Hyundai Aura S AMT 2025 भारत में लॉन्च, अब Dzire AMT से भी सस्ती

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Monday, July 14, 2025

Last Updated On: Tuesday, July 15, 2025

Hyundai Aura S AMT 2025 भारत में लॉन्च, फीचर्स और कीमत का खुलासा.
Hyundai Aura S AMT 2025 भारत में लॉन्च, फीचर्स और कीमत का खुलासा.

Hyundai Aura S AMT सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Dzire AMT से है, जिसकी कीमत ₹8.34 लाख से शुरू होकर ₹10.19 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

Authored By: संतोष आनंद

Last Updated On: Tuesday, July 15, 2025

Hyundai Motor India ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान Aura का एक नया और किफायती AMT वेरिएंट लॉन्च किया है। इस वेरिएंट का नाम है 2025 Hyundai Aura S AMT, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.08 लाख रुपये है। यह इसकी मैनुअल वर्जन से करीब ₹69,500 महंगी है, जो ₹7.38 लाख में आता है। इसके अलावा, इस सेडान लाइनअप में पहले से मौजूद SX Plus AMT वेरिएंट की कीमत ₹8.95 लाख है।

क्या-क्या मिल रहा है नए वेरिएंट में?

नए Aura S AMT वेरिएंट में कई जरूरी और आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं जैसे कि:

  • 6 एयरबैग्स
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
  • हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल
  • इलेक्ट्रिक फोल्डिंग ORVMs (इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर के साथ)
  • LED डीआरएल्स (डे-टाइम रनिंग लाइट्स)

2025 Hyundai Aura AMT वेरिएंट्स की कीमत

  • S AMT: ₹8.08 लाख (एक्स-शोरूम कीमत)
  • SX Plus AMT: ₹8.95 लाख (एक्स-शोरूम कीमत)

इंजन और परफॉर्मेंस

Aura S AMT में वही 1.2 लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ आता है। यह इंजन 83hp की पावर और 114Nm का टॉर्क देता है। Aura में CNG ऑप्शन भी है, जिसमें यही 1.2L इंजन CNG टैंक के साथ मिलता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है और यह 69PS की पावर और 95.2Nm टॉर्क जनरेट करता है।

किससे है मुकाबला?

Hyundai Aura S AMT सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Dzire AMT से है, जिसकी कीमत ₹8.34 लाख से शुरू होकर ₹10.19 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसके अलावा, यह कार Honda Amaze और Tata Tigor जैसी दूसरी कॉम्पैक्ट सेडान्स से भी भिड़ती है।

तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।
Leave A Comment

अन्य टेक खबरें