Tech News
जुलाई 2025 में किस SUV ने मारी बाजी, देखें Creta, Brezza, Punch और Scorpio में कौन रहा आगे
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Thursday, August 7, 2025
Last Updated On: Thursday, August 7, 2025
जुलाई 2025 में SUV सेगमेंट ने भारतीय ऑटो बाजार में अपनी मजबूत पकड़ को और साबित किया है। Hyundai Creta और Maruti Brezza जैसे पुराने प्लेयर्स अब भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं, वहीं Mahindra Thar और Fronx जैसी SUVs ने नई ऊंचाइयों को छुआ है।
Authored By: संतोष आनंद
Last Updated On: Thursday, August 7, 2025
जुलाई 2025 का महीना भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए ज्यादा खास नहीं रहा है। इस महीने कुल 3,46,669 गाड़ियों की बिक्री हुई, जो पिछले साल जुलाई 2024 में 3,43,026 यूनिट्स थी यानी बहुत हल्का इजाफा देखने को मिला है। इस दौरान मारुति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने लीड किया, जबकि हुंडई और टाटा मोटर्स को साल दर साल बिक्री में गिरावट झेलनी पड़ी है। बता दें कि SUV सेगमेंट में ग्राहकों की सबसे ज्यादा दिलचस्पी रही है। Hyundai Creta ने एक बार फिर टॉप पोजिशन हासिल की है। आइए जानते हैं जुलाई 2025 की टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs के बारे मेंः
Hyundai Creta
हुंडई क्रेटा ने जुलाई 2025 में 16,898 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहला स्थान बरकरार रखा। हालांकि यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में थोड़ा कम है (17,350 यूनिट्स), फिर भी यह SUV टॉप पर रही।
Maruti Brezza
मारुति सुजुकी की ब्रेजा ने 14,065 यूनिट्स की बिक्री की। यह पिछले साल की तुलना में 4% की गिरावट है, लेकिन फिर भी यह दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही है।
Mahindra Scorpio
महिंद्रा की स्कॉर्पियो (N और क्लासिक दोनों मिलाकर) ने 13,747 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल की तुलना में 12% ज्यादा है। यह SUV अपनी मजबूती और दमदार लुक के कारण लगातार लोकप्रिय बनी हुई है।
Maruti Fronx
फ्रॉन्क्स ने 12,872 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले साल जुलाई में 10,925 यूनिट्स बिकी थीं। यह 18% की बढ़त है और इसने बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।
Tata Nexon
टाटा नेक्सॉन ने जुलाई 2025 में 12,825 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल की तुलना में 8% कम हैं। इसके बावजूद यह SUV टॉप 5 में बनी रही।
Tata Punch
टाटा पंच की बिक्री 10,785 यूनिट्स रही, जो कि जुलाई 2024 में 16,121 यूनिट्स थी। यह 33% की भारी गिरावट दर्शाती है।
Mahindra Thar
थार ने इस महीने 9,845 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल के 4,385 यूनिट्स की तुलना में 125% की जबरदस्त ग्रोथ है। ऑफ-रोडिंग पसंद करने वालों के बीच इसकी डिमांड तेजी से बढ़ी है।
Toyota Hyryder
टोयोटा की हाइराइडर ने जुलाई में 8,814 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले साल यही आंकड़ा 7,419 था। यानी 19% की ग्रोथ देखने को मिली।
Hyundai Venue
हुंडई वेन्यू की बिक्री 8,054 यूनिट्स रही, जो पिछले साल की तुलना में 9% कम है। फिर भी यह SUV टॉप 10 में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रही।
Kia Sonet
किआ सोनेट की जुलाई 2025 में 7,627 यूनिट्स बिकीं, जो जुलाई 2024 में 9,459 यूनिट्स थी। यह 19% की गिरावट है, लेकिन इसके बावजूद टॉप 10 की लिस्ट में शामिल रही।
जुलाई 2025 में SUV सेगमेंट ने भारतीय ऑटो बाजार में अपनी मजबूत पकड़ को और साबित किया है। Hyundai Creta और Maruti Brezza जैसे पुराने प्लेयर्स अब भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं, वहीं Mahindra Thar और Fronx जैसी SUVs ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। हालांकि Tata Punch और Kia Sonet जैसी गाड़ियों को इस महीने नुकसान झेलना पड़ा है। कुल मिलाकर SUV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा तेज होती जा रही है और हर ब्रांड अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए नए प्रयोग कर रहा है।













