Tech News
Tata Curvv EV और Nexon EV 45 kWh को अब मिलेगी लाइफटाइम बैटरी वारंटी, जानिए पूरी डिटेल
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Thursday, July 10, 2025
Last Updated On: Thursday, July 10, 2025
Tata की यह घोषणा भारतीय EV बाजार के लिए एक बड़ा कदम है। Lifetime Battery Warranty जैसी सुविधा न केवल ग्राहक के मन में भरोसा जगाती है, बल्कि यह EV अपनाने के फैसले को भी आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाती है। अगर आप एक लॉन्ग-टर्म EV खरीदने की सोच रहे हैं, तो Tata Curvv EV और Nexon EV 45 kWh अब और भी ज्यादा आकर्षक विकल्प बन गए हैं।
Authored By: संतोष आनंद
Last Updated On: Thursday, July 10, 2025
Tata Motors ने भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट को मजबूत करने के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने अब अपनी दो प्रमुख इलेक्ट्रिक SUVs Tata Curvv EV और Tata Nexon EV (45 kWh वेरिएंट) के लिए लाइफटाइम हाई-वोल्टेज (HV) बैटरी वारंटी शुरू कर दी है। पहले यह वारंटी केवल Tata Harrier EV पर दी जा रही थी, लेकिन अब Curvv EV और Nexon EV के ग्राहकों को भी यह सुविधा मिल सकेगी।
किसे मिलेगी यह वारंटी?
Tata Curvv EV और Nexon EV के 45 kWh वेरिएंट्स पर यह लाइफटाइम वारंटी लागू होगी यानी इन दोनों गाड़ियों के जो ग्राहक 45 kWh बैटरी वाला मॉडल खरीदते हैं। चाहे वे नए हों या पहले से रजिस्टर्ड पहले मालिक उन्हें यह सुविधा मिलेगी। हालांकि Nexon EV के 30 kWh वेरिएंट पर यह वारंटी नहीं मिलेगी। उस पर अभी भी 8 साल या 1.6 लाख किलोमीटर (जो पहले हो) की स्टैंडर्ड बैटरी वारंटी जारी रहेगी।
वारंटी का क्या मतलब है?
Tata Motors की यह लाइफटाइम वारंटी वाहन की पूरी वैधता अवधि (15 साल) तक मान्य रहेगी और यह सभी प्राइवेट यूजर्स के लिए लागू होगी यानी अगर कोई व्यक्ति Tata Curvv EV या Nexon EV 45 kWh वेरिएंट खरीदता है, तो उसे 15 साल तक बैटरी रिप्लेसमेंट या खराबी के लिए किसी भी बड़ी लागत की चिंता नहीं करनी होगी। इससे लंबे समय तक गाड़ी का मेंटेनेंस खर्च बेहद कम हो जाता है।
Tata Curvv EV बैटरी रेंज और वेरिएंट्स
Tata Curvv EV को दो बैटरी पैक ऑप्शन में पेश किया गया है:
- 45 kWh बैटरी: MIDC रेंज 430 किमी, वास्तविक रेंज (C75) 330–350 किमी
- 55 kWh बैटरी: MIDC रेंज 502 किमी, वास्तविक रेंज (C75) 400–425 किमी
लाइफटाइम वारंटी फिलहाल सिर्फ 45 kWh बैटरी वैरिएंट पर दी जा रही है।
Tata Nexon EV 45 kWh बैटरी रेंज
Nexon EV अब दो बैटरी विकल्पों में आती है:
- 30 kWh बैटरी: MIDC रेंज 275 किमी, वास्तविक रेंज 210–230 किमी, 8 साल की स्टैंडर्ड वारंटी
- 45 kWh बैटरी: MIDC रेंज 489 किमी, वास्तविक रेंज 350–375 किमी, लाइफटाइम बैटरी वारंटी
ग्राहकों को और क्या फायदे मिलेंगे?
Tata Motors का कहना है कि इस पहल से न केवल ग्राहकों को मन की शांति मिलेगी, बल्कि इन गाड़ियों का रीसेल वैल्यू भी बेहतर होगा। इसके अलावा कंपनी का अनुमान है कि बैटरी वारंटी के चलते गाड़ियों की 10 साल में ₹8-9 लाख तक की बचत हो सकती है, जो कि ईंधन और मेंटेनेंस पर खर्च होने वाले पैसे की तुलना में काफी अधिक है।
Tata ने मौजूदा EV ग्राहकों के लिए ₹50,000 तक के अतिरिक्त फायदे भी घोषित किए हैं, जो कि Curvv EV और Nexon EV 45 kWh के लिए एक्सक्लूसिव लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत मिलेंगे।
Tata की यह घोषणा भारतीय EV बाजार के लिए एक बड़ा कदम है। Lifetime Battery Warranty जैसी सुविधा न केवल ग्राहक के मन में भरोसा जगाती है, बल्कि यह EV अपनाने के फैसले को भी आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाती है। अगर आप एक लॉन्ग-टर्म EV खरीदने की सोच रहे हैं, तो Tata Curvv EV और Nexon EV 45 kWh अब और भी ज्यादा आकर्षक विकल्प बन गए हैं।













