दिल्ली में आज का मौसम 4 दिसंबर 2025: कड़ाके की ठंड, कोहरे की चादर और ज़हरीली हवा, सर्दी, स्मॉग और शीतलहर की तिहरी मार

Authored By: Nishant Singh

Published On: Wednesday, December 3, 2025

Categories: Weather

Last Updated On: Wednesday, December 3, 2025

Delhi Mai Aaj Ka Mausam 4 December 2025
Delhi Mai Aaj Ka Mausam 4 December 2025

Delhi Weather 4 December 2025 in Hindi: 4 दिसंबर 2025 की सुबह दिल्ली ठंड और प्रदूषण के दोहरे वार से कांप उठी. तापमान गिरकर 6 डिग्री तक पहुंच गया और maximum 23 डिग्री रहने का अनुमान है, जबकि हल्के कोहरे ने सड़कों की विज़िबिलिटी भी कम कर दी. इसी बीच हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर पहुंचकर AQI 372 तक जा चुकी है, जो सेहत के लिए बड़ा खतरा माना जाता है. ऐसे में दिल्ली वाले सर्दी, कोहरे और पॉल्यूशन- तीनों मोर्चों पर अलर्ट मोड में हैं.

Categories: Weather

Authored By: Nishant Singh

Last Updated On: Wednesday, December 3, 2025

इस लेख में:

Delhi Weather 4 December 2025:  दिल्ली में 4 दिसंबर की सुबह मानो सर्दी ने शहर को जकड़ लिया हो. ठंड और पॉल्यूशन का डबल अटैक लोगों को एक बार फिर दिसंबर की असली दस्तक महसूस करा रहा है. आईएमडी के मुताबिक आज हल्का कोहरा छाया रह सकता है, जिससे सुबह की विज़िबिलिटी थोड़ी कमजोर रहने की संभावना है. वहीं राजधानी में न्यूनतम तापमान अचानक गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जिसने ठिठुरन को और बढ़ा दिया है. अधिकतम तापमान भी आज 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है, यानी दिन में भी ठंड का असर कम नहीं होगा. मौसम विभाग चेतावनी दे रहा है कि सप्ताह के अंत तक शीतलहर की एंट्री हो सकती है, जिससे दिल्ली वालों की सर्दियों की असली परीक्षा शुरू होगी.

दिल्ली मौसम और वायु गुणवत्ता आंकड़े: 4 दिसंबर 2025

मापदंड विवरण
अधिकतम तापमान 23°C
न्यूनतम तापमान 6°C
हवा की गति 15-20 किमी/घंटा
वर्षा संभावना बेहद कम
बादल आंशिक बादल
आर्द्रता (Humidity) सुबह 78%, शाम तक 64%
AQI स्तर 332 (खराब  श्रेणी)
प्रमुख प्रदूषक तत्व पीएम2.5, पीएम10, ओज़ोन, NO₂

आने वाले दिनों का मौसम: ठंड बढ़ेगी या मिलेगी राहत?

दिल्ली में 4 दिसंबर की सर्द सुबह के बाद अब नजरें टिकी हैं आने वाले दिनों के मौसम पर. शुक्रवार को आसमान साफ रहने की उम्मीद है और तापमान 23 डिग्री अधिकतम व 6 डिग्री न्यूनतम के आसपास रहेगा, यानी ठंड अपना असर बनाए रखेगी. शनिवार को हल्का बदलाव दिख सकता है, जब मौसम बादलों से घिरा रहेगा और तापमान थोड़ा ऊपर जाकर 24 डिग्री अधिकतम व 8 डिग्री न्यूनतम पर पहुंच सकता है. रविवार को पार्टली सनी कंडीशन रहेगी, जहां दिन का तापमान 24 डिग्री और रात का 9 डिग्री तक जा सकता है. हालांकि बादल और धूप का यह खेल मामूली राहत देगा, लेकिन ठंड का दौर फिलहाल रुकने वाला नहीं है.

loader-image
New Delhi
12:59 pm, Jan 23, 2026
weather icon 15°C
L: 12° H: 19°
mist
Wind 11 Km/h E
Clouds 100%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Today light rain
weather icon
12°19°°C 1 mm 100% 19 Km/h 92 % 766 mmhg 0 mm/h
Tomorrow clear sky
weather icon
11°19°°C 0 mm 0% 13 Km/h 85 % 768 mmhg 0 mm/h
Sunday overcast clouds
weather icon
11°19°°C 0 mm 0% 12 Km/h 52 % 766 mmhg 0 mm/h
Monday overcast clouds
weather icon
11°20°°C 0 mm 0% 8 Km/h 54 % 765 mmhg 0 mm/h
Tuesday light rain
weather icon
13°22°°C 1 mm 100% 10 Km/h 93 % 764 mmhg 0 mm/h

पिछले 10 दिनों में नई दिल्ली में मौसम का मिज़ाज

तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
December 3, 2025 7°C 23°C
December 2, 2025 7-9°C 24°C
December 1, 2025 9°C 24°C
November 30, 2025 8°C 25°C
November 29, 2025 8.1°C 26°C
November 28, 2025 8°C 25°C
November 27, 2025 10°C 25°C
November 26, 2025 9°C 26°C
November 25, 2025 10°C 25°C
November 24, 2025 10°C 26°C

प्रदूषण का प्रहार: ठंड में ज़हर भी घुला हवा में

Delhi AQI 4 Dec 2025: दिल्ली की 4 दिसंबर की सर्द सुबह सिर्फ ठिठुरन ही नहीं, बल्कि ज़हरीली हवा का खतरा भी साथ लेकर आई है. वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI आज 372 दर्ज किया गया है, जो सीधे-सीधे बहुत खराब श्रेणी में आता है. यह स्तर इतना खतरनाक है कि स्वस्थ व्यक्ति भी सांस लेने में भारीपन महसूस कर सकता है, जबकि दिल और फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए हालात और भी मुश्किल बन जाते हैं. सर्द हवा और कोहरा मिलकर प्रदूषण के कणों को ज़मीन के पास रोक देते हैं, जिससे पॉल्यूशन की परत और गहरी हो जाती है. ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदूषण के स्तर में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है, जो दिल्ली वालों के लिए बड़ी चिंता है.

AQI श्रेणियां और उनके प्रभाव

AQI रेंज श्रेणी स्वास्थ्य प्रभाव
0 – 50 अच्छा स्वास्थ्य पर कोई प्रभाव नहीं
51 – 100 संतोषजनक सामान्य लोग प्रभावित नहीं होते
101 – 200 मध्यम संवेदनशील समूहों को असर हो सकता है
201 – 300 खराब श्वसन रोगियों को समस्या
301 – 400 बहुत खराब गंभीर स्वास्थ्य समस्या
401 – 500 गंभीर सभी के लिए खतरनाक

सर्दी में सावधानियां: ठंड और प्रदूषण दोनों से बचाव

दिसंबर की जमा देने वाली ठंड और बढ़ते प्रदूषण के बीच दिल्ली में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो गया है. इन बातों का खास ध्यान रखें:

  • गर्म कपड़े पहनें: सुबह-शाम घर से निकलते वक्त लेयर वाले कपड़े पहनें, सिर और कान ढककर रखें.
  • मास्क का इस्तेमाल करें: बढ़े हुए AQI में बाहर जाते समय N95 या अच्छे क्वालिटी का मास्क जरूर पहनें.
  • भाप और गुनगुना पानी: गले और फेफड़ों को आराम देने के लिए भाप लें और दिन भर में गुनगुना पानी पिएं.
  • घर में वेंटिलेशन का ध्यान: खिड़कियां थोड़ी देर खोलकर हवा बदलें, लेकिन ठंडी हवा से बचें.
  • बाहर की गतिविधियां कम करें: सुबह और रात के समय बाहर व्यायाम करने से बचें, क्योंकि इस समय प्रदूषण ज्यादा होता है.

FAQ

न्यूनतम तापमान लगभग 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

हां, सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है.

AQI 372 है, जो बहुत खराब (Very Poor) श्रेणी में आता है.

हां, सप्ताह के अंत तक शीतलहर (Cold Wave) की एंट्री हो सकती है.

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

खास आकर्षण