OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 भारत में 8 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें पूरी डिटेल

OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 भारत में 8 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें पूरी डिटेल

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Wednesday, June 18, 2025

Last Updated On: Tuesday, June 17, 2025

OnePlus Nord 5 and Nord CE 5
OnePlus Nord 5 and Nord CE 5

8 जुलाई को OnePlus का यह लॉन्च इवेंट मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट के लिए एक बड़ा बदलाव ला सकता है। Nord 5 और Nord CE 5 में परफॉर्मेंस, बैटरी और डिस्प्ले के मामले में दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं और ये उन यूजर्स के लिए खास हो सकते हैं जो फ्लैगशिप जैसे अनुभव की तलाश मिड-रेंज बजट में कर रहे हैं।

Authored By: संतोष आनंद

Last Updated On: Tuesday, June 17, 2025

OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 भारत में 8 जुलाई को लॉन्च होने जा रहे हैं। कंपनी ने पुष्टि की है कि ये दोनों स्मार्टफोन OnePlus के Summer Launch Event के दौरान दोपहर 2 बजे पेश किए जाएंगे। इसके साथ ही OnePlus Buds 4 वायरलेस ईयरफोन्स भी लॉन्च होंगे। OnePlus का कहना है कि Nord सीरीज में इस बार मिड-रेंज सेगमेंट के लिए फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस दी जाएगी। वहीं, OnePlus Buds 4 को लेकर भी दावा किया गया है कि ये प्रीमियम साउंड क्वालिटी देंगे। कंपनी ने कुछ फीचर्स की झलक पहले ही दे दी है और लीक से और भी जानकारियां सामने आई हैं।

OnePlus Nord 5 के स्पेसिफिकेशंस

  • OnePlus Nord 5 की बात करें, तो यह पहला Nord फोन होगा जिसमें Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिलेगा। इसमें 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसका रिजॉल्यूशन 2800×1272 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। गेमिंग के लिए यह फोन 144Hz फ्रेम रेट तक सपोर्ट करेगा और गेम्स जैसे Call of Duty Mobile और BGMI फ्रेम इंटरपोलेशन के जरिए 144fps तक रन करेंगे।
  • रैम और स्टोरेज की बात करें, तो इसमें LPDDR5X रैम दी जाएगी, जिसमें 8GB और 12GB के विकल्प हो सकते हैं। स्टोरेज 256GB और 512GB में मिल सकती है।
  • ग्लोबल वेरिएंट में 5,200mAh की बैटरी और 80W SuperVOOC चार्जिंग मिलेगी, जबकि भारत में इसका 6,600mAh बैटरी वेरिएंट लॉन्च हो सकता है।
  • कैमरा के मोर्चे पर फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। साथ ही, यह फोन IP65 रेटिंग, Cryo-Velocity VC कूलिंग सिस्टम और 7,300mm² हीट डिसिपेशन जैसी फ्लैगशिप सुविधाओं के साथ आएगा।

OnePlus Nord CE 5 स्पेसिफिकेशंस

  • OnePlus Nord CE 5 सस्ता लेकिन पावरफुल विकल्प होगा। इसमें 6.77 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले दी जाएगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी।
  • यह फोन MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट पर चलेगा और इसमें 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है।
  • Nord CE 5 में भी 50+8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप होगा, जबकि सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
  • ग्लोबल वेरिएंट में 5,200mAh बैटरी और भारत में 7,100mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है। इसमें भी 80W फास्ट चार्जिंग मिलेगी।
  • डिजाइन की बात करें, तो Nord CE 5 का लुक OnePlus Ace 5 Ultra से मिलता-जुलता होगा, जिसमें स्लीक और सिंपल डिजाइन होगा।
  • Nord 5 तीन रंगों में Dry Ice, Marble Sands और Phantom Grey में आ सकता है, जबकि Nord CE 5 Black Infinity और Marble Mist कलर ऑप्शन में आएगा।

OnePlus Buds 4

OnePlus Buds 4 ईयरफोन्स प्रीमियम ऑडियो क्वालिटी देने का दावा करते हैं। इनमें Dual Drivers, Dual DACs, Hi-Res LHDC 5.0, 3D Audio और Game Mode में 47ms की लो लेटेंसी जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। ये Zen Green और Storm Grey कलर में आएंगे।

8 जुलाई को OnePlus का यह लॉन्च इवेंट मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट के लिए एक बड़ा बदलाव ला सकता है। Nord 5 और Nord CE 5 में परफॉर्मेंस, बैटरी और डिस्प्ले के मामले में दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं और ये उन यूजर्स के लिए खास हो सकते हैं जो फ्लैगशिप जैसे अनुभव की तलाश मिड-रेंज बजट में कर रहे हैं।

तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य टेक खबरें