दिल्ली में आज का मौसम 14 नवंबर 2025: ठंडी हवाओं संग बढ़ा प्रदूषण का कहर, सांसें हुईं मुश्किल, जानिए पूरी रिपोर्ट

Authored By: Nishant Singh

Published On: Thursday, November 13, 2025

Categories: Weather

Last Updated On: Thursday, November 13, 2025

Delhi Mai Aaj Ka Mausam 14 november 2025
Delhi Mai Aaj Ka Mausam 14 november 2025

Delhi Weather 14 November 2025 in Hindi: दिल्ली में 14 नवंबर का मौसम एक दिलचस्प मोड़ लेने वाला है - सुबह की ठंडी हवाएं, दिन में खिली धूप और रात में हल्की सिहरन. तापमान रहेगा 26 और 11 डिग्री के बीच. लेकिन इसी के साथ दिल्ली-एनसीआर की हवा में घुला ज़हर भी बढ़ रहा है. AQI 414 तक पहुंच चुका है, यानी सांसों पर संकट मंडरा रहा है. क्या सर्दी की खुशबू प्रदूषण की धुंध में खो जाएगी? जानिए पूरी रिपोर्ट...

Categories: Weather

Authored By: Nishant Singh

Last Updated On: Thursday, November 13, 2025

Delhi Weather 14 November 2025:  दिल्ली की ठंडी हवाओं ने आखिरकार दस्तक दे दी है. 14 नवंबर 2025 को राजधानी का मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि सुबह के वक्त 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, जिससे हल्की सिहरन महसूस होगी. वहीं दिन का अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. बदलते मौसम के साथ दिल्लीवासियों को अब ठंड के असली मौसम की शुरुआत का एहसास होने वाला है. ऐसे में सवाल ये है – क्या दिल्ली में अब सर्दी की दस्तक पूरी तरह हो चुकी है या अभी ये सिर्फ ट्रेलर है?

दिल्ली मौसम और वायु गुणवत्ता आंकड़े: 14 नवंबर 2025

मापदंड विवरण
अधिकतम तापमान 26°C
न्यूनतम तापमान 11°C
हवा की गति 15-20 किमी/घंटा
वर्षा संभावना बेहद कम
बादल आंशिक बादल
आर्द्रता (Humidity) सुबह 78%, शाम तक 64%
AQI स्तर 414 (खराब  श्रेणी)
प्रमुख प्रदूषक तत्व पीएम2.5, पीएम10, ओज़ोन, NO₂

लगातार तीन दिन रहेगा धूप का डेरा

दिल्ली में 14 नवंबर से लेकर 17 नवंबर तक मौसम साफ और सुहावना रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार, रविवार और सोमवार- तीनों दिन आसमान एकदम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी. दिन में हल्की गर्माहट और रात में ठंडी हवाएं दिल्लीवासियों को सर्दियों की शुरुआत का एहसास दिलाएंगी. इन तीनों दिनों के दौरान अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. यानी न बहुत ठंड, न बहुत गर्म- दिल्ली के लिए यह मौसम “परफेक्ट बैलेंस” लेकर आया है. तो तैयार रहिए, सुबह की ठंडी हवा और दोपहर की सुनहरी धूप का आनंद लेने के लिए, क्योंकि सर्दी का ये ट्रांजिशन टाइम सबसे खुशनुमा होता है.

loader-image
New Delhi
7:27 pm, Jan 20, 2026
weather icon 16°C
L: 16° H: 20°
haze
Wind 4 Km/h
Clouds 20%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Today few clouds
weather icon
16°20°°C 0 mm 0% 7 Km/h 63 % 763 mmhg 0 mm/h
Tomorrow clear sky
weather icon
15°24°°C 0 mm 0% 11 Km/h 41 % 764 mmhg 0 mm/h
Thursday clear sky
weather icon
14°25°°C 0 mm 0% 16 Km/h 45 % 764 mmhg 0 mm/h
Friday light rain
weather icon
14°20°°C 1 mm 100% 23 Km/h 89 % 764 mmhg 0 mm/h
Saturday overcast clouds
weather icon
12°19°°C 0 mm 0% 15 Km/h 88 % 767 mmhg 0 mm/h

पिछले 10 दिनों में नई दिल्ली में मौसम का मिज़ाज

तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
November 13, 2025 13°C 26°C
November 12, 2025 12°C 27°C
November 11, 2025 11°C 27°C
November 10, 2025 13°C 26°C
November 9, 2025 17°C 28°C
November 8, 2025 12°C 27°C
November 7, 2025 12.7°C 27°C
November 6, 2025 17°C 27°C
November 5, 2025 16°C 29°C
November 4, 2025 16°C 29°C

सांसों पर संकट: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ता दमघोंटू धुआं

Delhi AQI 14 Nov 2025: सर्दी के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का कहर भी तेजी से बढ़ रहा है. राजधानी की हवा में ठंड के साथ धुंध और धुएं का ज़हर घुल चुका है. सीपीसीबी के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 414 दर्ज किया गया है, जो “गंभीर” श्रेणी में आता है. नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी हालात कुछ अलग नहीं हैं- हर जगह सांस लेना मुश्किल हो रहा है. इसी खतरे को देखते हुए दिल्ली में ग्रैप-3 सिस्टम लागू कर दिया गया है ताकि प्रदूषण पर लगाम लगाई जा सके.

AQI श्रेणियां और उनके प्रभाव

AQI रेंज श्रेणी स्वास्थ्य प्रभाव
0 – 50 अच्छा स्वास्थ्य पर कोई प्रभाव नहीं
51 – 100 संतोषजनक सामान्य लोग प्रभावित नहीं होते
101 – 200 मध्यम संवेदनशील समूहों को असर हो सकता है
201 – 300 खराब श्वसन रोगियों को समस्या
301 – 400 बहुत खराब गंभीर स्वास्थ्य समस्या
401 – 500 गंभीर सभी के लिए खतरनाक

प्रदूषण से सावधानी: अब ज़रूरी है खुद की सुरक्षा

दिल्ली की हवा में जहर घुल चुका है, ऐसे में खुद को सुरक्षित रखना ही समझदारी है. सर्दी के साथ ये धुआं धीरे-धीरे सेहत पर असर डाल रहा है. तो आइए जानें कुछ ज़रूरी सावधानियां जो आपकी सांसों को बचा सकती हैं –

  • सुबह के समय बाहर निकलने से बचें.
  • N95 या N99 मास्क का इस्तेमाल करें.
  • घर में एयर प्यूरीफायर या पौधे लगाएं.
  • पानी और विटामिन C से भरपूर चीजें खाएं.
  • गाड़ियों का कम से कम इस्तेमाल करें.

कहते हैं, हवा तो सबकी है- पर अब इसे साफ रखना हमारी जिम्मेदारी भी है.

FAQ

दिल्ली में अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

नहीं, मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहेगा और पूरे दिन धूप खिली रहेगी.

हां, 14 नवंबर से दिल्ली में ठंडी हवाएं शुरू हो जाएंगी, जो सर्दी की दस्तक मानी जा रही है.

AQI 414 दर्ज किया गया है, जो “गंभीर” श्रेणी में आता है – यानी हवा बेहद प्रदूषित है.

दिल्ली में ग्रैप-3 सिस्टम लागू कर दिया गया है ताकि प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सके.

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

खास आकर्षण