Tech News
Skoda Octavia RS भारत में लॉन्च, कीमत 49.99 लाख रुपये
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Friday, October 17, 2025
Last Updated On: Friday, October 17, 2025
नई स्कोडा ऑक्टेविया आरएस सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि ड्राइविंग के शौकीनों के लिए एक अनुभव है। इसकी दमदार परफॉर्मेंस, लग्जरी इंटीरियर और हाई-टेक फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में एक खास पहचान देते हैं।
Authored By: संतोष आनंद
Last Updated On: Friday, October 17, 2025
स्कोडा ने भारत में अपनी नई परफॉर्मेंस सेडान Octavia RS को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 49.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। खास बात यह है कि भारत के लिए केवल 100 यूनिट्स ही तय की गई थीं और लॉन्च के साथ ही सारी यूनिट्स बिक भी गईं। इसकी डिलीवरी 6 नवंबर, 2025 से शुरू होगी। स्कोडा का कहना है कि “RS बैज सिर्फ परफॉर्मेंस का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह ग्राहकों और ब्रांड के बीच के भरोसे और भावनात्मक जुड़ाव को भी दर्शाता है।” कंपनी इस कार के साथ 4 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी और 4 साल की फ्री रोडसाइड असिस्टेंस दे रही है। भारत में RS बैज पहली बार 2004 में पेश किया गया था, जब देश को पहली टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन वाली कार मिली थी।
पावर और परफॉर्मेंस
नई स्कोडा ऑक्टेविया आरएस में 2.0 लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। यह इंजन 265 बीएचपी की ताकत और 370 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। यह कार सिर्फ 6.4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी. प्रति घंटा है। बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें एडवांस्ड चेसिस सेटअप, प्रोग्रेसिव स्टीयरिंग और स्पोर्ट्स सस्पेंशन दिया गया है।
डिजाइन, कलर और साइज
स्कोडा ऑक्टेविया आरएस पांच रंगों में उपलब्ध है – मंबा ग्रीन, रेस ब्लू, कैंडी व्हाइट, वेलवेट रेड और मैजिक ब्लैक। इसमें 19-इंच के Elias एंथ्रासाइट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिनके साथ 225/40 R19 लो-प्रोफाइल स्पोर्ट्स टायर्स आते हैं। आकार की बात करें, तो इसकी लंबाई 4,709 मिमी, चौड़ाई 1,829 मिमी और ऊंचाई 1,457 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2,677 मिमी है और इसमें 600 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है, जो पीछे की सीटें फोल्ड करने पर 1,555 लीटर तक बढ़ जाता है।
इंटीरियर और फीचर्स
स्कोडा ऑक्टेविया आरएस का इंटीरियर प्रीमियम और स्पोर्टी दोनों है। इसमें Suedia/लेदर अपहोल्स्ट्री दी गई है, जिसमें रेड स्टिचिंग का कॉन्ट्रास्ट है। आगे की सीटें इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, मेमोरी, हीटिंग और मसाज फीचर के साथ आती हैं। अन्य खास फीचर्स में शामिल हैं:
- फुल एलईडी मैट्रिक्स हेडलैंप्स
- एलईडी टेललैंप्स विद डायनेमिक इंडिकेटर्स
- एंबिएंट लाइटिंग और वर्चुअल कॉकपिट
- तीन-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
- वायरलेस चार्जिंग
- 10 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले
- कैंटन 675W साउंड सिस्टम (11 स्पीकर्स और सबवूफर के साथ)
- इलेक्ट्रिक बूट विथ वर्चुअल पेडल
- 10 एयरबैग्स
- 360-डिग्री कैमरा
- हेड-अप डिस्प्ले
- Isofix चाइल्ड सीट माउंट्स
- ड्राइविंग स्टेबिलिटी सिस्टम और ADAS फीचर्स
नई स्कोडा ऑक्टेविया आरएस सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि ड्राइविंग के शौकीनों के लिए एक अनुभव है। इसकी दमदार परफॉर्मेंस, लग्जरी इंटीरियर और हाई-टेक फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में एक खास पहचान देते हैं। सीमित यूनिट्स और जबरदस्त डिमांड ने इसे भारत की सबसे चर्चित परफॉर्मेंस कारों में शामिल कर दिया है।













