Weather Forecast
आज का मौसम Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 7 February 2025
Authored By: JP Yadav
Published On: Thursday, February 6, 2025
Last Updated On: Monday, April 21, 2025
Aaj Ka Mausam 7 February 2025 : उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री और गिर सकता है. वहीं, उत्तर भारत में मौसमी उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा.
Authored By: JP Yadav
Last Updated On: Monday, April 21, 2025
Aaj Ka Mausam 7 February 2025: दिल्ली से कब होगी ठंड की विदाई? किन-किन राज्यों में है बारिश का ALERT! जानें देशभर के मौसम का लेटेस्ट अपडेट
Aaj Ka Mausam 7 February 2025 : दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में ठंड का असर कम हुआ है, लेकिन तेज हवाओं के चलते सुबह और शाम कंपकंपी महसूस हो रही है. वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) अब पर्वतीय इलाकों से आगे बढ़ चुका है. यही वजह है कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के अलावा हिमाचल प्रदेश के मध्य और ऊपरी क्षेत्रों में छिटपुट बर्फबारी हुई है. इसके असर से मैदानी इलाकों में खासतौर से दिल्ली-NCR और राजस्थान में अधिक ठंड महसूस की गई. राजधानी में गुरुवार सुबह और फिर रात को ठंड अधिक पड़ी, जबकि राजस्थान के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया. इस बीच राहत की बात यह है कि 15 फरवरी के बाद दिल्ली से ठंड की विदाई शुरू हो सकती है, क्योंकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी.
हवाओं ने बढ़ाई ठंडक
IMD के वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ अब एक्टिव नहीं है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर की वजह से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं की रफ्तार में इजाफा हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार (7) और शनिवार (8 फरवरी) को तेज हवाएं चलेंगी. इन हवाओं की वजह से सुबह के समय ठंड अधिक महसूस होगी. वहीं, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके शनिवार (8 फरवरी) की देर रात दिल्ली-एनसीआर तक पहुंचने की संभावना है. इसके असर से न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान फिर से बढ़ेगा. इसके साथ ही हवाओं की रफ्तार भी धीरे-धीरे कम हो जाएगी. मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 8 से 10 फरवरी के बीच हवा की गति में गिरावट देखी जाएगी और ठंड भी कम महसूस होगी. धूप खिलने से लोगों को और राहत मिलेगी. गुजरात में तापमान अब धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा और गर्मी भी असर दिखाना शुरू करेगी.
किन-किन राज्यों में होगी बारिश
मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, 24-48 घंटे के दौरान पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में छिटपुट हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.
दिल्ली में 15 फरवरी तक नहीं होगी बारिश
दिल्ली में आज का मौसम : IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में इस पूरे सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा. वहीं, स्काईमेट वेदर के मुताबिक, दिल्ली में 15 फरवरी तक बारिश की कोई संभावना नहीं है. अलबत्ता 10 फरवरी के बाद सतही और निचले स्तर की हवाएं फिर से तेज हो सकती हैं. ये हवाएं 15 फरवरी तक दिल्ली में चलेंगी. यह मौसमी बदलाव (Season Change) का संकेत भी है कि ठंड की विदाई शुरू हो गई है. फिलहाल दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा. वीकेंड के बाद न्यूनतम तापमान डबल डिजिट में जा सकता है.
Delhi Weather Today
[location-weather id=”20955″]
क्या नोएडा-गाजियाबाद समेत NCR के शहरों में बढ़ेगी गर्मी !
एनसीआर में आज का मौसम :दिल्ली की तुलना में नोएडा (Noida), गाजियाबाद (Ghaziabad) और हापुड़ (Hapur) में अधिक ठंड महसूस हो रही है. गुरुवार (7 फरवरी) को सुबह से देर शाम तक ठंड हवाओं ने कंपकंपी का एहसास कराया. इस बीच मौसम विभाग के अनुसार, पूरे सप्ताह एनसीआर के शहरों में ठंड का असर कम रहेगा और न्यूनतम-अधिकतम तापमान में ना कोई खास इजाफा होगा और ना ही कोई कमी आएगी. पश्चिमी विक्षोभ के असर से दक्षिण हरिय़ाणा के जिलों (गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, नारनौल और महेंद्रगढ़) में सुबह और ठंड के साथ हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है.
Noida Weather Today
[location-weather id=”20938″]
Ghaziabad Weather Today
[location-weather id=”20956″]
Gurugram Weather Today
[location-weather id=”21078″]
Greater Noida Weather Today
[location-weather id=”21080″]
क्या यूपी में बदलेगा मौसम ?
उत्तर प्रदेश में आज का मौसम :जनसंख्या के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ अब भी प्रभावी बना हुआ है. बावजूद इसके यूपी के अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है. IMD के ताजा पूर्वानुमान में कहा गया है कि आगामी 24-48 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तेज हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विज्ञानियों के अनुसार, आगामी कुछ दिनों के दौरान बारिश होने से किसानों की रबी की फसल को काफी फायदा होगा. मौसम विभाग के अनुसार, 8 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश हो सकती है, जिसके बाद न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है.
Lucknow Weather Today
[location-weather id=”21103″]
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड
उत्तराखंड में शुक्रवार (7 जनवरी) को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. इस बीच ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश के चलते उत्तराखंड में अब मौसम बदलेगा, इससे तापमान में कमी आने की संभावना है. IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार (9) से मंगवलार (11 फरवरी) तक उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है.
Dehradun Weather Today
[location-weather id=”21106″]
हरियाणा में होगी बारिश !
हरियाणा में आज का मौसम :हरियाणा में भी पंजाब जैसी स्थिति है. तेज हवाएं ठंंड में इजाफा कर रही हैं. मौमस विभाग के अनुसार, शुक्रवार (7 फरवरी 2025) को न्यूनतम तापमान 8.75 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 24.16 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस रह सकता है. दिन में बादल छाए रहने की संभावना है. कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने का अलर्ट है.
Haryana Weather Today
[location-weather id=”21120″]
हिमाचल में आंधी-तूफान की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम :पर्वतीय राज्यों में शामिल हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है. कुल्लू, किन्नौर, शिमला, लाहौल स्पीति और चंबा के अलावा नारकंडा और कुफरी में बर्फ गिरी है. वहीं, चंबा के डलहौजी और कुल्लू जिले के मनाली और आसपास के इलाकों में हिमपात से ठंड में इजाफा हुआ है. IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को आंधी और बिजली गिरने का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है.
Shimla Weather Today
[location-weather id=”21121″]
पंजाब में कब थमेगा ठंड का दौर ?
पंजाब में आज का मौसम : हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के चलते पंजाब में मौसमी उतार चढ़ाव का दौर जारी है. तेज पछुआ हवाएं चल रही हैं. ज्यादातर हिस्सों में धूप खिलने के बावजूद सर्दी और गर्मी दोनों का एहसास हो रहा है. पंजाब में ठंड का दौर अभी जारी रहेगा. वहीं, शनिवार (8 परवरी) को पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादल छाने और बारिश का अलर्ट है. इसके बाद 9 से 11 फरवरी तक बारिश के पंजाब-हरियाणा बॉर्डर की ओर शिफ्ट होने का अनुमान है.
Chandigarh Weather Today
[location-weather id=”21131″]
राजस्थान में बढ़ेगी ठंड
राजस्थान में आज का मौसम : राजस्थान में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है. राज्य में इस पूरे सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा. राजस्थान में 7,8 और 9 फरवरी को भी मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान राज्य के कई जिलों में दिन और रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है.
अगले 3 दिनों के दौरान तेज ठंडी हवाएं चल सकती हैं. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दिन का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस व रात का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस घटने की संभावना है. इससे ठंड में बढ़ोतरी होगी.
Rajasthan Weather Today
[location-weather id=”21130″]
कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम का हाल ?
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम : अन्य राज्यों की तरह जम्मू-कश्मीर में भी ठंड से हल्की राहत मिली हुई है. श्रीनगर के ऊंचाई वाले पर्ततीय इलाकों में बर्फबारी से और मैदानी इलाकों में बारिश से कश्मीर घाटी में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम का दौर खत्म हो चुका है. इस बीच IMD ने पश्चिमी विक्षोभ से बादलों के छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई है. ठंड से राहत के बावजूद जम्मू-कश्मीर में दिन में धूप और रात में तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है. बर्फीली तेज हवाओं से कोल्ड डे (Cold Day) की स्थिति बरकरार है.
Jammu Weather Today
[location-weather id=”21126″]
Srinagar Weather Today
[location-weather id=”21127″]















