iPhone 16 Under Rs 40,000? जानें Amazon और Flipkart पर सबसे सस्ता ऑफर

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Sunday, August 31, 2025

Last Updated On: Sunday, August 31, 2025

iPhone 16
iPhone 16

अगर आप iPhone खरीदने की सोच रहे हैं और बजट 40,000 रुपये के अंदर है, तो Amazon और Flipkart पर चल रहे एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स को जरूर देखें। हालांकि ध्यान रहे कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है। सही कॉम्बिनेशन चुनने पर iPhone 16 को आधी कीमत से भी कम में खरीदा जा सकता है।

Authored By: संतोष आनंद

Last Updated On: Sunday, August 31, 2025

iPhone 17 सीरीज की लॉन्चिंग बस कुछ ही दिनों में होने वाली है और ऐसे में पुराने मॉडल्स की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। Apple के iPhone 16 सीरीज को पिछले साल 9 सितंबर, 2024 को लॉन्च किया गया था और अब यह Amazon और Flipkart पर शानदार डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ उपलब्ध है। खास बात यह है कि सही ऑफर और एक्सचेंज के साथ iPhone 16 को आप 40,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। बता दें कि Apple ने iPhone 16 सीरीज में पांच मॉडल्स लॉन्च किए थे – iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max और iPhone 16e। यह सभी स्मार्टफोन A18 चिपसेट और 8GB रैम के साथ आते हैं, जो इन्हें परफॉर्मेंस के मामले में काफी दमदार बनाता है।

Amazon पर iPhone 16 ऑफर

Amazon पर iPhone 16 का 128GB वैरियंट 12% डिस्काउंट के साथ 79,900 रुपये की जगह 69,999 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा, ग्राहक Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से नो-कॉस्ट EMI का फायदा उठा सकते हैं, जिससे लगभग 3,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। सबसे बड़ा फायदा एक्सचेंज ऑफर से है, जहां Amazon पुराने स्मार्टफोन पर 36,050 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दे रहा है। अगर ग्राहक को अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू मिलती है, तो iPhone 16 की कीमत 40,000 रुपये से भी कम हो जाएगी।

Flipkart पर iPhone 16 डील

Flipkart पर iPhone 16 की कीमत 71,399 रुपये लिस्ट की गई है, जो 10% डिस्काउंट के बाद है। यहां भी कई बैंक ऑफर्स उपलब्ध हैं।

  • Flipkart Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड पर 5% कैशबैक (4,000 रुपये तक)
  • Axis Bank डेबिट कार्ड पर 750 रुपये तक का डिस्काउंट
  • HDFC Bank क्रेडिट, डेबिट और EMI ट्रांजैक्शन पर 8-10% कैशबैक (1,600 रुपये तक)
  • कुछ चुनिंदा EMI ट्रांजैक्शन पर 500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट
  • नो-कॉस्ट EMI सिर्फ 5,950 रुपये से शुरू
  • 61,700 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर

अगर ग्राहक अधिकतम एक्सचेंज डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स का फायदा उठाते हैं, तो Flipkart पर भी iPhone 16 की कीमत 40,000 रुपये से कम में आ सकती है।

iPhone 17 लॉन्च

Apple iPhone 17 सीरीज को 9 सितंबर 2025 को अपने Awe-Dropping Event में लॉन्च करेगा। उम्मीद है कि 19 सितंबर से यह भारत में सेल के लिए उपलब्ध होगा। नए मॉडल आने के बाद iPhone 16 सीरीज पर और भी बड़ी छूट देखने को मिल सकती है।

अगर आप iPhone खरीदने की सोच रहे हैं और बजट 40,000 रुपये के अंदर है, तो Amazon और Flipkart पर चल रहे एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स को जरूर देखें। हालांकि ध्यान रहे कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है। सही कॉम्बिनेशन चुनने पर iPhone 16 को आधी कीमत से भी कम में खरीदा जा सकता है।

तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य टेक खबरें