Delhi Vidhan Sabha Election Results 2025: अरविंद केजरीवाल समेत AAP के कई दिग्गज हारे, देखें सभी 70 सीटें के परिणाम

Delhi Vidhan Sabha Election Results 2025: अरविंद केजरीवाल समेत AAP के कई दिग्गज हारे, देखें सभी 70 सीटें के परिणाम

Authored By: JP Yadav

Published On: Saturday, February 8, 2025

Updated On: Tuesday, February 11, 2025

Delhi Vidhan Sabha Election Results 2025 Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं. जुड़े रहें ताजा अपडेट के लिए.

Authored By: JP Yadav

Updated On: Tuesday, February 11, 2025

Delhi Vidhan Sabha Election Results 2025: दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं. भारतीय जनता पार्टी 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में लौटी है और वह भी दो तिहाई बहुमत के साथ. BJP ने 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटें जीतीं हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को 22 सीटों पर संतोष करना पड़ा. वहीं, लगातार तीसरी बार कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली.

Delhi Vidhan Sabha Election Results 2025:

यहां देखें विजेताओं की सूची

सीट जीते विधायकों के नाम
आदर्शनगर (4) राजकुमार भाटिया (भारतीय जनता पार्टी)
नांगलोई जाट (11) मनोज कुमार शौकीन (भारतीय जनता पार्टी)
शालीमार बाग (14) रेखा गुप्ता (भारतीय जनता पार्टी)
शकूरबस्ती (15) करनाल सिंह (भारतीय जनता पार्टी)
रजौरी गार्डन (27) मनजिंदर सिंह सिरसा (भारतीय जनता पार्टी)
नई दिल्ली (40) प्रवेश साहिब सिंह (भारतीय जनता पार्टी)
दिल्ली कैंट (47) वीरेंद्र सिंह कादियान (आम आदमी पार्टी)
कोंडली (56) कुलदीप कुमार (मोनू) (आम आदमी पार्टी)
त्रिनगर (16) तिलकराम गुप्ता (भारतीय जनता पार्टी)
संगम विहार (49) चंदन कुमार चौधरी (आम आदमी पार्टी)
सुलतानपुर माजरा (10) मुकेश कुमार अहलावत (आम आदमी पार्टी)
राजिंदर नगर (39) उमंग बजाज (भारतीय जनता पार्टी)
पटपड़गंज (57) रविंदर सिंह नेगी (रवि नेगी) (भारतीय जनता पार्टी)
बल्लीमारान (22) इमरान हुसैन (आम आदमी पार्टी)
तुगलकाबाद (52) सही राम (आम आदमी पार्टी)
बाबरपुर (67) गोपाल राय (आम आदमी पार्टी)
तिलकनगर (29) जनरैल सिंह (आम आदमी पार्टी)
चांदनी चौक (20) पुनरदीप सिंह साहनी (सैबी) (भारतीय जनता पार्टी)
ग्रेटर कैलाश (50) शिखा रॉय (भारतीय जनता पार्टी)
गांधी नगर (61) अरविंदर सिंह लवली (भारतीय जनता पार्टी)
मोदी नगर (25) हरीश खुराना (भारतीय जनता पार्टी)
छतरपुर (46) करतार सिंह तंवर (भारतीय जनता पार्टी)
लक्ष्मीनगर (58) अभय वर्मा (भारतीय जनता पार्टी)
किराड़ी (9) अनिल झा (आम आदमी पार्टी)
सदर बाजार (19) सोमदत्त (आम आदमी पार्टी)
रिठाला (6) कुलवंत राणा (भारतीय जनता पार्टी)
हरिनगर (28) श्याम शर्मा (भारतीय जनता पार्टी)
करावल नगर (70) कपिल मिश्रा (भारतीय जनता पार्टी)
शाहदरा (62) संजय गोयल (भारतीय जनता पार्टी)
रोहताश नगर (64) जितेंद्र महाजन (भारतीय जनता पार्टी)
घोंडा (66) अजय महावर (भारतीय जनता पार्टी)
मुस्तफाबाद (69) मोहन सिंह बिष्ट (भारतीय जनता पार्टी)
नरेला (1) राजकरण खत्री (भारतीय जनता पार्टी)
तिमारपुर (3) सूर्यकरण खत्री (भारतीय जनता पार्टी)
विश्वास नगर (59) ओम प्रकाश शर्मा (भारतीय जनता पार्टी)
कृष्णानगर (60) डॉ. अनिल गोयल (भारतीय जनता पार्टी)
सीलमपुर (65) चौधरी जुबैर अहमद (आम आदमी पार्टी)
देवली (47) प्रेम चौहान (आम आदमी पार्टी)
अंबेडकरनगर (48) डॉ. अजय दत्त (आम आदमी पार्टी)
कालकाजी (51) आतिशी (आम आदमी पार्टी)
मटियामहल (21) आले मोहम्मद इकबाल (आम आदमी पार्टी)

 

चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://results.eci.gov.in/ पर चुनाव परिणाम देखे जा सकते हैं.

BJP-AAP में टक्कर

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर पांच फरवरी को मतदान हुए थे. दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी, BJP और कांग्रेस के बीच ही रहा. अधिकांश एग्जिट पोल ने चुनाव में BJP की आसान जीत की भविष्यवाणी की गई थी और परिणाम भी उसी तरह रहा आया. BJP ने 48 सीटें हासिल कीं. एक्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को दूसरे जबकि कांग्रेस को तीसरे नंबर की पार्टी बताया  गया था. कांग्रेस का खाता खुलने की बात कही गई थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

किया गया था रेंडम सिलेक्शन

दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) एलिस वाज से मिली जानकारी के मुताबिक, मतगणना को मॉनिटर करने के लिए 5 हजार लोगों की टीम तैनात की गई थी. मतगणना को पारदर्शी बनाने के लिए सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में 5 वोटर VVPAT (वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल्स ) का रेंडम सिलेक्शन किया गया था.

कांग्रेस का नहीं खुला खाता

करीब-करीब सभी एक्जिट पोल में दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का खाता खुलने की बात कही गई थी. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव खुद बादली विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित नई दिल्ली विधासनभा सीट से चुनाव मैदान में थे. इसके अलावा कांग्रेस का बड़ा चेहरा और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा कालकाजी से चुनाव लड़ रही थी. बावजूद इसके कांग्रेस की 67 सीटों पर जमानत जब्त हो गई.  इसके साथ ही लगातार तीसरे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता नहीं खुला.

About the Author: JP Yadav
जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं। अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है। टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य राज्य खबरें