रोल दिया गया है, जो इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलता है। इसके अलावा, इसमें Ride-by-Wire, तीन राइडिंग मोड्स, Panic Brake Alert और लो-बैटरी किक-स्टार्ट जैसे एडवांस फीचर्स भी शामिल हैं।
इसका 4.2 इंच का मल्टी-कलर डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर 60 से ज्यादा फंक्शंस सपोर्ट करता है, जिनमें Bluetooth कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, एडैप्टिव ब्राइटनेस, माइलेज और रेंज टू एम्प्टी जैसी जानकारी शामिल हैं।
वहीं, TVS Raider दो तरह के इंस्ट्रूमेंट कंसोल देती है-एक रिवर्स LCD (85 फीचर्स के साथ) और दूसरा TFT डिस्प्ले (99 फीचर्स के साथ)। इसमें वॉयस असिस्ट, कॉल मैनेजमेंट, नोटिफिकेशन और नेविगेशन जैसी स्मार्ट टेक्नोलॉजी मिलती है।
दोनों बाइक्स में LED लाइट्स, USB चार्जिंग पोर्ट और साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसे कॉमन फीचर्स मौजूद हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
Hero Glamour X में 124.7cc का एयर-कूल्ड इंजन है, जो 11.4 bhp पावर और 10.4 Nm टॉर्क जनरेट करता है।
वहीं TVS Raider में 124.8cc का एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 11.3 bhp पावर और 11.75 Nm टॉर्क पैदा करता है। दोनों बाइक्स में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
कागज पर देखें, तो Glamour X थोड़ी ज्यादा पावरफुल है, लेकिन Raider ज्यादा टॉर्क देती है, जिससे राइडिंग और स्मूद हो जाती है।
सस्पेंशन और राइडिंग कंफर्ट
Hero Glamour X में 18-इंच व्हील्स मिलते हैं, जबकि Raider में 17-इंच टायर्स दिए गए हैं। टायर साइज में भी हल्का अंतर है-Glamour X का रियर टायर 100/80 है, जबकि Raider का 100/90, जिससे Raider का ग्रिप थोड़ा बेहतर हो जाता है।
सस्पेंशन की बात करें, तो Glamour X में रियर पर डुअल शॉक एब्जॉर्बर हैं, जबकि TVS Raider गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक सस्पेंशन के साथ आती है, जो आमतौर पर ज्यादा कंफर्ट और बेहतर स्टेबिलिटी देता है।
कीमत और वेरिएंट्स
Hero Glamour X सिर्फ दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है-
Drum ब्रेक: ₹89,999
Disc ब्रेक: ₹99,999
TVS Raider छह वेरिएंट्स में आती है, जिनकी कीमत ₹87,667 से ₹1,02,465 तक है। Raider ज्यादा वेरिएंट्स और बजट के हिसाब से विकल्प देती है, जबकि Glamour X की कीमत थोड़ी ज्यादा है, लेकिन इसमें एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलते हैं।
किसे चुनें?
अगर आप टेक-लवर्स हैं और एडवांस फीचर्स चाहते हैं, जैसे- क्रूज कंट्रोल और हाई-टेक डिस्प्ले, तो Hero Glamour X आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। लेकिन अगर आप वैरायटी, बजट और ज्यादा कंफर्ट चाहते हैं, तो TVS Raider बेहतर पैकेज साबित होती है।















