iPhone 17 Pro Max 9 सितंबर को होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत, डिस्प्ले, कैमरा और फीचर्स की डिटेल

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Saturday, August 30, 2025

Last Updated On: Saturday, August 30, 2025

iPhone 17 Pro Max
iPhone 17 Pro Max

iPhone 17 Pro Max इस साल का सबसे बड़ा अपग्रेडेड iPhone साबित हो सकता है। इसमें नया डिजाइन, ज्यादा पावरफुल कैमरा, बड़ी बैटरी, तेज चार्जिंग और दमदार प्रोसेसर शामिल होंगे। कीमत थोड़ी ज्यादा जरूर हो सकती है लेकिन फीचर्स और प्रीमियम एक्सपीरियंस को देखते हुए यह फोन iPhone प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन अपग्रेड होगा।

Authored By: संतोष आनंद

Last Updated On: Saturday, August 30, 2025

Apple हर साल अपने iPhone लॉन्च इवेंट को लेकर सुर्खियों में रहता है और इस बार कंपनी का सबसे बड़ा हार्डवेयर इवेंट Awe Dropping थीम के साथ 9 सितंबर, 2025 को आयोजित किया जाएगा। पिछले साल की तरह ही यह इवेंट कैलिफोर्निया स्थित Apple हेडक्वार्टर में होगा। इस लॉन्च में iPhone 17 सीरीज के चार नए मॉडल पेश किए जाएंगे, जैसे- iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max। इनमें से सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 17 Pro Max को लेकर है, क्योंकि इसमें डिजाइन से लेकर कैमरा और बैटरी तक बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

iPhone 17 Pro Max की कीमत

नए iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की कीमत इस बार बढ़ सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इनपुट कॉस्ट और अमेरिकी सरकार द्वारा लगाए गए टैरिफ के चलते Apple लगभग 50 डॉलर का दाम बढ़ा सकता है यानी iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत लगभग 1,049 डॉलर (करीब 87,000 रुपये) और iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत लगभग 1,249 डॉलर (करीब 1,03,000 रुपये) हो सकती है।

डिजाइन में बदलाव

iPhone 17 Pro सीरीज के डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस बार स्क्वायर कैमरा आइलैंड को हटाकर पूरे बैक पैनल पर हॉरिजॉन्टल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके अलावा, Apple Titanium फिनिश को अलविदा कहकर हाफ-ग्लास और हाफ-एल्युमिनियम फिनिश ला सकता है। रंगों की बात करें, तो इस बार कंपनी फायर-ऑरेंज कलर लाने की तैयारी में है, जो पिछले muted कलर ऑप्शंस से बिल्कुल अलग होगा। इसके अलावा ब्लैक, व्हाइट, ग्रे और डार्क ब्लू जैसे चार और कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे।

डिस्प्ले और ग्लास प्रोटेक्शन

iPhone 17 Pro और Pro Max क्रमशः 6.3 इंच और 6.8 इंच डिस्प्ले साइज के साथ आएंगे। डिस्प्ले साइज में बदलाव नहीं होगा, लेकिन इस बार Apple एंटी-रिफ्लेक्टिव ग्लास कोटिंग लाने की योजना बना रहा है, जो डिस्प्ले पर चमक को कम करने और मजबूती बढ़ाने का काम करेगा। साथ ही, डायनेमिक आइलैंड को थोड़ा छोटा किया जा सकता है ताकि स्क्रीन का उपयोग और बेहतर हो सके।

कैमरा अपग्रेड

iPhone 17 सीरीज में सबसे बड़ा अपग्रेड कैमरा डिपार्टमेंट में देखने को मिलेगा। सेल्फी कैमरा अब 12MP से बढ़कर 24MP हो जाएगा, जिससे डिटेल और क्लैरिटी काफी बेहतर होगी। खासतौर पर iPhone 17 Pro और Pro Max मॉडल्स में टेलीफोटो लेंस 48MP का हो सकता है। इससे यह दोनों मॉडल्स 48MP ट्रिपल कैमरा सेटअप वाले पहले iPhone बन जाएंगे।

बैटरी और चार्जिंग

iPhone 17 Pro Max में इस बार 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो पिछले मॉडल की 4,676mAh बैटरी से काफी बड़ी होगी। साथ ही इसमें पहली बार 7.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग दी जा सकती है। चार्जिंग स्पीड भी अपग्रेड होगी, जहां 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Apple अपने नए A19 Pro चिपसेट के साथ iPhone 17 Pro सीरीज़ को पेश करेगा, जो TSMC की 3nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी। साथ ही RAM को बढ़ाकर 12GB किया जाएगा, जिससे मल्टीटास्किंग और Apple Intelligence (AI फीचर्स) का उपयोग और बेहतर तरीके से हो सकेगा।

iPhone 17 Pro Max इस साल का सबसे बड़ा अपग्रेडेड iPhone साबित हो सकता है। इसमें नया डिजाइन, ज्यादा पावरफुल कैमरा, बड़ी बैटरी, तेज चार्जिंग और दमदार प्रोसेसर शामिल होंगे। कीमत थोड़ी ज्यादा जरूर हो सकती है लेकिन फीचर्स और प्रीमियम एक्सपीरियंस को देखते हुए यह फोन iPhone प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन अपग्रेड होगा।

तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य टेक खबरें