Tech News
Mahindra XEV 9e 7-सीटर SUV जल्द होगी लॉन्च, जानें रेंज, फीचर्स और कीमत से जुड़ी हर जानकारी
Mahindra XEV 9e 7-सीटर SUV जल्द होगी लॉन्च, जानें रेंज, फीचर्स और कीमत से जुड़ी हर जानकारी
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Sunday, June 22, 2025
Last Updated On: Sunday, June 22, 2025
Mahindra XEV 9e का 7-सीटर वर्जन उन ग्राहकों के लिए शानदार विकल्प होगा जो एक स्टाइलिश, लंबी रेंज वाली और फीचर्स से भरपूर इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं। लेवल 2 ADAS, 656 किमी तक की रेंज और प्रीमियम इंटीरियर के साथ यह SUV इलेक्ट्रिक सेगमेंट में बड़ी हलचल मचा सकती है।
Authored By: संतोष आनंद
Last Updated On: Sunday, June 22, 2025
महिंद्रा एंड महिंद्रा भारत में इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में तेजी से विस्तार कर रही है। कंपनी की नई INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित इलेक्ट्रिक एसयूवीज- BE 6 और XEV 9e को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। मई 2025 में महिंद्रा ने अब तक की सबसे ज्यादा मंथली प्रोडक्शन (3,692 यूनिट) और होलसेल बिक्री (4,021 यूनिट) दर्ज की। सिर्फ 5 महीनों में BE और XEV सीरीज की कुल बिक्री 15,000 यूनिट्स से ज्यादा हो चुकी है। अब कंपनी इस कामयाबी को और आगे बढ़ाते हुए अपनी नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV Mahindra XEV 9e 7-Seater को 2025 के अंत तक लॉन्च करने की तैयारी में है। इसका प्रोडक्शन वर्जन Mahindra XEV 7e नाम से आ सकता है, जो XEV 9e की 3-रो (तीन रो वाली) वर्जन होगी।
रेंज और बैटरी विकल्प
XEV 9e 7-सीटर वर्जन में भी INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित वही बैटरी सेटअप मिलने की संभावना है जो इसके 5-सीटर वर्जन में है। इसमें दो विकल्प दिए जा सकते हैं:
- 59kWh LFP बैटरी के साथ 231bhp इलेक्ट्रिक मोटर, जो MIDC साइकिल पर लगभग 542 किमी की रेंज देती है
- 79kWh LFP बैटरी के साथ 286bhp मोटर, जो 656 किमी की फुल चार्ज रेंज का दावा करती है
हालांकि 7-सीटर मॉडल का वज़न और आकार अधिक होने के कारण इसकी वास्तविक रेंज थोड़ी कम हो सकती है।
अपेक्षित फीचर्स और इंटीरियर
XEV 7e का केबिन लेआउट काफी हद तक XEV 9e जैसा ही रहेगा। इसमें तीन बड़ी स्क्रीन (हर एक 12.3 इंच की) दी जाएंगी जो इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इंफोटेनमेंट और को-ड्राइवर डिस्प्ले के लिए होंगी। साथ ही, इसमें टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलेगा जिस पर इल्युमिनेटेड महिंद्रा लोगो होगा। दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट्स मिलने की संभावना है और रेगुलर रूफलाइन के कारण हेडरूम भी अच्छा रहेगा। इसमें आपको पैनोरमिक सनरूफ, लेदरेट सीट्स और स्टीयरिंग अपहोल्स्ट्री, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो डिमिंग IRVM, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, हर रो में वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, इंटीरियर एंबियंट लाइटिंग और कार्पेट लैम्प्स, ऑटो लेन चेंज व लेन कीप असिस्ट, फ्रंट व रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले (AR HUD), लेवल 2 ADAS फीचर्स, 360-डिग्री कैमरा विद लाइव रिकॉर्डिंग, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर मिल सकते हैं।
अनुमानित कीमत
महिंद्रा XEV 9e 7-सीटर की कीमत इसके 5-सीटर मॉडल से लगभग ₹2 लाख से ₹2.5 लाख ज्यादा हो सकती है। फिलहाल XEV 9e की कीमत ₹21.90 लाख से ₹30.50 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। ऐसे में 7-सीटर वर्जन की संभावित कीमत ₹24 लाख से ₹33 लाख तक हो सकती है।
Mahindra XEV 9e का 7-सीटर वर्जन उन ग्राहकों के लिए शानदार विकल्प होगा जो एक स्टाइलिश, लंबी रेंज वाली और फीचर्स से भरपूर इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं। लेवल 2 ADAS, 656 किमी तक की रेंज और प्रीमियम इंटीरियर के साथ यह SUV इलेक्ट्रिक सेगमेंट में बड़ी हलचल मचा सकती है। इसके लॉन्च के साथ ही Mahindra भारत की इलेक्ट्रिक 7-सीटर SUV कैटेगरी में पहली पंक्ति में आ जाएगी।