Tech News
Honda CB125 Hornet vs TVS Raider 125: कौन-सी 125cc बाइक है आपके लिए बेहतर विकल्प?
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Wednesday, July 30, 2025
Last Updated On: Wednesday, July 30, 2025
Honda CB125 Hornet उन लोगों के लिए बेहतर है, जो प्रीमियम लुक, बेहतर सस्पेंशन और बड़ी टैंक कैपेसिटी चाहते हैं। TVS Raider 125 उनके लिए बेहतर है, जिन्हें रोजमर्रा के शहर में राइड के लिए हल्की, फुर्तीली और फीचर-पैक बाइक चाहिए।
Authored By: संतोष आनंद
Last Updated On: Wednesday, July 30, 2025
125cc मोटरसाइकिल सेगमेंट में युवाओं के बीच काफी प्रतिस्पर्धा है और अब इस रेस में Honda ने अपनी नई पेशकश CB125 Hornet को लॉन्च करके हलचल मचा दी है। यह बाइक सीधे तौर पर TVS की लोकप्रिय Raider 125 को टक्कर देती है, जो पहले से ही अपने स्पोर्टी लुक और फीचर्स के कारण पसंद की जा रही है। आइए जानते हैं इन दोनों बाइक्स के बीच कौन–सी आपकी जरूरतों के मुताबिक ज्यादा बेहतर है।
डिजाइन
Honda CB125 Hornet का लुक मस्कुलर और शार्प है। इसमें डुअल DRL के साथ LED हेडलाइट, हाई-माउंट इंडिकेटर और गोल्डन USD फोर्क्स इसे प्रीमियम लुक देते हैं। स्पोर्टी टैंक एक्सटेंशन और धारदार रियर डिजाइन इसे युवाओं के लिए आकर्षक बनाते हैं। वहीं, TVS Raider 125 भी स्टाइल के मामले में कम नहीं है। इसकी एंगुलर बॉडी और LED हेडलाइट के साथ DRL इसे आकर्षक बनाते हैं। Raider की कॉम्पैक्ट डिजाइन और लो सीट हाइट शहर में राइडिंग के लिए ज्यादा सुविधाजनक है।
इंजन और परफॉर्मेंस
CB125 Hornet में 123.94cc का इंजन है, जो 11 bhp की पावर और 11.2 Nm टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिपर क्लच दिया गया है, जिससे राइड स्मूथ होती है। TVS Raider 125 में थोड़ा बड़ा 124.8cc इंजन है, जो 11.4 bhp और 11.7 Nm का टॉर्क देता है। इसमें फास्ट थ्रॉटल रिस्पॉन्स के कारण स्पोर्टी फील मिलती है, जो युवाओं को खासा पसंद आती है।
हैंडलिंग और हार्डवेयर
Honda CB125 Hornet में सेगमेंट-फर्स्ट गोल्डन USD फोर्क्स और 5-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया गया है। इसमें फ्रंट में 240mm डिस्क और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक मिलता है। रियर टायर थोड़ा चौड़ा (110/80) होने के कारण यह ज्यादा स्थिरता देता है।
TVS Raider में पारंपरिक टेलिस्कोपिक फोर्क्स हैं और मोनोशॉक भी दिया गया है। ब्रेकिंग सेटअप लगभग समान है, लेकिन Raider की सीट हाइट कम (780mm) और ग्राउंड क्लीयरेंस ज्यादा (180mm) है, जिससे यह शहर में ज्यादा सहज महसूस होती है।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
CB125 Hornet में Honda का RoadSync-इनेबल 4.2-इंच TFT डिस्प्ले मिलता है, जिसमें Bluetooth कनेक्टिविटी, नेविगेशन असिस्ट, कॉल अलर्ट और USB टाइप-C चार्जिंग शामिल है। साथ ही, इसमें साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ और इंजन स्टॉप स्विच भी दिया गया है।
TVS Raider में भी फुली डिजिटल TFT डिस्प्ले है, जिसमें वॉयस असिस्ट, कॉल/SMS अलर्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही अंडर-सीट स्टोरेज एक यूनीक फीचर है, जो Honda में नहीं है।
फ्यूल टैंक
Honda CB125 Hornet में 12 लीटर का फ्यूल टैंक है, जबकि TVS Raider में 10 लीटर का। इसका मतलब है कि Honda लंबी दूरी की राइड के लिए थोड़ी बेहतर हो सकती है।
Honda CB125 Hornet उन लोगों के लिए बेहतर है, जो प्रीमियम लुक, बेहतर सस्पेंशन और बड़ी टैंक कैपेसिटी चाहते हैं। TVS Raider 125 उनके लिए बेहतर है, जिन्हें रोजमर्रा के शहर में राइड के लिए हल्की, फुर्तीली और फीचर-पैक बाइक चाहिए।















