Tech News
500 किमी से ज्यादा की रेंज वाली Tata Harrier EV भारत में लॉन्च, फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी
500 किमी से ज्यादा की रेंज वाली Tata Harrier EV भारत में लॉन्च, फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Tuesday, June 3, 2025
Last Updated On: Tuesday, June 3, 2025
Tata Harrier EV न केवल एक दमदार इलेक्ट्रिक SUV है, बल्कि यह परफॉर्मेंस, डिजाइन, सेफ्टी और टेक्नोलॉजी के मामले में भी एक नई बेंचमार्क सेट करती है। अगर आप एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं, जो लंबी रेंज, फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और शानदार फीचर्स से लैस हो, तो Harrier EV आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।
Authored By: संतोष आनंद
Last Updated On: Tuesday, June 3, 2025
Tata Motors ने आखिरकार अपनी इलेक्ट्रिक SUV Tata Harrier EV को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 21.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। Harrier EV की पहली झलक साल 2020 के Auto Expo में कॉन्सेप्ट के रूप में देखने को मिली थी और अब इसे फाइनली भारत के Bharat Mobility Global Expo 2024 में प्रोडक्शन मॉडल के रूप में शोकेस करने के बाद बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। यह Tata की नई Acti.ev Gen 2 प्लेटफॉर्म पर आधारित है और कंपनी की अब तक की सबसे एडवांस इलेक्ट्रिक SUV मानी जा रही है।
डिजाइन और एक्सटीरियर
Harrier EV का ओवरऑल लुक इसकी डीजल वर्जन से मिलता-जुलता जरूर है, लेकिन इसमें कई आधुनिक और फ्यूचरिस्टिक एलिमेंट्स जोड़े गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव इसके सामने के हिस्से में देखने को मिलता है, जहां एक पूरी तरह से बंद ग्रिल (फुली एन्क्लोज्ड फ्रंट फासिया) दी गई है, जिसे पतली LED लाइट स्ट्रिप के साथ हाइलाइट किया गया है। बंपर को भी री-डिजाइन किया गया है, जिसमें वर्टिकल स्लैट्स शामिल हैं। SUV के अलॉय व्हील्स का डिजाइन भी नया है। इसके अलावा, बाकी बॉडी प्रोफाइल और रियर डिजाइन में खास बदलाव नहीं किए गए हैं। यह SUV चार कलर विकल्पों Nainital Nocturne, Empowered Oxide, Pure Grey और Pristine White में उपलब्ध है। साथ ही एक Stealth Edition भी पेश किया गया है, जो मैट ब्लैक कलर में आता है।
Harrier EV का इंटीरियर
इसका इंटीरियर लेआउट ICE वर्जन जैसा ही है, लेकिन इसमें कई आधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें 12.3-इंच का टचस्क्रीन Harman इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टच-सेंसिटिव कंट्रोल पैनल मिलता है। स्टीयरिंग व्हील चार-स्पोक डिजाइन का है, जिसमें Tata का इल्युमिनेटेड लोगो है। Stealth Edition में ऑल-ब्लैक थीम देखने को मिलती है, जबकि अन्य वेरिएंट्स डुअल-टोन डैशबोर्ड फिनिश के साथ आते हैं।
फीचर- सेफ्टी
Harrier EV Tata Motors की सबसे ज्यादा फीचर-लोडेड SUV है। इसमें JBL का 10-स्पीकर साउंड सिस्टम, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, इलेक्ट्रिकली अडजस्टेबल ड्राइवर और पैसेंजर सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही यह SUV Vehicle-to-Vehicle (V2V) और Vehicle-to-Load (V2L) जैसे नए फीचर्स के साथ आती है, जो इमरजेंसी पावर शेयरिंग के लिए काम आते हैं।
सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो Harrier EV में कुल सात एयरबैग्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक विद ऑटो होल्ड, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे एडवांस सेफ्टी एलिमेंट्स भी दिए गए हैं। सबसे खास बात यह है कि यह SUV Level 2 ADAS (Advanced Driver Assistance System) से लैस है, जिसमें सेल्फ-पार्किंग असिस्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जो इस सेगमेंट में पहली बार किसी इंडियन ब्रांड की ओर से पेश की गई हैं।
पावरट्रेन और परफॉर्मेंस
- Tata Harrier EV दो वेरिएंट्स सिंगल मोटर और डुअल मोटर वर्जन में उपलब्ध है। सिंगल मोटर वर्जन में 65kWh की बैटरी मिलती है, जो 156 bhp की पावर जनरेट करती है। वहीं, डुअल मोटर वर्जन 75kWh की बैटरी के साथ आता है, जो 309 bhp की पावर और 504 Nm का टॉर्क प्रदान करता है।
- Tata का दावा है कि Harrier EV की रेंज 480 से 505 किलोमीटर के बीच होगी। यह SUV 0 से 100 kmph की स्पीड सिर्फ 6.3 सेकंड में पकड़ सकती है, जो इसे एक परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड EV बनाता है।
- Harrier EV को 3.3kW और 7.2kW AC चार्जिंग के साथ चार्ज किया जा सकता है, जबकि यह 120kW DC फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। DC फास्ट चार्जर से सिर्फ 15 मिनट में 250 किमी तक की रेंज मिल सकती है।
- ड्राइविंग के लिए इसमें छह अलग-अलग टेरेन मोड्स- Normal, Grass/Snow, Mud/Gravel, Sand, Rock Crawl और Custom मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें Boost Mode, Drift Mode और Off-Road Assist जैसे एक्सक्लूसिव ड्राइविंग एक्सपीरियंस फीचर्स भी शामिल हैं।
- Cruise Control को खास तौर पर ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार किया गया है और यह 5 किमी/घंटा तक की कम स्पीड पर भी काम करता है।
Tata Harrier EV न केवल एक दमदार इलेक्ट्रिक SUV है, बल्कि यह परफॉर्मेंस, डिजाइन, सेफ्टी और टेक्नोलॉजी के मामले में भी एक नई बेंचमार्क सेट करती है। अगर आप एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं, जो लंबी रेंज, फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और शानदार फीचर्स से लैस हो, तो Harrier EV आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।