Samsung Galaxy S25FE vs Pixel 9a: 2025 में कौन है असली फ्लैगशिप किलर?

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Saturday, September 6, 2025

Last Updated On: Saturday, September 6, 2025

Samsung Galaxy S25FE vs Pixel 9a
Samsung Galaxy S25FE vs Pixel 9a

अगर Samsung, Pixel 9a के बराबर प्राइस रखता है, तो Galaxy S25 FE ज्यादा अच्छा ऑप्शन साबित होगा, क्योंकि इसमें बेहतर चार्जिंग, टेलीफोटो कैमरा और मजबूत डिजाइन मिलता है, लेकिन अगर कीमत ज्यादा रखी गई, तो Pixel 9a की बैटरी और Google का सॉफ्टवेयर सपोर्ट इसे ज्यादा आकर्षक बना सकता है।

Authored By: संतोष आनंद

Last Updated On: Saturday, September 6, 2025

सैमसंग ने अपना नया Galaxy S25 FE ग्लोबली लॉन्च कर दिया है, जो सीधे तौर पर Google Pixel 9a को चुनौती देगादोनों ही स्मार्टफोन मिड-रेंज और फ्लैगशिप किलर सेगमेंट में आते हैं और प्रीमियम फीचर्स के साथ किफायती कीमत में शानदार वैल्यू ऑफर करने का दावा करते हैं। आइए जानते हैं इन दोनों फोनों में से किसमें ज्यादा दम है

डिस्प्ले और डिजाइन

Google Pixel 9a में 6.3 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता हैडिस्प्ले को Gorilla Glass 3 से प्रोटेक्ट किया गया है वहीं, Samsung Galaxy S25 FE में 6.7 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स ब्राइटनेस दी गई हैप्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass Victus 2 का इस्तेमाल किया गया है, जो Pixel 9a से ज्यादा मजबूत माना जाता है

डिजाइन की बात करें, तो दोनों ही फोन प्रीमियम लुक और IP68 वॉटर-डस्ट रेसिस्टेंस के साथ आते हैंहालांकि Galaxy S25 FE पतला है (7.4mm), जबकि Pixel 9a थोड़ा मोटा है (8.9mm)

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Pixel 9a को Google Tensor G4 चिपसेट और Titan M2 सिक्योरिटी चिप के साथ लॉन्च किया गया हैयह Android 15 पर चलता है और 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा करता है। Samsung Galaxy S25 FE में Exynos 2400 प्रोसेसर और Xclipse 940 GPU दिया गया हैयह Android 16 पर आधारित है और 7 साल तक अपडेट्स देगादोनों ही फोन लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट और स्मूथ परफॉर्मेंस देने के लिहाज से शानदार हैं

कैमरा परफॉर्मेंस

Pixel 9a में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया हैसेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। Galaxy S25 FE इस मामले में थोड़ा आगे निकलता है, क्योंकि इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर (OIS), 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम और OIS)फ्रंट में 12 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है

अगर केवल फोटोग्राफी की बात करें, तो Galaxy S25 FE ज्यादा वर्सेटाइल है, क्योंकि इसमें टेलीफोटो लेंस का फायदा मिलता है, जबकि Pixel 9a अपनी Google की computational photography के लिए जाना जाता है

बैटरी और चार्जिंग

Pixel 9a में 5100mAh बैटरी है, जो 23W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 7.5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। Galaxy S25 FE में थोड़ी छोटी 4900mAh बैटरी मिलती है, लेकिन चार्जिंग में यह आगे हैइसमें 45W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट हैSamsung का दावा है कि यह सिर्फ 30 मिनट में 65 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है (एडेप्टर अलग से खरीदना होगा)।

मोटाई और वजन

  • Pixel 9a का वजन 186 ग्राम है और मोटाई 8.9mm है
  • Galaxy S25 FE थोड़ा पतला है 7.4mm, लेकिन वजन थोड़ा ज्यादा 190 ग्राम है।

कीमत और वैल्यू फॉर मनी

Google Pixel 9a पहले से ही ग्लोबल मार्केट में फ्लैगशिप किलर के तौर पर पोजिशन किया गया हैवहीं Samsung Galaxy S25 FE की वैल्यू इस बात पर निर्भर करेगी कि इसे भारत में किस कीमत पर लॉन्च किया जाता है

अगर Samsung, Pixel 9a के बराबर प्राइस रखता है, तो Galaxy S25 FE ज्यादा अच्छा ऑप्शन साबित होगा, क्योंकि इसमें बेहतर चार्जिंग, टेलीफोटो कैमरा और मजबूत डिजाइन मिलता है, लेकिन अगर कीमत ज्यादा रखी गई, तो Pixel 9a की बैटरी और Google का सॉफ्टवेयर सपोर्ट इसे ज्यादा आकर्षक बना सकता है।

अगर आप बेहतर कैमरा वर्सेटिलिटी, तेज चार्जिंग और प्रीमियम डिजाइन चाहते हैं, तो Samsung Galaxy S25 FE बेहतर रहेगा। वहीं अगर आप लंबी बैटरी, फ्रंट कैमरा क्वालिटी और Google का क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस पसंद करते हैं, तो Pixel 9a आपके लिए ज्यादा सही रहेगा दोनों फोन अपने-अपने सेगमेंट में बेहतरीन हैं और असली फैसला कीमत तय करेगी

तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य टेक खबरें